Responsive Scrollable Menu

Video: भोजपुरी सिंगर का शर्मनाक वीडियो आया सामने, लड़की को जबरन गोद में उठाया, फिर भीड़ के ऊपर फेंका

Bhojpuri Singer Dhananjay Sharma Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय भोजपुरी के फेमस सिंगर का शर्मशार करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे महिला डांसर को गोद में उठाकर भीड़ के ऊपर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो में नीचता की सारी हदे पार करने वाले कोई और नहीं बल्कि सिंगर धनंजय शर्मा हैं. वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है. साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर करने की भी मांग की है.  

इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर छपरा जिला नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. उन्होंने धनंजय शर्मा को पुलिस से गिरफ्तार करने की मांग की. साथ ही लिखा, 'स्टेज से महिला डांसर को नीचे फेंकना बहुत निंदनीय और शर्मशार करने वाला है. ऐसी मानसिकता वाले लोगों के कारण महिला सुरक्षित नहीं हैं.'  

भीड़ के ऊपर फेंका

इस वायरल वीडियो को मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है. जहां सिंगर एक शादी के कार्यक्रम में पहुंचे थे.उन्होंने पहले तो अपनी गायकी से लोगों के बीच समां बांधना. इसके बाद उन्होंने ऐसा किया जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि सिंगर धनंजय शर्मा स्टेज पर महिला डांसर के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने महिला डांसर को स्टेज से फेंकने के इरादे से सबके सामने पहले उसे घसीटा. जब वे इसमें कामयाब नहीं हुए तो उसे गोद में उठाकर भीड़ के ऊपर फेंक दिया.

 

हालांकि गनीमत रही कि महिला को किसी तरह की चोट नहीं आई. जिस हिसाब से उसे फेंका गया था उससे गंभीर चोट लग सकती थी. बहरहाल, स्टेज से फेंकने के बाद महिला को तुरंत वापस उठा लिया गया था.

वीडियो को लेकर सिंगर ने दी सफाई

इस वीडियो के सामने आने के बाद सिंगर धनंजय शर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि वो महिला डांसर उनके साथ बदतमीजी कर रही थी,लोग सच्चाई नहीं जानते हैं. हालांकि लड़की को पटकना सही नहीं था वो गलती से हो गया था. उन्होंने इस संबंध में इस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. साथ ही कहा कि वो इस घटना का पूरा वीडियो पोस्ट करेंगे. जानकारी के अनुसार, इस घटना को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक्शन लिया है और मामले की जांच कर रही हैं. 

धनंजय शर्मा क्या बोले? वीडियो में देखें

ये भी पढ़ें: मुस्लिम पति संग मोनालिसा ने मनाया हनीमून, फरमान खान संग शेयर की रोमांटिक फोटो

Continue reading on the app

बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद फरवरी में रिटेल एसआईपी निवेश में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड में रिटेल निवेशकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2026 में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश लगभग 14.79 प्रतिशत बढ़ा है, जो फरवरी 2025 की तुलना में करीब 14.79 प्रतिशत ज्यादा है।

आईसीआरए एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2026 में एसआईपी के जरिए निवेश बढ़कर 29,845 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एक साल पहले यह 25,999 करोड़ रुपए था। हालांकि महीने-दर-महीने आधार पर जनवरी 2026 के 31,002 करोड़ रुपए की तुलना में इसमें 3.73 प्रतिशत की हल्की गिरावट देखी गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि एसआईपी के जरिए नियमित निवेश करने वाले खातों की संख्या 9.44 करोड़ तक पहुंच गई है, जो एक साल पहले 8.26 करोड़ थी। वहीं कुल सक्रिय एसआईपी खातों की संख्या बढ़कर 10.45 करोड़ हो गई, जो पहले 10.17 करोड़ थी।

एसआईपी योजनाओं के तहत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) लगभग 16.64 लाख करोड़ रुपए रही, जो म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कुल एयूएम का करीब 20.29 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसमें हल्की गिरावट मार्केट में उतार-चढ़ाव (मार्क-टू-मार्केट करेक्शन) के कारण आई है, न कि निवेशकों की रुचि कम होने से।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में रिटेल निवेशकों की म्यूचुअल फंड में दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है, जो पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक और व्यवहारिक बदलावों के कारण मजबूत हुई है।

कई उद्योग रिपोर्ट और नियामक आंकड़े बताते हैं कि म्यूचुअल फंड, खासकर इक्विटी-आधारित स्कीम्स और एसआईपी, लंबे समय के निवेश के लिए निवेशकों के पसंदीदा विकल्प बनते जा रहे हैं।

