दूध में यदि डाल लिया कैल्शियम और आयरन से भरा ये फल, तो हो जाएंगे 10 साल यंग
Benefits of Figs with Milk: सर्दियों के मौसम में शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह के न्यूट्रिशन और पोषक तत्वों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन फिर भी शरीर को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिर दर्द, जोड़ों में दर्द और कमजोर हड्डियां जैसे समस्याएं […]
The post दूध में यदि डाल लिया कैल्शियम और आयरन से भरा ये फल, तो हो जाएंगे 10 साल यंग appeared first on Grehlakshmi.
तेहरान ने की अली लारीजानी की मौत की पुष्टि, जानें इजरायली हमले के समय कहां थे ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख?
Ali Larijani Death: इजरायली हमले में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की तेहरान ने मौत की पुष्टि कर दी है. ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है. अली लारीजानी अमेरिका और इजरायल के खिलाफ चल रहे युद्ध में तेहरान के सबसे प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे. अली लारीजानी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा का करीबी विश्वासपात्र थे.
तेहरान ने लारीजानी की मौत की पुष्टि उस समय की है जब मंगलवार दोपहर इजरायल ने कहा था कि उसने ईरान के दो शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया है, जिनमें लारीजानी भी शामिल हैं. इजरायल ने ये हमला पिछले 18 दिनों से चल रही जंग में ईरानी नेतृत्व को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया था.
हमले के वक्त कहां थे अली लारीजानी?
बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही इस जंग का आज 19वां दिन है. बीते 18 दिनों में हुए हमलों में ईरान के लगभग सभी टॉप लीडर्स और सुरक्षा अधिकारी मारे जा चुके हैं. अली लारीजानी का नाम उन लोगों में शामिल था सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इजरायल को लगातार धमकी और चेतावनी दे रहे थे.
इसीलिए इजरायल और अमेरिका जल्द से जल्द लारीजानी को मारना चाहते थे. ईरान की फ़ार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लारीजानी को उस वक्त निशाना बनाया गया था जब वे तेहरान के पूर्व में स्थित परदिस जिले में अपनी बेटी के घर पर थे. फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि लारीजानी को उनकी बेटी के घर रहते हुए "अमेरिकी और ज़ायोनी शासन के लड़ाकू विमानों" द्वारा निशाना बनाया गया.
इजरायल ने कहा कि उसने लारीजानी को रात भर चली सैन्य कार्रवाई में मार गिराया. इन हमलों में देश की अर्धसैनिक इकाई बासिज के कमांडर जनरल गुलाम रजा सुलेमानी भी मारे गए. लारीजानी की मौत की पुष्टि के बाद ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर एक बार फिर से मिसाइलों और ड्रोन से हमले शुरू कर दिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Grehlakshmi
News Nation





















