भारत के पास 8.1 अरब डॉलर के खेल उपकरण निर्यात करने के अवसर : नीति आयोग
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पास 8.1 अरब डॉलर के खेल उपकरण निर्यात करने के अवसर हैं और इससे 2036 तक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के क्लस्टर्स में 54 लाख अतिरिक्त रोजगार (संचयी) के अवसर पैदा हो सकते हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई नीति आयोग की एक रिपोर्ट में दी गई।
नीति आयोग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट भारत के खेल उपकरण निर्माण की निर्यात क्षमता को साकार करना में बताया गया कि भारत एक ऐसे अहम मोड़ पर खड़ा हुआ है, जहां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं शिफ्ट हो रही हैं, आगे वाले दशक में कई बड़े सपोर्ट्स इवेंट्स आएंगे और बढ़ती नीतिगत गति निर्यात बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने का एक अनूठा अवसर प्रदान कर रही है।
रिपोर्ट में बताया गया कि संरचनात्मक लागत संबंधी कमियों को दूर करके, प्रमुख ब्रांड साझेदारियों को मजबूत करके, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को अपग्रेड करके और बाजार पहुंच और ब्रांडिंग में सुधार करके, भारत अगले दशक में अपने खेल उपकरण उद्योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी निर्यात क्षेत्र में बदल सकता है।
नीति आयोग ने रिपोर्ट कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समन्वित नीतिगत कार्रवाई, सरकार, उद्योग और खेल संस्थानों के बीच घनिष्ठ सहयोग और परंपरागत बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर क्रियान्वयन की आवश्यकता होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक खेल उपकरण बाजार की मौजूदा समय में करीब 140 अरब डॉलर का है और 2036 तक इसके करीब 283 अरब डॉलर के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।
इसमें फिटनेस और स्ट्रेंथ उपकरण (33 प्रतिशत) जैसे ट्रेडमिल और बॉल गेम्स उपकरण (32 प्रतिशत) जैसे फुटबॉल आदि का वर्चस्व है, इसके बाद एथलेटिक प्रशिक्षण उपकरण (14 प्रतिशत) और रैकेट/नेट गेम्स (10 प्रतिशत) आते हैं।
खेल उपकरणों के वैश्विक निर्यात का मूल्य 2024 में लगभग 52 अरब डॉलर था, जो 2.4 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ रहा था। इसमें मुख्य रूप से जिम और एथलेटिक उपकरण (27 प्रतिशत) और साइकिल (17 प्रतिशत) सबसे बड़ी निर्यात श्रेणियां हैं, इसके बाद लेग पैड, नेट, बैट और गोल्फ गियर आते हैं।
खेल उपकरणों के वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 0.5 प्रतिशत है।
भारत ने 2024 में 275 मिलियन डॉलर के खेल उपकरणों का निर्यात किया है। इसमें से अधिकतर क्रिकेट से जुड़े उपकरण और फिटनेस उपकरण और फुलाई जाने वाले गेंदें थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में खेल उपकरणों के वैश्विक निर्यात में चीन का दबदबा है। इसके अलावा, बाजार अमेरिका, ताइवान, जर्मनी और वियतनाम में बांटा हुआ है। ऐसे में भारत के लिए इस क्षेत्र में बढ़े अवसर है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Oats के Benefits जानकर आप भी इसे कर लेंगे अपनी डाइट में शामिल
एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए अक्सर अनगिनत त्याग करने पड़ते हैं। कभी आपको मीठा छोड़ना पड़ता है, तो कभी मसालेदार खाना; एक हेल्दी लाइफस्टाइल की चाह में, अक्सर स्वाद से समझौता करना पड़ता है. इसलिए, आज से ही Oats को अपनी डाइट में शामिल कर लिजिएं. ओट्स एक 'सुपरफ़ूड' है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे दिल की सेहत से लेकर पाचन और त्वचा तक, हर चीज के लिए बेहद फ़ायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा, यह कई तरह के फ़्लेवर में उपलब्ध होते है, जिससे आपको स्वाद से समझौता नहीं करना पड़ता. इसमें 'बीटा-ग्लूकन' होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है.
1.Quaker Oats - 1 kg
ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस लगता है और पेट भरा भरा रहने से बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से भी बचाव होता है. रोजाना 2 कटोरी ओट्स खाने से 3g घुलनशील फाइबर आपको मिल सकता है. ये हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है.
2. Saffola Oats
कई तरह के ब्रांड्स ओट्स को बाजार में लेकर आते हैं, जिनमें से आप किसी को भी चुन सकते हैं. ओट्स में प्रोटीन, आयरन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. वहीं, यह ओट्स ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है. ओट्स धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड में शुगर का स्तर अचानक नहीं बढ़ पता. ऐसे ही Oats Benefits जानकर आप भी इनको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
3. DiSano Oats 1kg (Pack of 2), Instant Rolled Oats
ओट्स डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकी यह धीरे-धीरे पचता है. ओट्स को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. ओट्स उन लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जिनको वजन कम करना है.
4. Kellogg's Oats 2kg, Trusted by Nutritionists
ओट्स से आपको 2 रोटियों जितनी एनर्जी मिल सकती है. इसके साथ ही 1 कटोरी दाल जितना प्रोटीन और 1 अमरूद जितना फाइबर मिल सकता है. आपको Oats Food Benefits काफी सारे मिल सकते हैं.वही, ओट्स को ब्रेकफास्ट से लेकर शाम की हल्की भूख तक में खाया जा सकता है. आजकल बाजार में ओट्स कई तरह के फ़्लेवर में आते हैं, जिसकी वजह से आपको स्वाद में समझौता नहीं करना पड़ेगा.
5. True Elements Rolled Oats 1.2 kg
ओट्स GMO फ़्री, फ़ाइबर और प्रोटीन के साथ आते हैं. ये आपकी हल्की भूख से लेकर ब्रेकफास्ट तक के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. इसके साथ ही यह डाइट फ़ूड पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है. वहीं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी विटामिन्स पाएं जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