इससे पहले एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में एसआईपी निवेश सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर लगभग 31,000 करोड़ रुपए हो गया था, जबकि जनवरी 2025 में यह 26,400 करोड़ रुपए था।

इसी बीच फरवरी में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल 94,530 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जिसमें इक्विटी फंड, डेट स्कीम और पैसिव प्रोडक्ट्स में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिली।

फरवरी के अंत तक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एयूएम लगभग 82.03 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि महीने का औसत एयूएम करीब 83.43 लाख करोड़ रुपए रहा।

इक्विटी आधारित स्कीमों में निवेशकों की भागीदारी मजबूत बनी रही, जहां फरवरी में 25,978 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया।

इक्विटी कैटेगरी में फ्लेक्सी-कैप फंड में सबसे ज्यादा 6,924.65 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, इसके बाद मिड-कैप फंड में 4,003 करोड़ रुपए और स्मॉल-कैप फंड में 3,881 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई का सबसे बड़ा दांव! Ravindra Jadeja बाहर, Sanju Samson की एंट्री से नए युग की शुरुआत

चेन्नई में क्रिकेट का जुनून किसी उत्सव से कम नहीं माना जाता है। आईपीएल के आगामी सत्र से पहले चेन्नई की टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे शहर और प्रशंसकों के बीच नई उम्मीद पैदा हो गई है।

गौरतलब है कि लंबे समय से टीम की पहचान रहे महेंद्र सिंह धोनी अब अपने करियर के अंतिम चरण में माने जा रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी करता दिखाई दे रहा है।

इसी क्रम में संजू सैमसन के टीम से जुड़ने को काफी अहम माना जा रहा है। मौजूद जानकारी के अनुसार सैमसन को पिछले वर्ष हुए प्लेयर एक्सचेंज के दौरान टीम में शामिल किया गया था। इसके बदले टीम को अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से अलग होना पड़ा था।

गौरतलब है कि इस फैसले को उस समय बड़ा कदम माना गया था क्योंकि इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम करन को भी टीम से बाहर करना पड़ा था। हालांकि टीम प्रबंधन का मानना था कि सैमसन जैसे खिलाड़ी भविष्य में टीम की नई पहचान बन सकते हैं।

संजू सैमसन हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार हाल ही में खेले गए बीस ओवर विश्व कप में उन्होंने लगातार तीन अहम मुकाबलों में मैच जिताने वाली पारियां खेलीं, जिससे उनकी क्षमता पर चल रही बहस काफी हद तक खत्म हो गई है।

चेन्नई टीम की नई बल्लेबाजी पंक्ति में ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की जोड़ी को काफी मजबूत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जोड़ी टीम को आक्रामक शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकती है।

गौरतलब है कि पिछले सत्र में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और शुरुआती रणनीति के कारण टीम अंक तालिका में पीछे रह गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने बीच सत्र में ही कई बदलाव किए और नई प्रतिभाओं को मौका दिया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार युवा खिलाड़ियों को शामिल करने की रणनीति इस बार भी जारी रखी गई है। गुजरात के आक्रामक बल्लेबाज उर्विल पटेल, भारत के उन्नीस वर्ष से कम आयु वर्ग के कप्तान आयुष म्हात्रे और दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया गया है।

नीलामी के दौरान भी टीम ने कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। प्रबंधन ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे उभरते खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि प्रशांत वीर ने घरेलू प्रतियोगिताओं में अपने आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी बाएं हाथ की गेंदबाजी से काफी प्रभाव छोड़ा है।

गौरतलब है कि इन युवा खिलाड़ियों के आने से टीम की औसत आयु में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे यह संकेत मिलता है कि टीम अब अधिक तेज और आक्रामक शैली अपनाने की तैयारी कर रही है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि बल्लेबाजी पर ज्यादा जोर देने के कारण टीम का स्पिन गेंदबाजी विभाग थोड़ा कमजोर दिखाई दे सकता है। इस स्थिति में तेज गेंदबाजों को अधिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।
 
मौजूदा योजना के अनुसार टीम का पहला मुकाबला तीस मार्च को राजस्थान के खिलाफ खेला जाएगा। इसी मुकाबले के बाद यह साफ हो पाएगा कि नई रणनीति और नए खिलाड़ियों के साथ टीम किस दिशा में आगे बढ़ती है।
Mon, 16 Mar 2026 21:42:02 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : युद्ध में बुरी तरह फंस गए ट्रंप पैर पटक रहे | Sushant Sinha | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:07:47+00:00

Nita Ambani News: भुवनेश्वर में Nita Ambani को KISS Humanitarian Award, बच्चों संग बिताए खास पल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:12:10+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:15:06+00:00

LPG Crisis in India: भारत में अभी भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी | Iran Amerca War | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers