Responsive Scrollable Menu

OTT Releases This Week: 'बॉर्डर 2' से 'लैंडलॉर्ड' तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week: सिनेमाघरों में हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज की जाती हैं. इस हफ्ते सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) है, जो लोगों का मनोरंजन कर थिएटर पर आ रही है. लेकिन आप उन लोगों में से हैं, जो घर पर बैठकर फिल्म देखना पसंद करते हैं और ओटीटी पर भी ढेर सारा नया कंटेट हर हफ्ते देखने को मिलता है. ये हफ्ता ईदा का है, ऐसे में कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही है. तो चलिए जानते हैं. मार्च के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी.

 'बॉर्डर 2' (Border 2) 

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और  वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस साल सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस भी खूब कामल दिखाया और तगड़ी कमाई की. ये फिल्म फिलहाल इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च से देख सकते हैं.

चिरैया (Chiraiya)

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं. सालों से एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं. वहीं, इन दिनों दिव्या अपनी वेब सीरीज 'चिरैया' को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. इस सीरीज में एक्ट्रेस अपने ही देवर के खिलाफ केस लड़ती दिखाई देंगी. ये सीरीज 20 मार्च से ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का एडवांस बुकिंग में धमाल, फिर भी नहीं रूकी 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई, 18वें दिन भी छापे करोड़ों

जैज सिटी (Jazz City)

सीरीज 'जैज सिटी' 19 मार्च से ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी. ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है, जो  बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान, 1971 के कलकत्ता की पृष्ठभूमि पर आधारित है.  इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता सौमिक सेन हैं. इसमें सौरासेनी मैत्रा, शांतनु घटक, अनिरुद्ध गुप्ता और एलेक्जेंड्रा टेलर अहम रोल में नजर आएंगे. इस सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं. 

लैंडलॉर्ड (Landlord)

'लैडलॉर्ड' एक कन्नड़ एक्शन ड्राम फिल्म है, जिसे आप ओटीटी पर 19 मार्च से देख सकेंगे. पहले ये फिल्म 23 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं, अब जी5 पर लोग इस घर बैठकर देख सकेंगे. फिल्म में विजय राम लीड रोल में हैं.

डेडलॉक (Deadloch)

वेब सीरीज 'डेडलॉक' का दूसरा सीजन 20 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा. इसमें छह एपिसोड होंगे. बता दें, ये सीरीस जासूसी हैं, इसमें केट बॉक्स, मैडलीन सामी, नीना ओयामा, और एलिसिया गार्डिनर अहम रोल निभाते नजर आएंगे.

पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन (Peaky Blinders: The Immortal Man)

ब्रिटिश फिल्म 'पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन' एक बदले की कहानी है, जो 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. इसका निर्देशक टॉम हारपर ने किया है. वहीं,  किलियन मर्फी, रेबेका फर्ग्यूसन, टिम रोथ, स्टीफेन ग्राहम, और सोफी रंडल अहम किरदारों में नजर आएंगे.

ये भी पढे़ं- Dhurandhar 2 Ticket Price: सस्ते में देखनी है 'धुरंधर 2', जानें दिल्ली-नोएडा के किन थियेटर्स में टिकट के रेट हैं सबसे कम?

Continue reading on the app

एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा जहाज 'नंदा देवी'

भुज, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जहाज नंदा देवी मंगलवार को एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है। अधिकारियों ने इसी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय जहाज नंदा देवी एलपीजी लेकर मंगलवार को सुबह लगभग 11.25 बजे गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा। इस हफ्ते एलपीजी लेकर पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला नंदा देवी दूसरा जहाज है। इससे एक दिन पहले शिवालिक मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था।

दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत पहुंचे हैं। जलडमरूमध्य ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बाधित है। ईरान की ओर से अनुमति मिलने के बाद ये जहाज भारत पहुंचे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरान की बढ़ती सैन्य कार्रवाई और चेतावनियों के चलते फरवरी के अंत से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही में भारी कमी आई है।

सोमवार को कांडला बंदरगाह के अधिकारियों ने निर्देश जारी किया था कि एलपीजी ले जाने वाले सभी जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर लंगर डालने की अनुमति दी जाए ताकि माल की अनलोडिंग में तेजी लाई जा सके और देरी को कम किया जा सके।

दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने जहाज एजेंटों को भेजे गए एक परिपत्र में कहा कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने बंदरगाहों को एलपीजी से लदे जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर लंगर डालने का निर्देश दिया है ताकि देश भर में खाना पकाने की गैस का निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

कतर से लगभग 46,000 टन एलपीजी लेकर आने वाले शिवालिक जहाज ने अपनी नौ दिवसीय यात्रा पूरी की और सोमवार शाम को मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था। बंदरगाह अधिकारियों ने पहले से ही डॉक्यूमेंटेशन और डॉकिंग की व्यवस्था कर ली थी ताकि बिना किसी देरी के माल उतारने का काम शुरू किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों जहाज घरेलू और औद्योगिक उपयोग के लिए एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा हैं, क्योंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए आयात पर निर्भर है।

नंदा देवी के पहुंचने के साथ ही, संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 81,000 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा एक अन्य जहाज जग लाडकी रास्ते में है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फारस की खाड़ी क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज मौजूद थे, जिनमें कुल 611 नाविक सवार थे।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

खेल महाकुंभ के लिए तैयार छत्तीसगढ़, पहली बार नेशनल ट्राइबल गेम्स की करेगा मेजबानी, करीब 3 हजार खिलाड़ी करेंगे शिरकत

छत्तीसगढ़ में खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश को पहली बार खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी का अवसर मिला है, जिसमें देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब तीन हजार खिलाड़ी शिरकत करेंगे, जो … Thu, 19 Mar 2026 21:41:37 GMT

  Videos
See all

Agra में दरोगा जी CCTV के सामने पकड़े गए | #cctv #agra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:35:43+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: LPG सिलेंडर में 14.2 किलो ही गैस क्यों भरी जाती है? #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:36:59+00:00

Bhopal में Muslims का बड़ा फैसला, मुस्लिम दुकानदारों से ही करें खरीददारी | Eid Ul Fitr 2026 | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:37:53+00:00

'Iranके 7,000 ठिकानों पर हमला', America ने किया दवा #iranisraelwar #america #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:36:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers