पिस्टल लोड की और खुद को मार ली गोली... VIDEO में कैद हुई डराने वाली घटना
दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक ने खुद को गोली मार ली. युवक की पहचान पवन के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
Chaitra Masik Shivratri 2026 Upay: भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए चैत्र मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय, बन सकते हैं बिगड़े काम
Chaitra Masik Shivratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. यह दिन हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है और श्रद्धालु इस दिन भगवान शिव के लिए व्रत रखकर, पूजा और उपायों के माध्यम से अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र मास की मासिक शिवरात्रि आज यानी 17 मार्च 2026 को मनाई जा रही है. मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. चलिए जानते हैं मासिक शिवरात्रि के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में.
चैत्र मासिक शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय (Chaitra Masik Shivratri 2026 Upay)
शिवलिंग पर करें जलाभिषेक
आज चैत्र मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल और घी से जलाभिषेक करें. यदि संभव हो तो बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें. मान्यता है कि इससे न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि आती है.
मंत्र का जाप करें
मासिक शिवरात्रि के दिन ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें. कहते हैं कि लगातार मंत्र जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन की इच्छाएं पूरी होने में सहायता मिलती है.
3 मुखी रुद्राक्ष की करें पूजा
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं और आपको कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है तो मासिक शिवरात्रि के दिन आपको 3 मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके उसे गले में धारण करना चाहिए. आप चाहें तो उसका ब्रेसलेट बनवाकर हाथ में पहन सकते हैं.
गरीबों को दान करें
चैत्र मासिक शिवरात्रि पर किसी गरीब या जरूरतमंद को अनाज, कपड़े या पैसे का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि दान से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में भाग्य और खुशहाली आती है.
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने और शिव आराधना करने से पापों का नाश होता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साथ ही कुंवारे लोगों को जीवनसाथी मिलने की भी मान्यता है. ज्योतिष के अनुसार, इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से ग्रह दोष भी शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
यह भी पढ़ें: Chaitra Masik Shivratri 2026: आज है चैत्र मासिक शिवरात्रि व्रत, जानिए पूजा मुहूर्त, सही विधि और महत्व
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






