Responsive Scrollable Menu

तेहरान ने की अली लारीजानी की मौत की पुष्टि, जानें इजरायली हमले के समय कहां थे ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख?

Ali Larijani Death: इजरायली हमले में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की तेहरान ने मौत की पुष्टि कर दी है. ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है. अली लारीजानी अमेरिका और इजरायल के खिलाफ चल रहे युद्ध में तेहरान के सबसे प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे. अली लारीजानी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा का करीबी विश्वासपात्र थे.

तेहरान ने लारीजानी की मौत की पुष्टि उस  समय की है जब मंगलवार दोपहर इजरायल ने कहा था कि उसने ईरान के दो शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया है, जिनमें लारीजानी भी शामिल हैं. इजरायल ने ये हमला पिछले 18 दिनों से चल रही जंग में ईरानी नेतृत्व को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया था.

हमले के वक्त कहां थे अली लारीजानी?

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही इस जंग का आज 19वां दिन है. बीते 18 दिनों में हुए हमलों में ईरान के लगभग सभी टॉप लीडर्स और सुरक्षा अधिकारी मारे जा चुके हैं. अली लारीजानी का नाम उन लोगों में शामिल था सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे थे.

इसीलिए इजरायल और अमेरिका जल्द से जल्द लारीजानी को मारना चाहते थे. ईरान की फ़ार्स न्यूज  एजेंसी के मुताबिक, लारीजानी को उस वक्त निशाना बनाया गया था जब वे तेहरान के पूर्व में स्थित परदिस जिले में अपनी बेटी के घर पर थे. फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि लारीजानी को उनकी बेटी के घर रहते हुए "अमेरिकी और ज़ायोनी शासन के लड़ाकू विमानों" द्वारा निशाना बनाया गया.

इजरायल ने कहा कि उसने लारीजानी को रात भर चली सैन्य कार्रवाई में मार गिराया. इन हमलों में देश की अर्धसैनिक इकाई बासिज के कमांडर जनरल गुलाम रजा सुलेमानी भी मारे गए. लारीजानी की मौत की पुष्टि के बाद ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर एक बार फिर से मिसाइलों और ड्रोन से हमले शुरू कर दिए.

 

Continue reading on the app

  Sports

जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI कर सकता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव, 2 करोड़ रुपये का है मामला

बीसीसीआई का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लगतार चर्चा में बना हुआ है. बोर्ड की तरफ से A+ कैटेगरी को हटा दिया गया है. इसमें आने के लिए खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट में खेलना जरूरी है. कम से कम एक फॉर्मेट में टॉप-10 रैंकिंग होनी चाहिए. अब रोहित और कोहली सिर्फ एक फॉर्मेट खेल रहे हैं और जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है. बुमराह ही एकमात्र उम्मीदवार बचे थे. Wed, 18 Mar 2026 10:55:19 +0530

  Videos
See all

Iran Cluster Bomb Attack on Isreal Live: इजराइल पर फिर क्लस्टर बम से हमला | Isreal Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:41:12+00:00

Israel में जहाँ गिरे Missile, वहाँ से ग्राउंड रिपोर्ट | Iran Israel War | Iran US War | Khamanei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:40:32+00:00

Iran Israel War Update: तेल अवीव पर ईरान का बड़ा हमला! | #Telaviv #Khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:38:16+00:00

Parliament Budget Session 2026 Live : Rajya Sabha | J P Nadda | Mallikarjun Kharge | Sansad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers