Responsive Scrollable Menu

KAL KA Mausam: सावधान! अगले 24 घंटे उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ओले गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व भारत, विशेषकर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आएगी. पिछले 24 घंटों में भी इन इलाकों में 7 से 11 सेमी तक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 और 18 मार्च को 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के आसार हैं.

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ओलावृष्टि

उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर नया वेट स्पेल (बारिश का दौर) शुरू होने वाला है. 18 से 20 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 19 और 20 मार्च को, जबकि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 20 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 19 और 20 मार्च को ओले गिर सकते हैं. उत्तराखंड में 19-20 मार्च को 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी (Thundersquall) का भी खतरा बना हुआ है.

मध्य और पूर्वी भारत में भी दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और पूर्वी भारत में 21 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 18-19 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 20 और 21 मार्च को ओले गिरने के साथ-साथ 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण भारत के तेलंगाना और कर्नाटक में भी 21 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है.

तापमान में आएगी भारी गिरावट

देशभर में बड़े पैमाने पर हो रही इस मानसूनी हलचल की वजह से अगले एक हफ्ते तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सात दिनों तक लू (Heat Wave) चलने की कोई संभावना नहीं है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में पारा 5 से 7 डिग्री तक गिर सकता है. मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- KAL Ka Mausam: सावधान! अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में होगी बारिश, ओले गिरने का भी अलर्ट जारी

Continue reading on the app

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने मीडिया को बताया कि दोनों पक्षों की वार्ता टीमों ने ईमानदार, गहरे और रचनात्मक रूप से वार्ता कर कुछ मुद्दों पर प्रारंभिक समानता बनाई है। अगले चरण में दोनों पक्ष वार्ता जारी रखेंगे।

ली छंगकांग ने कहा कि दोनों पक्षों ने नई स्थिति में द्विपक्षीय टैरिफ स्तर, टैरिफ तथा गैर टैरिफ कदमों संबंधी प्रबंधन की समय सीमा आगे बढ़ाने की संभावना समेत मुद्दों पर विचार विमर्श किया। अमेरिका ने अपने ताजा टैरिफ कदमों के परिवर्तन तथा भावी कदमों के विचार से अवगत कराया। चीन ने इससे पैदा होने वाली अनिश्चिता प्रकट की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक स्थिरता बनाए रखने पर सहमति जताई और द्विपक्षीय व्यापार व निवेश सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य व्यवस्था स्थापित करने पर विचार किया।

अमेरिका द्वारा चीनी व्यापार व निवेश पर नियंत्रण कदम उठाने पर ली छंगकांग ने कहा कि चीनी पक्ष ने वार्ता में गंभीरता से यह मामला उठाया और गंभीर चिंता व्यक्त की।

ली छंगकांग ने कहा कि इस दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने इस सहमति को मजबूत किया है कि स्थिर आर्थिक व व्यापारिक संबंध चीन और अमेरिका के लिए लाभदायक हैं और पूरे विश्व को इससे लाभ मिलता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आईपीएल के 16 अजेय खिलाड़ी, जो कभी नहीं हारे Final

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी. इस मैच से पहले जानिए टूर्नामेंट का एक दिलचस्प सच Tue, 17 Mar 2026 20:48:00 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari पर क्या बोल गए TMC सांसद #mamtabanerjee #bengalelections #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:32:03+00:00

बीच सड़क ऐसी लड़ाई नहीं देखी होगी! #Surat #ParkingDispute #ViralVideo #StreetFight #Chaos #gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:30:34+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मोदी की डिप्लोमेसी का असर.. भारत पहुंच रहे दो LPG टैंकर | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:30:35+00:00

CM Mamata Banerjee ने चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्टी | Bengal Election | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T15:32:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers