Responsive Scrollable Menu

Abhishek Sharma Captain: अभिषेक शर्मा बन सकते हैं कप्तान, लिया गया चौंकाने वाला फैसला

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है और इस टूर्नामेंट से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को शुरुआती मैचों में कमान सौंपने का मन बनाया है, जानिए क्यों ऐसा हो सकता है.

Continue reading on the app

E-Scooter: टीवीएस ने उतारा नया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें Orbiter V1 की कीमत और रेंज

E-Scooter: भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company ने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter V1 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह Orbiter सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल है, जिसे खास तौर पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

कीमत और BaaS मॉडल 
कंपनी ने इस स्कूटर की शुरुआती कीमत ₹49,999 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। हालांकि यह कीमत कंपनी के Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत है, जिसमें ग्राहक को बैटरी के लिए अलग से मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है। वहीं जो ग्राहक स्कूटर को बैटरी सहित खरीदना चाहते हैं, उनके लिए इसकी कीमत ₹84,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस कीमत में सरकार की PM E-Drive Scheme के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन भी शामिल हैं।

बैटरी और रेंज 
नए Orbiter V1 में 1.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो इसे Orbiter रेंज का एंट्री-लेवल मॉडल बनाता है। कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 86 किलोमीटर की IDC रेंज देने में सक्षम है। चार्जिंग के मामले में भी यह स्कूटर व्यावहारिक विकल्प माना जा सकता है। इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। यह फीचर इसे शहर के दैनिक आवागमन और छोटे-मोटे सफर के लिए उपयोगी बनाता है। Orbiter लाइनअप में अब दो वेरिएंट उपलब्ध हैं। पहला Orbiter V1, जिसमें 1.8 kWh बैटरी दी गई है, जबकि दूसरा TVS Orbiter V2 है, जिसमें 3.1 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है।

डिजाइन और फीचर्स में बेजोड़ 
डिजाइन और प्रैक्टिकलिटी के लिहाज से भी कंपनी ने इस स्कूटर को काफी उपयोगी बनाने की कोशिश की है। इसमें 845 मिमी लंबी फ्लैट सीट दी गई है, जो राइडर और पिलियन दोनों के लिए आरामदायक मानी जा रही है। इसके अलावा 290 मिमी चौड़ा फुटबोर्ड दिया गया है, जिससे राइडिंग के दौरान बेहतर स्पेस मिलता है। स्टोरेज के मामले में भी यह स्कूटर काफी व्यावहारिक है। सीट के नीचे 34 लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जिसमें कंपनी के अनुसार दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं। 

फीचर्स की बात करें तो TVS Orbiter V1 में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके जरिए राइडर्स को कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा स्कूटर में कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें ऑल-LED लाइटिंग, क्रैश और फॉल अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, जियो-फेंसिंग और टाइम-फेंसिंग शामिल हैं। साथ ही इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में और ज्यादा आधुनिक बनाते हैं।

कंपनी का Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम भी ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है। इसके तहत ग्राहक बैटरी की पूरी कीमत एक साथ चुकाने की बजाय मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए इसका उपयोग कर सकते हैं। TVS के अनुसार यह प्लान ₹862 प्रति माह से शुरू होता है और इसमें 5 साल या 70,000 किलोमीटर तक की विस्तारित वारंटी भी शामिल है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

भोपाल में तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में स्वयंसेवकों क लिए महत्वपूर्ण पहल

मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ सोमवार को महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुख्‍य आतिथ्‍य में होमगार्ड लाईन, जेल रोड भोपाल में हुआ। यह समागम 16 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से आए … Mon, 16 Mar 2026 20:11:53 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | उधर Iran ऐसी मिसाइलें मार रहा कि America को नचा रहा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T15:02:28+00:00

Jodhpur में निकला 6 फीट का कोबरा! | #rajasthan #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T15:03:15+00:00

Iran America War Live Update: China, Russia की मदद से ईरान ने Trump को पागल बनाया? | Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T15:11:10+00:00

Deputy CM Breajesh Pathak Inspection: डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कंप |Lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T15:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers