Responsive Scrollable Menu

'जगद्धात्री' में आग वाला सीन बिल्कुल भी आसान नहीं था, सोनाक्षी बत्रा ने बताया शूटिंग का अनुभव

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में इन दिनों दर्शकों को बांधे रखने के लिए मेकर्स लगातार नई-नई कहानी और रोमांचक सीन लेकर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ टीवी शो 'जगद्धात्री' में देखने को मिला, जहां होली के खास मौके पर एक बेहद खतरनाक और भावनात्मक सीन फिल्माया गया। इस सीन ने न सिर्फ कहानी को नया मोड़ दिया, बल्कि कलाकारों के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती साबित हुआ। इस शो में मुख्य भूमिका निभा रहीं सोनाक्षी बत्रा ने इस खतरनाक सीन की शूटिंग का अनुभव साझा किया।

Continue reading on the app

24 घंटे में गारंटी के साथ पार्सल की डिलीवरी:देरी होने पर मिलेगा पूरा पैसा, डाक विभाग की 3 प्रीमियम सर्विस लॉन्च

अब आप इंडिया पोस्ट के जरिए अपने जरूरी डॉक्युमेंट्स या पार्सल 24 घंटे के अंदर भेज सकेंगे। भारतीय डाक विभाग ने आज 17 मार्च को 3 नई प्रीमियम सर्विस लॉन्च की हैं। इस सर्विस में डाक विभाग से आपको लिखित गारंटी मिलेगी। खास बात ये है कि अगर तय समय में डिलीवरी नहीं हुई तो 'मनी-बैक गारंटी' के तहत आपको पूरे पैसे वापस मिलेंगे। डाक विभाग की 3 नई सर्विस दिल्ली-मुंबई समेत 6 शहरों में पहले फेज की शुरुआत डाक विभाग ने इस सर्विस को फिलहाल देश के 6 प्रमुख मेट्रो शहरों में शुरू किया है। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। इन शहरों में डिलीवरी के टाइमलाइन को पूरा करने के लिए विभाग ने अलग से प्रोसेसिंग यूनिट्स बनाई हैं और पार्सल भेजने के लिए हवाई जहाज का इस्तेमाल होगा। बिना OTP नहीं मिलेगा पार्सल, 5 खास फीचर्स सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के मामले में भी डाक विभाग ने बड़ा अपग्रेड किया है: डाक विभाग की नई प्रीमियम सर्विस के रेट सिंधिया बोले- 30 लाख करोड़ का होगा ई-कॉमर्स मार्केट सर्विस लॉन्च करते हुए दिल्ली के आकाशवाणी भवन से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह इंडिया पोस्ट के लिए बदलाव का समय है। उन्होंने बताया कि भारत का ई-कॉमर्स बाजार अभी करीब 11 लाख करोड़ रुपए का है, जिसके 2030 तक 3 गुना बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपए होने की उम्मीद है। डाक विभाग इसी बढ़ते बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करना चाहता है। सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग अब आधुनिक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। बिजनेस के लिए 'बुक नाऊ, पे लेटर' की सुविधा छोटे और बड़े कारोबारियों को लुभाने के लिए विभाग ने कई खास फीचर्स दिए हैं। थोक शिपमेंट के लिए फ्री पिकअप की सुविधा मिलेगी। बिजनेस हाउसेस के लिए सेंट्रलाइज्ड बिलिंग और API इंटीग्रेशन जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इससे कंपनियां सीधे डाक विभाग के सिस्टम से जुड़कर अपने पार्सल ट्रैक और मैनेज कर सकेंगी। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… गैस कनेक्शन बंद होने की खबरों पर सरकार की सफाई: कहा- सभी को e-KYC की जरूरत नहीं; केवल वे लोग कराएं जिनका रिकॉर्ड अधूरा केंद्र सरकार ने उन खबरों पर जवाब दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अगर ग्राहकों ने e-KYC नहीं कराया, तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि eKYC की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को है, जिनका वेरिफिकेशन अब तक नहीं हुआ है। सरकार ने कहा कि यह कोई नया नियम नहीं है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी है, वह पुराने अभियान का ही हिस्सा है। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि ज्यादा से ज्यादा गैस ग्राहक अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा लें, ताकि सिस्टम में फर्जीवाड़ा न हो। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज...जो वनडे में सबसे ज्यादा बार हुए रन आउट, एक कप्तान अपनी सुस्ती की वजह से गंवाता रहा विकेट

5 batsman most run out in odi: क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी का हुनर तो बहुत खिलाड़ियों ने दिखाया, लेकिन 22 गज की पट्टी पर 'तालमेल' की जंग में ये दिग्गज अक्सर मात खा गए. रन आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे निराशाजनक अंत होता है. इस लिस्ट में पाकिस्तान के दो बड़े दिग्गजों के साथ श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के स्टाइलिश बल्लेबाज भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम एक पूर्व भारतीय कप्तान का है, जिनकी फुर्ती के चर्चे तो बहुत थे, लेकिन क्रीज के बीच की दौड़ में वे भी गच्चा खा गए. Wed, 18 Mar 2026 15:33:19 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मुनीर की करतूत, अब नहीं छोड़ेगा अफगानिस्तान! #pakistan #taliban #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:35:01+00:00

Pakistan Afghanistan War LIVE: पाकिस्तान के हमले पर अफगानिस्तान का जवाब | Air Strike | Taliban| Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:35:10+00:00

ओहायो के आसमान में दिखी आग की लपटें [Suspected Meteor Fireball Streaks Over Ohio with Loud Boom] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:41:23+00:00

Iran में Ali Larijani का जनाज़ा LIVE | Iran Israel War | Khamenei | Ali Larijani Last Rites #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T10:36:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers