Responsive Scrollable Menu

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? घर बैठे ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड, जानें- सभी लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board Class 10th-12th Result 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। बिहार बोर्ड इस हफ्ते अपनी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों की तारीखें घोषित कर सकता है। पिछले सप्ताह बिहार बोर्ड ने BSEB कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी

Continue reading on the app

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में 50 हजार की रंगदारी न देने पर मैकेनिक की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 50 हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर एक मैकेनिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चों के सामने की गई बेरहमी
यह घटना विल्सन गार्डन इलाके की है, जहां 45 वर्षीय मैकेनिक Rashid Pasha अपनी नई दुकान का निर्माण करवा रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उनसे ‘प्रोटेक्शन मनी’ के नाम पर 50,000 रुपये की मांग की थी।

जब रशीद ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उन पर क्रिकेट बैट और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। यह हमला इतना गंभीर था कि रशीद के बच्चों के सामने ही उनकी बुरी तरह पिटाई की गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रशीद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही समय में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पहले से कर रहे थे परेशान
परिजनों के मुताबिक, आरोपी पिछले एक साल से रशीद को लगातार परेशान कर रहे थे और उनसे हफ्ता वसूलने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में विल्सन गार्डन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

7 आरोपी गिरफ्तार
मामले में अक्षय मचिन्द्र (डीसीपी, सेंट्रल) ने बताया कि पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें परवेज, असगर, मुनव्वर, समीर और अन्य शामिल हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

‘हफ्ता’ वसूली बना विवाद की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का एक गिरोह रशीद से लंबे समय से हफ्ता वसूल रहा था। आरोपियों ने संपत्ति को लेकर भी विवाद खड़ा किया और रशीद पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

हालांकि, रशीद ने वक्फ बोर्ड से अनुमति लेकर ही अपना गैराज शुरू किया था। इसके बावजूद आरोपियों ने काम रोकने और पैसे देने का दबाव बनाया। जब रशीद ने इनकार किया, तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में उतरने वाले हैं युवराज सिंह के ये 7 चेले, गेंदबाजों पर भारी पड़ेंगे अकेले

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के करियर पर टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का बड़ा असर रहा है. मगर IPL 2026 में सिर्फ ये दो ही नहीं, बल्कि 7 ऐसे खिलाड़ी उतरने वाले हैं, जिन्हें पिछले कुछ वक्त में युवराज ने गाइड किया है. Thu, 19 Mar 2026 20:39:07 +0530

  Videos
See all

Breaking: West Asia में तेल-गैसे के ठिकानों पर हो रहे हमलों पर PM Modi ने चिंता जताई | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:12:58+00:00

Iran Isreal war impact on crude oil: जंग से कच्चे तेल में भयंकर उबाल ! | Trump | Mojtaba khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:06:38+00:00

Khabardar: South Pars पर हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने बड़ी धमकी दी | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:09:56+00:00

US-Israel-Iran War News: अमेरिका में दिखे ईरानी ड्रोन?, मचा हाहाकार | Drone | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T15:07:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers