गंभीर से लेकर जडेजा तक कौन-कौन से क्रिकेटर्स ने कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन में पहुंचे, जानें
Kuldeep Yadav Wedding Reception : भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्स वंशिका से 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी स्थित एक ग्रैंड होटल में शादी की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी शादी का रिसेप्शन लखनऊ में आयोजित किया. अब कुलदीप और वंशिका की शादी के रिसेप्शन में कौन-कौन से भारतीय क्रिकेटर पहुंचे ये जानने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं. कुलदीप यादव के रिसेप्शन में इंडियन क्रिकेट टीम के कौच गौतम गंभीर से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा तक पहुंचे हैं.
ये भी पढ़ें : Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, भारतीय क्रिकेटर और उनकी वाइफ ने छुए पैर
Weather Update: देश के 16 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, आंधी भी चलेगी; जानें आपके प्रदेश का कैसा रहेगा हाल
आज दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अधिकांश उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से पहाड़ी और मैदानी राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. एक और पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अगल कुछ दिनों तक बादलों के छाए रहने की उम्मीद है.
इस वजह से 16 राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ सहित देश के 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD की मानें तो 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है, जिस वजह से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की आशंका है.
17 मार्च 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#WeatherUpdate #NortheastIndia #HeavyRainfall #Thunderstorm #Hailstorm #HimachalPradesh #Uttarakhand #GustyWinds #IndiaWeather #RainForecast #WeatherWarnings@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/s7ShIXwhSi
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 17, 2026
कैसे रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) के लिए मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह से बादल छाए रहने के साथ-साथ शाम या फिर रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 17, 2026
कैसे रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के कुछ जिलों मे हल्की बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं, जिस वजह से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे बढ़ती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल जाएगी.
कैसे रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की उम्मीद है. 18 मार्च को कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.
IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 17, 2026
Isolated heavy rainfall expected over Northeast India for the next 24 hours, with intensity set to ease afterward.
Stay prepared as heavy rains may also impact:
• Himachal Pradesh – March 19 & 20
• Uttarakhand & Jammu & Kashmir – March 20
Stay safe,… pic.twitter.com/y098UiQrwf
कैसे रहेगा पंजाब-हरियाणा का मौसम
पंजाब और हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधानी बरतने को कहा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 19 और 20 मार्च को मौसम और अधिक खराब हो सकता है. यहां हवाओं की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. मौसम विभाग ने बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह भी दी गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















