जानलेवा स्टंट! चलते ट्रक के नीचे घुसकर लड़के ने की स्केटिंग, खौफनाक वीडियो देख कांप जाएगी रूह
सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के चक्कर में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. एक ताजा वीडियो में एक लड़के को तेज रफ्तार ट्रक के नीचे स्केटिंग करते देख लोग दंग हैं, यह स्टंट जरा सी चूक होने पर जानलेवा साबित हो सकता था. इसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. वीडियो की शुरुआत में हम देखते हैं कि लड़का स्केटिंग करते हुए एक ट्रक के पीछे आता है और फिर धीरे से उसके निचले हिस्से में घुस जाता है. वह ट्रक के चेसिस को पकड़कर सड़क पर फिसल रहा है, जबकि ट्रक काफी तेज रफ्तार में है. वीडियो बनाने वाला शख्स बगल में बाइक या कार से यह सब रिकॉर्ड कर रहा है. इस दौरान लड़के के चेहरे पर कोई खौफ नहीं बल्कि मुस्कान है. लेकिन इस वीडियो में एक गलती का मतलब मौत है.
सीतामढ़ी के राजा का भारोत्तोलन में चयन, छत्तीसगढ़ में निभाएंगे अहम की भूमिका, जिलाधिकारी रिची ने दी बधाई
शिवहर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव राजा कुमार का चयन छत्तीसगढ़ में होने वाली 'प्रथम राष्ट्रीय ट्राइबल भारोत्तोलन प्रतियोगिता' के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हुआ है. राजा कुमार नेशनल कैटेगरी-2 रेफरी के रूप में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता दिखाएंगे. सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह राजा की कठिन साधना और खेल के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















