Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, भारतीय क्रिकेटर और उनकी वाइफ ने छुए पैर
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने हाल में शादी रचाई थी. अब आज कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है. भारतीय क्रिकेटर के रिसेप्शन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं. बता दें कि कुलदीप अपनी वाइफ वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे हैं. यह 1960 मॉडल की यह कार है जो दिल्ली से मंगवाई गई है.
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से मसूरी में शादी रचाई थी. उनके शादी में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, मौहम्मद कैफ, युजवेंद्र चहल और सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटर्स पहुंचे थे और धमाल मचाई थी. कपल ने मसूरी में ग्रैंड-वेडिंग की. अब 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है, जिसमें क्रिकेट और राजनीति जगत के कई वीवीआईपी गेस्ट भी पहुंचे हैं.
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा ने छूआ योगी आदित्यनाथ का पैर
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में हो रही है. उनके रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे. कुलदीप और उनकी वाइफ वंशिका चड्ढा ने CM योदी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath attends the wedding reception of Indian cricket team's World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav and Vanshika in Lucknow. pic.twitter.com/CINl4hAEyG
— ANI (@ANI) March 17, 2026
ट्रेडिशनल लुक में नजर आए कुलदीप-वंशिका
कुलदीप यादव और उनकी वाइफ वंशिका काफी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. वंशिका ने क्रीम रंग की स्टोन्स से जड़ी चमकीली साड़ी पहनी है. साड़ी में काले रंग का भी डिजाइन है. वहीं कुलदीप यादव ने ऑल-ब्लैक बंद गले का सूट पहना है.
कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कई क्रिकेटर्स
बता दें कि कुलदीप यादव के इस रिसेप्शन पार्टी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और रवींद्र जडेजा समेत कई क्रिकेटर्स अपनी वाइफ के साथ पहुंचे हैं. शिखर धवन, जिन्होंने हाल में शादी की है वो भी अपनी वाइफ सोफी शाइन के साथ रिसेप्शन में पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें: IPL इतिहास के किस एक सीजन में लगे हैं सबसे ज्यादा शतक, इतने प्लेयर्स ने किया था ये कारनामा
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद यूएनएएमए की अपील, तनाव कम करने और युद्धविराम की मांग
काबुल, 17 मार्च (आईएएनएस)। अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक पुनर्वास अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले के बाद हालात को लेकर गहरी चिंता जताई और तुरंत तनाव कम करने व युद्धविराम की अपील की।
मिशन के अनुसार, सोमवार रात पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई में ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट अस्पताल को निशाना बनाया गया, जहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था। इस हमले में इलाज करा रहे 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
यूएनएएमए ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मिशन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत किसी भी संघर्ष में बीमारों, घायलों, चिकित्सा कर्मियों, अस्पतालों और एंबुलेंस की सुरक्षा सुनिश्चित करना अनिवार्य है और अस्पतालों व नागरिक ठिकानों पर हमला सख्त रूप से प्रतिबंधित है।
यूएनएएमए ने बताया कि 26 फरवरी से लेकर 16 मार्च से पहले तक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण कम से कम 76 नागरिकों की मौत और 213 लोग घायल हो चुके हैं।
इस बीच, अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन काने ने चेतावनी दी कि इस हमले का “मुंहतोड़ जवाब” दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
काने ने इस हमले को अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कहा, “ऐसे हमले बिना जवाब के नहीं रहेंगे।”
हाल के हफ्तों में हवाई हमलों, तोपखाने की गोलाबारी और दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















