Responsive Scrollable Menu

जान जोखिम में डालकर बाघ का वीडियो किया रिकॉर्ड, देख लोगों ने कहा- 'सबके सब मारे जाओगे'

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. दरअसल, इस वीडियो में एक विशालकाय बाघ को जंगल के बीच से गुजरने वाली सड़क को पार करते हुए देखा जा सकता है. आमतौर पर बाघ जैसे खतरनाक शिकारी को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में नजारा बिल्कुल उल्टा है. जैसे ही बाघ सड़क पर आया, वहां से गुजर रहे राहगीर रुक गए और डरने के बजाय उस बाघ का वीडियो बनाने में मशगूल हो गए.

बाघ के करीब पहुंचे बेखौफ लोग

हैरानी की बात यह है कि वीडियो में दिख रहे कई लोग अपनी-अपनी गाड़ियों से बाहर निकल आए. हद तो तब हो गई जब कुछ लोग बाघ के बिल्कुल करीब जाकर उसे अपने कैमरों में कैद करने लगे. वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर इन लोगों को अपनी जान का डर क्यों नहीं लग रहा है. एक तरफ दुनिया का सबसे खतरनाक शिकारी सड़क पर खड़ा है और दूसरी तरफ ये लोग किसी खिलौने की तरह उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. यह लापरवाही किसी की भी जान पर भारी पड़ सकती थी.

आराम से क्रॉस करता है बाघ

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ अपने ही धुन में खोया हुआ है. उसने सड़क पर खड़े लोगों या शोर मचाते लोगों की तरफ कोई खास ध्यान नहीं दिया. वह बड़े आराम से और धीरे-धीरे सड़क को क्रॉस करके जंगल के दूसरे हिस्से की तरफ निकल गया. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के किसी वन्यजीव क्षेत्र का है. हालांकि, न्यूज नेशन इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- सब्जी लाने वाली पॉलीथिन की कीमत लाखों में, रेड कार्पेट पर लेकर पहुंच गई ये मशहूर एक्ट्रेस

बाघों की खतरनाक प्रकृति और सुरक्षा की अनदेखी

इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं और लोगों इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बाघ एक बहुत ही फुर्तीला और ताकतवर जानवर है, जो पलक झपकते ही हमला कर सकता है. ऐसे में उसके इतने करीब जाना सरासर अपनी मौत को बुलावा देने जैसा है. बाघों के पास ऐसी ताकत होती है कि वे एक झटके में किसी भी इंसान को अपना शिकार बना सकते हैं.

भविष्य के लिए चेतावनी

वाइल्डलाइफ लवर्स और प्रशासन अक्सर यह हिदायत देते हैं कि जब भी आप किसी जंगली जानवर को सड़क पर देखें, तो सुरक्षित दूरी बनाए रखें. गाड़ियों के अंदर रहना ही सबसे सुरक्षित होता है. लेकिन इस वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के चक्कर में लोग सुरक्षा के नियमों को ताक पर रख रहे हैं. यह बाघ उस वक्त शांत था, इसलिए कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन हर बार किस्मत साथ नहीं देती है.

ये भी पढ़ें- गलती करके भागा नहीं बल्कि मालिक का इंतजार करता रहा मासूम, बच्चे की ईमानदारी ने जीता सबका दिल

Continue reading on the app

भारत ने पहले बिम्सटेक यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम का किया आयोजन

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने 9 से 15 मार्च 2026 के बीच पहले बिमस्टेक (बीआईएमएसटीईसी) यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज प्रोग्राम की मेजबानी की। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय, भारत और महाराष्ट्र सरकार के साझे सहयोग से मुंबई और पुणे में आयोजित किया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस पहल में बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) के सदस्य देशों के 30 युवा इनोवेटर, टेक्नोलॉजी डेवलपर, उद्यमी और अन्य पेशेवरों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के युवाओं के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान की थी। इसका उद्देश्य ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना और प्रतिभागियों को भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्टार्ट-अप, इनोवेशन, रिसर्च और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कई प्रमुख संस्थानों का दौरा किया, जिनमें आईआईटी बॉम्बे, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी, भारत डायमंड बोर्स, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, इन्फोसिस और सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इन दौरों के दौरान प्रतिभागियों को उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत करने और भारत की आर्थिक व तकनीकी प्रगति को करीब से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की, जिन्होंने महाराष्ट्र के ज्ञान, नवाचार और तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को रेखांकित करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

इस पहल से युवा पेशेवरों को भारत के विकास मॉडल को समझने और संभावित सहयोग के अवसर तलाशने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम के लिए भारत की सराहना भी की।

भारत ने कहा कि अपनी नेबरहुड फर्स्ट नीति और एक्ट ईस्ट नीति की भावना के तहत वह ऐसे मंच तैयार करने को महत्व देता है, जहां युवा पेशेवर, उद्यमी और इनोवेटर आपस में संवाद कर सकें, एक-दूसरे से सीख सकें और दीर्घकालिक साझेदारी विकसित कर सकें। यह पहल बिम्सटेक क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने और उभरते नेताओं के बीच स्थायी नेटवर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

गंभीर-धोनी में नया पंगा? गौतम ने सुनाई माही को खरी-खरी, भरी महफिल में मारा ताना

gautam gambhir reacts on ms dhoni post: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा था कि 'कोच साहब आप पर हंसी अच्छी लगती है.' गंभीर ने इस पर अब कहा है कि एक दिन के लिए धोनी उनकी भूमिका में हों और वह उनकी जगह, तब वह यही बात लिखेंगे. Mon, 16 Mar 2026 23:33:02 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अभी अभी होर्मुज मे भारी तबाही ? | Strait of Hormuz | Trump | Khamenei |TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T21:00:01+00:00

LPG Cylinder Crisis News : एलपीजी पर 'हालात चिंताजनक' या मोदी ने सब सेट कर लिया है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T20:59:40+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: युद्ध के बीच भारत की डिप्लोमेसी का कमाल | #straitofhormuz #war #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T21:01:18+00:00

How might the UK support shipping in the Strait of Hormuz? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T20:55:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers