Responsive Scrollable Menu

Eid In Saudi Arabia 2026: आज या कल, सऊदी अरब में कब होगा चांद का दीदार? जानें भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद

Eid In Saudi Arabia 2026: रमजान का पवित्र महीना अब अपने अंतिम दौर में है. ऐसे में दुनिया भर के मुसलमानों को ईद-उल-फितर का बेसब्री से इंतजार है. इस साल ईद कब मनाई जाएगी, इसे लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. सब कुछ चांद के दीदार पर निर्भर करेगा. इसी बीच सऊदी अरब से एक खबर सामने आई है. वहां के सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से अपील की है कि वे 18 मार्च, बुधवार की शाम को चांद देखने की कोशिश करें. यह दिन रमजान का 29वां रोजा होगा. चलिए जानते हैं सऊदी अरब में आज या कल कब होगा चांद का दीदार? साथ ही भारत में किस दिन मनाई जाएगी ईद. 

सऊदी अरब में कब है ईद? (Saudi Arabia Me Eid Kab Hai 2026)

अगर 18 मार्च 2026, बुधवार की शाम को शव्वाल का चांद नजर आ जाता है, तो सऊदी अरब में अगले दिन यानी 19 मार्च, गुरुवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. लेकिन अगर चांद दिखाई नहीं देता है, तो रमजान के 30 रोजे पूरे होंगे और ईद एक दिन बाद मनाई जाएगी. सऊदी के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, आज यानी 18 मार्च को 29वां रोजा पूरा होगा. इसलिए उसी दिन चांद देखने की अपील की गई है. यह फैसला पूरे देश के लिए अहम माना जाता है.

भारत में कब मनाई जाएगी ईद? 

भारत में आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है. ऐसे में अगर सऊदी अरब में 19 मार्च को ईद होती है, तो भारत में 20 मार्च, शुक्रवार को ईद मनाई जा सकती है. हालांकि भारत में भी चांद देखने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाता है. यहां 29 रोजे गुरुवार को पूरे होंगे. इसके बाद चांद देखा जाएगा. अगर गुरुवार की शाम को चांद नजर आ जाता है, तो शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी. लेकिन अगर चांद नहीं दिखता है, तो शुक्रवार को 30वां रोजा रखा जाएगा और शनिवार को ईद मनाई जाएगी.

ईद की तारीख कैसे तय होती है? 

इस्लामी कैलेंडर पूरी तरह चंद्रमा पर आधारित होता है. यही कारण है कि ईद की तारीख हर साल बदलती रहती है. ईद-उल-फितर शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है. रमजान के 29वें दिन चांद दिखाई दे जाए, तो अगले दिन ईद होती है. अगर चांद नहीं दिखता है, तो रमजान 30 दिन का पूरा होता है और उसके बाद ईद मनाई जाती है.

ईद पर चांद देखने का महत्व

ईद का ऐलान पूरी तरह चांद के दीदार पर निर्भर करता है. अलग-अलग देशों में चांद दिखने का समय अलग होता है. यही वजह है कि कई बार ईद की तारीख भी अलग-अलग हो जाती है. कई मुस्लिम देशों में चांद देखने के लिए खास समितियां बनाई जाती हैं. ये समितियां वैज्ञानिक और धार्मिक आधार पर निर्णय लेती हैं. कुछ जगहों पर सऊदी अरब के ऐलान को भी माना जाता है. इस बार ईद की तारीख को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. 29 रोजे होंगे या 30, यह चांद दिखने पर तय होगा. इसलिए सभी की नजर अब 18 और 19 मार्च की शाम पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: Eid Kab Hai: भारत में 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानें किस दिन दिख सकता है शव्वाल का चांद

Continue reading on the app

Share Market Rally: सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 23,700 के पार; इन 5 कारणों से लगातार तीसरे दिन तेजी

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 मार्च को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,700 के पार पहुंच गया। मजबूत ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ। सबसे अधिक तेजी आईटी कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टनर का साथ मिला तो काम होगा आसान, दिल्ली ने चला अहम दांव

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के लिए केएल राहुल को बतौर ओपनर उतारने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, वह टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. यह फैसला इसलिए दिलचस्प है क्योंकि पिछले सीजन में राहुल को शुरुआत में ओपनिंग का मौका नहीं मिला था और टीम ने अपने कॉम्बिनेशन के साथ प्रयोग किए थे. Wed, 18 Mar 2026 14:12:44 +0530

  Videos
See all

Tel Aviv से Dubai तक Iran के क्लस्टर बमों का कहर | Iran Israel War | Iran US War | Trump | Khamanei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:32:36+00:00

Iran Israel War Update: ईरान-इज़रायल युद्ध पर बहुत बड़ी खबर! | America | Khamenei | Trump | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:30:40+00:00

Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:36:06+00:00

Iran Execution: ईरान में खौफनाक फांसी! #shorts #irannewstoday #middleeastwar #execution #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:31:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers