Responsive Scrollable Menu

बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026, जानें आयु-सीमा और योग्यता

परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा निकाली गई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवदेन प्रक्रिया जारी है। जिसकी अंतिम तारीख 18 मार्च 2026 है। अभ्याथी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन …

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया संकट पर प्रधानमंत्री मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से की चर्चा, ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

नई द‍िल्‍ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत कर उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चर्चा की और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई।

भारत ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की अहमियत को रेखांकित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, मैंने अपने भाई, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान, यूएई के राष्ट्रपति, से बातचीत की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। यूएई पर हुए हमलों की न‍िंदा की, जिनमें निर्दोष लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। हमने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की। हम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

बता दें क‍ि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर हाल ही में ड्रोन हमला क‍िया गया था। हमले के बाद लगी आग पर सोमवार को काफी मुश्‍क‍िलों के बाद काबू पाया गया था। फुजैराह मीडिया के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र को तीन बार न‍िशाना बनाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह आग ऑयल इंडस्ट्री जोन में लगी थी। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आग पर नियंत्रण पाया गया।

फुजैराह ऑयल इंडस्ट्री जोन जहाजों में ईंधन भरने का रणनीतिक केंद्र है और यूएई के क्रूड ऑयल के निर्यात के लिए महत्वपूर्ण टर्मिनल है। यह हॉर्मुज की खाड़ी के बाहर स्थित है और वैश्विक तेल आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यूएई और अन्य गल्फ देश मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं, जो अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाइयों से जुड़े क्षेत्रीय तनाव के चलते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मेहदी हसन के स्मार्ट रन आउट पर MCC ने लगाई मुहर, बताया क्यों जायज था सलमान आगा का विकेट!

MCC ruled Salman Agha run out: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हाल ही में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सलमान आगा के रन आउट पर खूब बवाल मचा था. बांग्लादेश के मेहदी हसन ने जिस तरह सलमान आगा को रनआउट किया उसे लेकर ये कहा गया कि ये खेल भावना के खिलाफ, लेकिन अब एमसीसी ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है. Tue, 17 Mar 2026 23:57:58 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:31:09+00:00

Bihar Viral Video: सीट को लेकर आपस में भिड़े लोग #shortsviral #TrainFight #PublicFight #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:31:27+00:00

जान बचाकर पंप में घुसे, फिर भी पिटे #RoadRage #Accident #ViralVideo #StreetViolence #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:31:05+00:00

PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment Release Date 2026 | पीएम किसान की किस्त जारी! Farmers | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers