PM Kisan Nidhi 23rd Installment: पीएम किसान निधि को लेकर आया अपडेट, जानें कब आएगी 23वीं किस्त?
PM Kisan Nidhi 23rd Installment: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं और 23वीं किस्त आने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. क्योंकि मोदी सरकार ने हाल ही में इस योनजा की 22वीं किस्त की रकम किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी. ऐसे में अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कब आएगी.
देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा फायदा
बता दें कि देश के करोड़ों किसानों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना करोड़ों ग्रामीणों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई है. इस योजना के तहत देशभर के लाखों किसानों के खातों में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है. हाल ही में केंद्र सरकार ने 22वीं किस्त जारी की अब 23वीं किस्त को लेकर भी किसान इंतजार कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का पैसा किसानों के खातों में कब तक आ सकता है.
OTT Releases This Week: 'बॉर्डर 2' से 'लैंडलॉर्ड' तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज
OTT Releases This Week: सिनेमाघरों में हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज की जाती हैं. इस हफ्ते सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) है, जो लोगों का मनोरंजन कर थिएटर पर आ रही है. लेकिन आप उन लोगों में से हैं, जो घर पर बैठकर फिल्म देखना पसंद करते हैं और ओटीटी पर भी ढेर सारा नया कंटेट हर हफ्ते देखने को मिलता है. ये हफ्ता ईदा का है, ऐसे में कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही है. तो चलिए जानते हैं. मार्च के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी.
'बॉर्डर 2' (Border 2)
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस साल सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस भी खूब कामल दिखाया और तगड़ी कमाई की. ये फिल्म फिलहाल इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च से देख सकते हैं.
चिरैया (Chiraiya)
एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं. सालों से एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं. वहीं, इन दिनों दिव्या अपनी वेब सीरीज 'चिरैया' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. इस सीरीज में एक्ट्रेस अपने ही देवर के खिलाफ केस लड़ती दिखाई देंगी. ये सीरीज 20 मार्च से ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का एडवांस बुकिंग में धमाल, फिर भी नहीं रूकी 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई, 18वें दिन भी छापे करोड़ों
जैज सिटी (Jazz City)
सीरीज 'जैज सिटी' 19 मार्च से ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी. ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है, जो बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान, 1971 के कलकत्ता की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता सौमिक सेन हैं. इसमें सौरासेनी मैत्रा, शांतनु घटक, अनिरुद्ध गुप्ता और एलेक्जेंड्रा टेलर अहम रोल में नजर आएंगे. इस सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं.
लैंडलॉर्ड (Landlord)
'लैडलॉर्ड' एक कन्नड़ एक्शन ड्राम फिल्म है, जिसे आप ओटीटी पर 19 मार्च से देख सकेंगे. पहले ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं, अब जी5 पर लोग इस घर बैठकर देख सकेंगे. फिल्म में विजय राम लीड रोल में हैं.
डेडलॉक (Deadloch)
वेब सीरीज 'डेडलॉक' का दूसरा सीजन 20 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. इसमें छह एपिसोड होंगे. बता दें, ये सीरीस जासूसी हैं, इसमें केट बॉक्स, मैडलीन सामी, नीना ओयामा, और एलिसिया गार्डिनर अहम रोल निभाते नजर आएंगे.
पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन (Peaky Blinders: The Immortal Man)
ब्रिटिश फिल्म 'पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन' एक बदले की कहानी है, जो 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. इसका निर्देशक टॉम हारपर ने किया है. वहीं, किलियन मर्फी, रेबेका फर्ग्यूसन, टिम रोथ, स्टीफेन ग्राहम, और सोफी रंडल अहम किरदारों में नजर आएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























