Responsive Scrollable Menu

ईरान ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास को बनाया निशाना, 5 ड्रोन और रॉकेट दागे, सुनाई दी जोरदार विस्फोट की आवाज

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा ड्रोन और रॉकेट हमला हुआ है। अमेरिकी सी-रैम (C-RAM) एयर डिफेंस सिस्टम ने दो ड्रोनों को मार गिराया, लेकिन तीसरा ड्रोन दूतावास परिसर के अंदर गिरा।

Continue reading on the app

फरवरी में रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ:सोना दो दिन में ₹4,589 और चांदी 19,590 सस्ती, कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी। वहीं, सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। IBJA के मुताबिक, सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है और चांदी 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा: फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है। फरवरी 2025 में ये 2.38% पर पहुंच गई थी। इससे पहले जनवरी 2026 में थोक महंगाई 1.81% पर थी। वहीं दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 मार्च को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग लंबी चली तो कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹2,685 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया: चांदी दो दिन में ₹20 हजार सस्ती होकर ₹2.48 लाख पर आई, ईरान जंग का असर सोने-चांदी में 17 मार्च को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,685 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10g था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 11,777 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना दो कारोबारी दिन में 4,589 और चांदी 19,590 सस्ती हुई है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1.60 लाख और चांदी 2.68 लाख पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. कैफे ने नींबू पानी पर 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूला: ₹358 के बिल पर ₹17 एक्स्ट्रा लिए; यूजर्स बोले- इसे बनाने में कौन सी गैस लगती है देशभर में जारी LPG संकट के बीच बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% 'गैस क्राइसिस चार्ज' (गैस संकट शुल्क) लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैफे की रसीद की फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। बेंगलुरु के 'थियो कैफे' की इस वायरल रसीद के मुताबिक, एक ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड (नींबू पानी) ऑर्डर किए थे। एक लेमोनेड की कीमत ₹179 थी, यानी दो के लिए ₹358 हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च में साइन होने वाली भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली: अब नया टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद होगी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प टैरिफ रद्द किए भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील अब कुछ समय के लिए टल गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह डील अब तभी साइन होगी, जब अमेरिका अपना नया ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार कर लेगा। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में डोनाल्ड ट्रम्प की उन शक्तियों को खत्म कर दिया है। जिसके तहत वे इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का इस्तेमाल कर भारी टैरिफ लगा देते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. फोनपे की शेयर बाजार में IPO लिस्टिंग टली: जियो-पॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण फैसला लिया डिजिटल पेमेंट सेक्टर की कंपनी फोनपे ने फिलहाल अपनी पब्लिक मार्केट लिस्टिंग यानी IPO की प्रोसेस को रोक दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि ग्लोबल लेवल पर जारी जियोपॉलिटिकल टेंशन और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने साफ किया है कि जब ग्लोबल कैपिटल मार्केट में स्थिरता आएगी, तब वह लिस्टिंग की प्रोसेस को दोबारा शुरू करेगी। फोनपे के सीईओ (CEO) समीर निगम ने इस फैसले पर कहा, ‘हम प्रभावित सेक्टरों में जल्द से जल्द शांति बहाली की उम्मीद करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ा क्योंकि...संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी, किस वजह लिया टीम से अलग होने का फैसला?

भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले संजू सैमसन इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने नजर नहीं आएंगे. उन्होंने एक पीटीआई से कहा, "मैंने राजस्थान रॉयल्स छोड़ा क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है." Tue, 17 Mar 2026 09:42:38 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War News LIVE: ईरान का Nuclear Attack? | Trump | Netanyahu | World War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:39:16+00:00

War Breaking : तेल अवीव पर भीषण मिसाइल हमला IDF ने कई हमले नाकाम जश्न माहौल | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:36:37+00:00

Rajasthan News : प्रतापगढ़ में बदमाशों की फायरिंग युवक गंभीर घायल नाकाबंदी तोड़ भागे आरोपी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:43:56+00:00

Bagdad में ईरानी ड्रोन हमला अमेरिकी एंबेसी निशाने पर C-RAM ने रोका अटैक | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T04:39:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers