सैन्य टैंक, किम जॉन्ग उन और किम जू ऐ... बेटी को जंगी ट्रेनिंग दे रहे उत्तर कोरिया के तानाशाह
उत्तर कोरिया से नई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में तानाशाह किम जोंग उन अपनी बेटी किम जुए के साथ टैंक पर सवार दिखाई दे रहे हैं. दोनों काले रंग की जैकेट में नजर आए और सैनिकों के साथ सैन्य अभ्यास का निरीक्षण करते दिखे. किम जुए की उम्र लगभग 13 साल बताई जा रही है. तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि बेटी भी अपने पिता के साथ सक्रिय रूप से शामिल हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम न केवल उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत को दिखाने का संकेत है, बल्कि यह दुनिया को यह भी बताने की कोशिश है कि देश अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ रहा है. सैनिक अभ्यास के इस मौके पर दोनों टैंक पर सवार होकर निरीक्षण करते दिखे. इन गतिविधियों से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि उत्तर कोरिया अपने सैन्य बलों को और मजबूत कर रहा है और किसी भी संभावित खतरे के लिए तैयार है. इस तरह की तस्वीरें दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, और विशेषज्ञों की नजरें उत्तर कोरिया की हर नई गतिविधि पर टिकी हुई हैं.
क्या है USS त्रिपोली, जिसे अमेरिका ने अब मिडिल-ईस्ट में भेजा; क्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध?
ट्रंप सरकार ने जंग शुरू करते समय कहा था कि ईरान जल्द ही हार जाएगा, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। ऐसे में US ने तीन नए युद्धपोतों को भेजकर साफ संकेत दिए हैं कि वह ईरान के खिलाफ हर तरह के ऑप्शन (हवाई, समुद्री और जमीन पर) तैयार रखना चाहता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan


















