Responsive Scrollable Menu

ईयू-भारत और भारत-ईएफटीए समझौतों से बढ़ेंगे आर्थिक अवसर: डेनमार्क के राजदूत

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत में डेनमार्क के राजदूत रासमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने दिल्ली में अन्य नॉर्डिक देशों के राजदूतों के साथ विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज से मुलाकात की।

क्रिस्टेंसन ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच सहयोग की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि ईयू-भारत और भारत-ईएफटीए मुक्त व्यापार समझौतों के बाद आर्थिक साझेदारी के अवसर और भी बड़े हो गए हैं।

क्रिस्टेंसन ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, नॉर्डिक देशों और भारत के पास एक-दूसरे को देने के लिए बहुत कुछ है, और ईयू-भारत तथा भारत-ईएफटीए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीएएस) के साथ ये अवसर और भी बड़े हो गए हैं। चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से मिल रही है। आज दिल्ली में अन्य नॉर्डिक राजदूतों के साथ सेक्रेटरी वेस्ट सिबी जॉर्ज से मिलकर बहुत खुशी हुई।

वहीं, विदेश मंत्रालय के अनुसार, दो दिवसीय दौरे पर बेल्जियम पहुंचे व‍िदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की।

मंत्री जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की जानकारी दी। उन्‍होंने ल‍िखा, सोमवार दोपहर यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मिलकर बहुत खुशी हुई। इस जनवरी में भारत की उनकी बेहद सफल राजकीय यात्रा हमारे संबंधों में एक अहम मोड़ साबित हुई है। हम इस पर पूरी सक्रियता से आगे बढ़ रहे हैं। समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर उनके विचारों की हम सराहना करते हैं।

वहीं, व‍िदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और न‍िकासी के ल‍िए आर्मेन‍िया की सरकार का धन्‍यवाद क‍िया।

म‍िड‍िल ईस्‍ट के तनाव के बीच व‍िदेशों में फंसे भारतीय नागर‍िकों की सकुशल वापसी के ल‍िए भारत सरकार व‍िदेशी सरकारों के साथ संपर्क बनाए हुए है।

आर्मेन‍िया में कुछ भारतीय फंसे हुए थे, ज‍िनको आज सुरक्ष‍ित न‍िकाला गया। इसके ल‍िए मंत्री जयशंकर ने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान का धन्‍यवाद क‍िया।

मंत्री जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा, ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग के लिए आर्मेनिया की सरकार और वहां की जनता का धन्यवाद। इन चुनौतीपूर्ण समय में उनके सहयोग की सराहना करते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

छुट्टी नहीं देने पर कर्मचारी ने मैनेजर की हत्या, केबिन में घुसकर मार दी गोली

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पंजाब एंड सिंध बैंक की एक शाखा में दिनदहाड़े बैंक मैनेजर की हत्या कर दी गई. बैंक के अंदर हुई इस फायरिंग से वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच भगदड़ मच गई. जानकारी के मुताबिक, बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा और बैंक के सुरक्षा गार्ड रविन्द्र हुड्डा के बीच पिछले कुछ समय से छुट्टी को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद का अंत आज एक दर्दनाक हत्या के रूप में हुआ, जिसने बैंकिंग जगत और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है.

छुट्टी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि गार्ड रविन्द्र हुड्डा छुट्टी मांग रहा था, जिसे लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा के साथ उसकी कहासुनी हुई थी. विवाद इतना बढ़ गया था कि रविन्द्र आज ड्यूटी पर नहीं आया था. इसके बाद मैनेजर अभिषेक ने उसे फोन करके बैंक बुलाया ताकि काम को लेकर बात की जा सके. फोन आने के कुछ देर बाद ही रविन्द्र हुड्डा बैंक पहुंचा, लेकिन उसके इरादे बेहद खतरनाक थे. वह सीधा मैनेजर के केबिन में दाखिल हुआ और बिना कुछ सोचे-समझे अपनी बंदूक से अभिषेक पर गोलियां चला दीं.

केबिन में ही तोड़ दिया दम

गोली लगने के बाद मैनेजर अभिषेक शर्मा लहूलुहान होकर अपनी कुर्सी पर ही गिर पड़े. बैंक के अन्य कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते और उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश करते, अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. केबिन के अंदर हुई इस अचानक फायरिंग से पूरे बैंक परिसर में सन्नाटा पसर गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गार्ड वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा. पुलिस को सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- 'अब सीधे माथे पर गोली मारेंगे', बादशाह को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

पटना के रहने वाले थे मैनेजर

मृतक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार की राजधानी पटना के निवासी थे और गाजियाबाद में बैंक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनकी पहचान एक मेहनती और सुलझे हुए अधिकारी के रूप में होती थी. वहीं, इस हत्या का आरोपी गार्ड रविन्द्र हुड्डा उत्तर प्रदेश के ही बागपत जिले का रहने वाला है. एक छोटे से विवाद में जिस तरह से उसने कानून को अपने हाथ में लिया और एक अधिकारी की जान ली, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी गार्ड की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. बैंक के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद की असल जड़ और घटनाक्रम की पूरी जानकारी मिल सके. इस घटना के बाद से बैंक कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का एक और मामला: शख्स ने बीवी और 5 बच्चों को उतारा मौत के घाट

Continue reading on the app

  Sports

गंभीर-धोनी में नया पंगा? गौतम ने सुनाई माही को खरी-खरी, भरी महफिल में मारा ताना

gautam gambhir reacts on ms dhoni post: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा था कि 'कोच साहब आप पर हंसी अच्छी लगती है.' गंभीर ने इस पर अब कहा है कि एक दिन के लिए धोनी उनकी भूमिका में हों और वह उनकी जगह, तब वह यही बात लिखेंगे. Mon, 16 Mar 2026 23:33:02 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat: अकेले पड़े Trump | #warnews #iranisraelwar #kishoreajwani #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T21:30:05+00:00

महिला ने कार रोककर आरोपी की कर दी धुनाई | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T21:15:04+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha: Benjamin Netanyahu नेतन्याहू जिंदा है या कोमा में हैं..या मारे गए? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T21:12:28+00:00

Dubai Airport Drone Attack : दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, यात्रियों में दहशत | Breaking News | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T21:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers