GATE 2026 Result यहां से करें डाउनलोड
GATE Result 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। आईआईटी गुवाहाटी ने पहले ही रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया था। 7 फरवरी से 15 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए वह 19 मार्च को रिजल्ट जारी ...
The post GATE 2026 Result यहां से करें डाउनलोड appeared first on Taza Hindi Samachar.
उत्तर प्रदेश की BJP सरकार के 9 साल पूरे, CM योगी गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां
CM Yogi: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में योगी सरकार ने नवनिर्माण के नौ वर्ष नाम से एक पुस्तका का विमोचन किया. जिसमें योगी सरकार के नौ साल में किए गए कार्यों का विवरण दिया गया है. सीएम योगी ने पुस्तिका का विमोचन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि, कौनसे कारण थे जिसके उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट पैदा हो गया था. कौन वे कारक थे जिसके चलते अनगिनत क्षमता वाले इस प्रदेश के सामने पहचान का संकट पैदा हो गया था. दुनिया की सबसे उर्वरा जमीन रखने वाला ये प्रदेश, सबसे अधिक जल संसाधन होने के बाद भी यहां का किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था.
सीएम योगी ने पूछा कि क्या वजह थी कि उत्तर प्रदेश की आधी आबादी भय और दहशत में सहमी रहकर खुद को कोसती थी, बेटी सुरक्षित नहीं व्यापारी को सुरक्षा नहीं प्रदेश के विकास के लिए कोई विजन नहीं नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो जाता था. हताश और निराश युवा या तो पलायन करता था या खुद को कोसता था. लेकिन आज डबल इंजन सरकार ने राज्य में काफी बदलाव किया है.
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने सुशासन के क्षेत्र में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, स्वास्थ्य के क्षेत्र में पर्यावरण के क्षेत्र में, महिला कल्याण के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं उससे यूपी को एक नई पहचान मिली है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार के नौ साल पूरे हुए हैं तो हमने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए पैसे की व्यवस्था भी 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये की की है.
सीएम योगी ने कहा कि कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं. ये रमजान का महीना चल रहा है. परसों अलविदा का जुमा होगा. 21 मार्च को ईद होगी. कहीं कोई हलचल है क्या, शालीनता के साथ सभी पर्व और त्योहार मनाए जा रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि यही है सुरक्षा का एहसास. कल से त्योहार है लोगों में खुशी है. किसी को कोई भय नहीं दंगे का भय नहीं है.
सीएम योगी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले भर्ती नहीं होती थी, क्योंकि भर्ती होने के लिए सरकार की नीयत साफ नहीं थी. वो नौजवानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रही थी. हम लोगों ने नौ वर्षों में प्रदेश में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरी है. जिसमें 2 लाख 19 हजार सिर्फ पुलिस भर्ती हुई है. पुलिस की ट्रेनिंग की क्षमता भी बढ़ी है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब हम पहली पुलिस की भर्ती निकाल रहे थे तब हमें 30 हजार भर्ती करनी था, लेकिन ट्रेनिंग की क्षमता सिर्फ तीन हजार की थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar
News Nation




















