Responsive Scrollable Menu

क्या आपको भी नहीं पसंद घूमना-फिरना? इन 6 टिप्स से उठाएं ट्रैवल का असली लुत्फ, हर 3 महीने में टूर करेंगे प्‍लान

How to Enjoy Traveling : क्‍या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्‍हें कहीं बाहर जाने या घूमने का प्‍लान बनाने के नाम पर सिर में दर्द होने लगता है? अगर हां तो हम आपकी मदद कर सकते हैं. हम यहा कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप भी कहीं बाहर घूमना फिरना पसंद कर सकेंगे और टैवल का असली लुत्‍फ उठा सकेंगे.

Continue reading on the app

IPL के बीच इंटरनेशनल सीरीज: भारत के पड़ोसी देश में खेले जाएंगे वनडे और टी20, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

BAN vs NZ Series Schedule: आईपीएल के दौरान आमतौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट लगभग ठहर सा जाता है। दुनिया भर के खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेते हैं और फैंस का पूरा ध्यान भी इसी टूर्नामेंट पर रहता है। लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है।

आईपीएल 2026 के बीच दो टीमें इंटरनेशनल सीरीज खेलने जा रही हैं। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच व्हाइट बॉल सीरीज का आयोजन होगा। दोनों टीमों के बीच यह व्हाइट-बॉल सीरीज 17 अप्रैल से 2 मई के बीच बांग्लादेश में खेली जाएगी। इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 शामिल हैं। आईपीएल के बीच इस तरह की सीरीज वैसे बहुत कम होती है क्योंकि ज्यादातर क्रिकेट बोर्ड इस समय इंटरनेशनल मुकाबलों से बचते हैं।

आईपीएल के बीच बांग्लादेश-न्यूजीलैंड सीरीज
इस फैसले ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है। एक तरफ जहां आईपीएल का क्रेज अपने चरम पर होगा,वहीं दूसरी तरफ यह सीरीज भी क्रिकेट प्रेमियों को एक अलग विकल्प देगी।

बांग्लादेश ने घर में पाकिस्तान को हराया
अगर टीमों की ताकत की बात करें, तो न्यूज़ीलैंड फिलहाल वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है जबकि बांग्लादेश 10वें स्थान पर है। वहीं टी20 फॉर्मेट में भी न्यूज़ीलैंड चौथे और बांग्लादेश नौवें नंबर पर काबिज है। रैंकिंग के हिसाब से कीवी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन घरेलू कंडीशंस में बांग्लादेश हमेशा चुनौती पेश करता है।

इस सीरीज की एक और दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2026 में एक भी बांग्लादेशी खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा। शुरुआत में मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन बाद में कुछ आपत्तियों के चलते फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

इस वजह से बांग्लादेश के सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो टीम के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता। हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को अपने घर में वनडे सीरीज में हराया है। इससे भी टीम के हौसले बुलंद होंगे। वहीं न्यूज़ीलैंड के कुछ खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त रहेंगे, जिससे टीम कॉम्बिनेशन पर असर पड़ सकता है।

आईपीएल के बीच इस सीरीज का आयोजन एक तरह से क्रिकेट कैलेंडर में बदलाव का संकेत भी देता है। यह दिखाता है कि अब बोर्ड बड़े टूर्नामेंट के बीच भी अपनी द्विपक्षीय सीरीज को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।

फैंस के लिए यह एक दिलचस्प स्थिति है- एक तरफ फटाफट क्रिकेट का रोमांच है तो दूसरी तरफ इंटरनेशनल क्रिकेट। अब देखना होगा कि इस टक्कर में किसे ज्यादा ध्यान और समर्थन मिलता है।

न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश व्हाइट-बॉल सीरीज़ शेड्यूल

17 अप्रैल - पहला ODI, मीरपुर

20 अप्रैल - दूसरा ODI, मीरपुर

23 अप्रैल - तीसरा ODI, चटगांव

27 अप्रैल - पहला T20I, चटगांव

29 अप्रैल - दूसरा T20I, चटगांव

2 मई - तीसरा T20I, मीरपुर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ‘ये विराट-रोहित जैसा है’… संजू सैमसन के सवाल पर रियान पराग ने ऐसा क्यों कहा?

संजू सैमसन पिछले सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे और अब रियान पराग उनकी जगह टीम की कमान संभालेंगे. कप्तानी में तो रियान ने संजू को रिप्लेस कर दिया लेकिन टीम में उनकी जगह कौन लेगा, रियान पराग से यही एक सवाल हुआ. Thu, 19 Mar 2026 16:27:40 +0530

  Videos
See all

NKP| Sushant Sinha: फ्यूल प्राइस की कीमतों को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला #trump #iranvsusa #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:45:06+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Strait Of Hormuz को कैसे खुलवा पाएंगे Trump ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:45:08+00:00

News Ki Pathshala : अफगानिस्तान में Hospital पर हमला कर फंस गया मुनीर का पाकिस्तान? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:45:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Trump के अहंकार ने दुनिया को फंसा दिया! । #iran #israel #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers