पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, 'होर्मुज फ्री से लेकर हमलों की निंदा तक ये मुद्दे रहे शामिल
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी और मो. बिन जायद अल नहायन के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई. इस बातचीत में क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, हालिया हमले और समुद्री मार्गों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं और क्षेत्र में शांति बहाली के लिए साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई.
यूएई पर हमलों की कड़ी निंदा
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्दोष नागरिकों की जान लेना और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
भारत ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वह आतंकवाद और किसी भी संप्रभु देश पर हमले के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने यूएई को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: वैश्विक चिंता का केंद्र
इस बातचीत का सबसे अहम मुद्दा Strait of Hormuz की सुरक्षा रहा. यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और वर्तमान तनाव के कारण जोखिम में है.
दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि इस मार्ग से सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए. भारत के कई जहाज भी इस क्षेत्र से गुजरते हैं, जिससे इसकी सुरक्षा भारत के लिए और अधिक अहम हो जाती है.
भारत-यूएई रिश्तों की मजबूती
यूएई भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक साझेदार है. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग लगातार बढ़ रहा है. यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जबकि निर्यात के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा बाजार है. हाल के व्यापार समझौतों से भारतीय कंपनियों को वहां ड्यूटी-फ्री पहुंच भी मिली है.
Spoke with my brother HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE and conveyed advance Eid greetings.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2026
We discussed the current situation in West Asia. Reiterated India’s strong condemnation of all attacks on the UAE that have resulted in loss of innocent lives…
ऊर्जा और प्रवासी भारतीयों की भूमिका
भारत की ऊर्जा जरूरतों में यूएई की अहम भूमिका है. कच्चे तेल और एलपीजी की आपूर्ति के जरिए यह भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है.
इसके अलावा, यूएई में करीब 35 लाख भारतीय काम करते हैं, जो हर साल भारत को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा भेजते हैं. यह प्रवासी समुदाय दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत कड़ी है.
रक्षा और रणनीतिक सहयोग
बीते कुछ वर्षों में भारत और यूएई के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी मजबूत हुआ है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, समुद्री सुरक्षा और खुफिया जानकारी साझा करने जैसे क्षेत्रों में दोनों देश करीबी साझेदार बन चुके हैं. इस बातचीत से साफ है कि मौजूदा वैश्विक संकट के बीच भारत न केवल अपने हितों की रक्षा कर रहा है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है.
यह भी पढ़ें - भारत किन-किन देशों से पेट्रोलियम करता है आयात, क्यों इतना खास है होर्मुज स्ट्रेट?
धोनी क्या छोड़ रहे हैं नंबर-7 की जर्सी? अब लिखा होगा नंबर-8, माही ने शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
MS Dhoni: IPL 2026 से पहले एमएस धोनी ने अपने सोशल मीडिया आकाउंड फेसबुक के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नंबर-7 की जर्सी को हटाया जा रहा है. उसकी जगह नंबर-8 की जर्सी को रखा जा रहा है, जिसपर धोनी लिखा है. धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो गया है.
एम धोनी ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, कुछ नंबर हमेशा याद रहती हैं. 7 उनमें से एक रही है, लेकिन आज मैं 8 पर स्विच कर रहा हूं, आपको जल्द ही पता चल जाएगा क्यों.
Thala MS Dhoni switching from the
— HolyPun (@HolyPun) March 17, 2026
Jersey No. 7 to Jersey No. 8
Is it permanent or some kind of promotion or advertisement for something?
What do you think? pic.twitter.com/IgtYI0bkHr
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















