Responsive Scrollable Menu

Chaitra Navratri: जानें Kalash Sthapna का शुभ मुहूर्त और 9 देवियों की संपूर्ण पूजा विधि

शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की उपासना का पर्व है नवरात्र। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही भारतीय कैलेन्डर पद्धति के अनुसार नये साल यानि विक्रम संवत का भी आरम्भ हो चुका है। नौ दिनों तक मनाये जाने वाले इस पर्व में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों की पूजा की जाती है। माता के यह नौ रूप हैं− श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कूष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी और श्री सिद्धिदात्री।

यह पर्व साल में दो बार आता है। एक शारदीय नवरात्र, दूसरा चैत्रीय नवरात्र। इस पर्व के दौरान पूरा देश माता की भक्ति में डूब जाता है। माता के मंदिरों में इन 9 दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है और जगह−जगह माता की पूजा कर प्रसाद बांटा जाता है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर छोटे बड़े स्तर पर माता का जागरण भी कराया जाता है। देश भर के मंदिरों में इस दिन मां भगवती का पूरा श्रृंगार कर उनकी पूजा की जाती है।

इसे भी पढ़ें: Hindu Nav Varsh: साल 2026 में 12 नहीं, 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष

नवरात्र के पहले दिन कलश और माता की चौकी स्थापित करने का विधान है और उसके बाद पूरे 9 दिनों तक माता की पूजा कर कन्याओं को भोजन कराना चाहिए और उन्हें यथासम्भव उपहार इत्यादि देने चाहिए। कुछ लोग पूरे नवरात्र व्रत रखते हैं तो कुछ लोग इस पर्व के पहले और आखिरी दिन ही व्रत रखते हैं। व्रतियों को चाहिए कि नवरात्र के पहले दिन प्रातःकाल उठकर स्नान आदि करके मंदिर में जाकर माता के दर्शन कर पूजा करें या फिर घर पर ही माता की चौकी स्थापित करें।

माता की पूजा करने के बाद दुर्गा देवी की जय हो का उच्चारण कर कथा सुनें। माता की चौकी को स्थापित करने में जिन वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती है उनमें गंगाजल, रोली, मौली, पान, सुपारी, धूपबत्ती, घी का दीपक, फल, फूल की माला, बिल्वपत्र, चावल, केले का खम्भा, चंदन, घट, नारियल, आम के पत्ते, हल्दी की गांठ, पंचरत्न, लाल वस्त्र, चावल से भरा पात्र, जौ, बताशा, सुगन्धित तेल, सिंदूर, कपूर, पंच सुगन्ध, नैवेद्य, पंचामृत, दूध, दही, मधु, चीनी, गाय का गोबर, दुर्गा जी की मूर्ति, कुमारी पूजन के लिए वस्त्र, आभूषण तथा श्रृंगार सामग्री आदि प्रमुख हैं।

कथा− पौराणिक कथाओं के अनुसार महिषासुर के एकाग्र ध्यान से बाध्य होकर देवताओं ने उसे अजेय होने का वरदान दे दिया। उसको वरदान देने के बाद देवताओं को चिंता हुई कि वह अब अपनी शक्ति का गलत प्रयोग करेगा। महिषासुर ने नरक का विस्तार स्वर्ग के द्वार तक कर दिया और उसके इस कृत्य को देख देवता परेशान हो उठे। महिषासुर ने सूर्य, इन्द्र, अग्नि, वायु, चन्द्रमा, यम, वरुण और अन्य देवताओं के सभी अधिकार छीन लिए और स्वयं स्वर्गलोक का मालिक बन बैठा।

देवताओं को महिषासुर के प्रकोप से पृथ्वी पर विचरण करना पड़ा तब महिषासुर के इस दुस्साहस से क्रोधित होकर देवताओं ने देवी दुर्गा की रचना की। देवी दुर्गा के निर्माण में सारे देवताओं का एक समान बल लगाया गया था। महिषासुर का नाश करने के लिए सभी देवताओं ने अपने अपने अस्त्र देवी दुर्गा को दिए थे और इन देवताओं के सम्मिलति प्रयास से देवी दुर्गा और बलवान हो गई थीं। नौ दिनों तक देवी और महिषासुर के बीच भीषण संग्राम हुआ और आखिरकार मां दुर्गा महिषासुर का वध करने में सफल रहीं और महिषासुर मर्दिनी कहलायीं।

- शुभा दुबे

Continue reading on the app

Govt Revokes Cabinet Rank Status: सरकार ने वापस लिया ‘कैबिनेट का दर्जा’.. बोर्ड, निगम और आयोग के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सलाहकारों को झटका

Govt Revokes Cabinet Rank Status: हिमाचल सरकार ने बोर्ड, निगम और आयोग के पदाधिकारियों से कैबिनेट दर्जा वापस लिया, वेतन का 20 प्रतिशत रोका

Continue reading on the app

  Sports

एक्सप्लेनर: बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में कैसे तय होंगे खिलाड़ियों के ग्रेड... इन दो शर्तों को करने होंगे पूरे, समझें नए नियम

BCCI Central Contracts New Rule: BCCI ने साल 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल करते हुए सबसे अमीर ग्रेड A+ को खत्म कर दिया है. अब जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल ही टॉप ग्रेड-A (5 करोड़) का हिस्सा हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज ग्रेड-B (3 करोड़) में खिसक गए हैं. 30 खिलाड़ियों की इस नई लिस्ट में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं को भी जगह मिली है.अब 'नाम' नहीं, बल्कि 'तीनों फॉर्मेट में उपलब्धता' ही करोड़ों की सैलरी तय करेगी. Wed, 18 Mar 2026 19:12:21 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War News Live: ट्रंप के खिलाफ NATO का बड़ा ऐलान! | America | Trump | Netanyahu |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:11:06+00:00

Rahul Gandhi और Kangana Ranaut पर SP और Shubhrastha में तीखी बहस |PM Modi |Aar Paar |Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:10:06+00:00

Middle East Conflict: नेतन्याहू पर हमला…अफवाह या बड़ी साजिश ? | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:13:24+00:00

Iran Israel War: पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने NATO और ट्रंप के रिश्ते पर कही बड़ी बात! | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T14:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers