Responsive Scrollable Menu

खुफिया रिपोर्ट ने बढ़ाया ट्रंप का ब्लड प्रेशर: ICBM तकनीक और परमाणु जखीरे पर बड़ा खुलासा, क्या निशाने पर है वॉशिंगटन?

नई दिल्ली : ईरान के साथ जारी युद्ध और मिडिल ईस्ट की अस्थिरता के बीच अब पाकिस्तान एक बार फिर अमेरिका की रडार पर आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की खुलकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान को लेकर गंभीर खतरे की चेतावनी दे रही हैं। नीतिगत तौर पर अमेरिका भले ही 'दोस्ती का लॉलीपॉप' दे रहा हो, लेकिन सुरक्षा के स्तर पर वह पूरी तरह 'अलर्ट मोड' में है।

​बैलिस्टिक मिसाइल: अमेरिका तक पहुँचने की बढ़ती मारक क्षमता 
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान लगातार अपनी बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक को मजबूत कर रहा है। अमेरिका को सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि पाकिस्तान अब इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) विकसित करने की राह पर है, जिसकी जद में सीधे अमेरिका आ सकता है।

इन मिसाइलों में परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने की क्षमता है। इसी खतरे को देखते हुए अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान के नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स (NDC) समेत कई संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाए थे।

​आतंकवाद: पुराना खतरा अब भी वैश्विक सिरदर्द 
पाकिस्तान को लेकर अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी चिंता आतंकवाद है। मार्च 2026 की शुरुआत में कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हुए हमले के बाद अमेरिका ने हाई अलर्ट जारी किया था। अमेरिकी एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान में सक्रिय TRF, TTP, ISIS-K और अल-कायदा से जुड़े नेटवर्क न सिर्फ क्षेत्र के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये संगठन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ाकर परमाणु युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं, जिसका उदाहरण अप्रैल 2025 का पहलगाम हमला है।

​परमाणु हथियार: "टॉप-टियर न्यूक्लियर थ्रेट" की श्रेणी में पाकिस्तान 
अमेरिका की 'एनुअल थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट' में पाकिस्तान को सीधे तौर पर "टॉप-टियर न्यूक्लियर थ्रेट" की श्रेणी में रखा गया है। पहले अमेरिका की चिंता सिर्फ इस बात तक सीमित थी कि परमाणु हथियार कहीं आतंकियों के हाथ न लग जाएं, लेकिन अब चिंता का दायरा बढ़ गया है।

पाकिस्तान की बढ़ती परमाणु क्षमता खुद एक रणनीतिक खतरे के रूप में देखी जा रही है। अमेरिका 2001 के बाद से लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता रहा है कि पाकिस्तान का परमाणु जखीरा सुरक्षित रहे और इसके लिए उसने कई 'आपातकालीन सैन्य योजनाएं' भी तैयार की हैं।

​FATF और आर्थिक दबाव की रणनीति

​इन खतरों को देखते हुए अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर कूटनीतिक और आर्थिक दबाव बनाए हुए है। पाकिस्तान को FATF की निगरानी में रखना, मिसाइल संस्थानों पर प्रतिबंध लगाना, संपत्तियां फ्रीज करना और "डू नॉट ट्रैवल" जैसी एडवाइजरी जारी करना इसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। एक तरफ जहाँ ट्रंप प्रशासन दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ खुफिया तंत्र पाकिस्तान के हर कदम की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

Continue reading on the app

Middle East War Update: US Israel - Iran के बीच युद्ध से पूरे खाड़ी क्षेत्र को संकट | Breaking News

मिडिल ईस्ट युद्ध में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को संकट में डाल दिया है। इस युद्ध का असर सिर्फ तेल और गैस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दवाओं, फर्टिलाइजर और खाने-पीने की चीजों पर भी गहरा असर पड़ा है। क्रूड के दाम 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गए हैं, होर्मुज स्ट्रेट की बंदी ने विश्व तेल सप्लाई को प्रभावित किया है। भारत में एलपीजी की किल्लत, दवाओं की बढ़ती कीमतें और खाद संकट आम जनता की परेशानी बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में खाद्य और ऊर्जा संकट और गहरा सकता है। #middleeastwar #oilprices #lpgcrisis #foodinflation #fertilizershortage #energycrisis #drugprices #iranattack #middleeastwar #israeliran #gulfcrisis #worldwar3 #breakingnews #geopolitics #energycrisis ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले CSK को लगा बहुत बड़ा झटका, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार तेज गेंदबाज

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी और तब इस खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच में मौका मिला था. नए सीजन में इस पेसर को ज्यादा मौके मिलने की संभावनाएं थी लेकिन अब वो उम्मीद भी टूट गई. Thu, 19 Mar 2026 17:48:25 +0530

  Videos
See all

DElhi में AAP BJP कार्यकर्ताओं में झड़प #aamadmiparty #bjp #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:38:55+00:00

Brahmastra | Dhurandhar 2: यूपी में एंटी नेशनल माफिया को किसने दिया बढ़ावा? Atiq Ahmed | Dawood #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:38:30+00:00

चीन ने किया ईरानी नेताओं को मारने का विरोध [Killing of Iranian leaders unacceptable: China] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:21+00:00

Assam Assembly Election:BJP में आने वाले Pradyut Bordoloi को कहां से मिला टिकट? |Congress |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T12:40:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers