Responsive Scrollable Menu

ऑस्कर 2026 के विजेताओं का ऐलान, किस फिल्म ने मारी सबसे बड़ी बाजी?

Oscars 2026: 98th Academy Award यानी Oscar 2026 की घोषणा हो गई है. इस बार Michael B Jordan ने Leonardo DiCaprio और Timothee Chalamet को पछाड़ते हुए Best Actor का अवॉर्ड जीता है. Best Film का ऑस्कर One Battle After Another के खाते में गया है. अन्य कैटेगरीज़ में किस-किसने जीत हासिल की।

Continue reading on the app

ईरान में नहीं, बॉलीवुड में चला इन ईरानी एक्ट्रेसेस का जादू, 60 के दशक से OTT पलटफोर्म तक खूब किया राज

5 Irani Actresses Ruled in Bollywood: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव दुनिया भर की सुर्खियों में है. हालांकि राजनीतिक और डिप्लोमेटिक लेवल पर तनाव भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन कल्चरल और आर्टिस्टिक वर्ल्ड में देशों के बीच जुड़ाव हमेशा मजबूत रहा है. जी हां, अगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करें तो भारतीय सिनेमा और ईरान का रिश्ता भी काफी पुराना और दिलचस्प रहा है. कई ईरानी मूल की एक्ट्रेसेस ने भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. इनमें कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया, जबकि कुछ ने मॉडलिंग, फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रियता पाई. तो आइए जानते हैं उन पांच मशहूर ईरानी की एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है.

मुमताज

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मुमताज का भी ईरान से गहरा संबंध रहा है. उनका जन्म 31 जुलाई 1947 को हैदराबाद में मुमताज अस्करी के रूप में हुआ था. उनके माता-पिता ईरानी मूल के थे. उनके पिता अब्दुल सलीम अस्करी ड्राई फ्रूट का कारोबार करते थे, जबकि उनकी मां शदी हबीब आगा ईरान के मशहद से थीं.

1960 और 1970 के दशक में मुमताज हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल थीं. उस दौर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार सफलता हासिल की. उनकी चर्चित फिल्मों में दो रास्ते (1969), ब्रह्मचारी (1968) और खिलौना (1970) जैसी फिल्में शामिल हैं. अपनी शानदार अभिनय क्षमता और स्क्रीन प्रेजेंस के कारण मुमताज ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया.

मरियम जकारिया

मरियम जकारिया ईरान में जन्मी स्वीडिश एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं. उन्होंने साल 2009 में मुंबई का रुख किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनानी शुरू की. मरियम ने कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया और मॉडलिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया. बॉलीवुड में उन्हें खास पहचान फिल्म 'एजेंट विनोद' के गाने 'दिल मेरा मुफ्त का' से मिली, जिसमें वो एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आई थीं. इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. तेलुगु फिल्म 100% लव के गाने दियालो दियाला से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली.

निगार खान

निगार खान भी ईरानी मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिनका जन्म नॉर्वे में हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में मुख्य रूप से आइटम सॉन्ग और छोटे-छोटे किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म रुद्राक्ष से की थी. इसके बाद वह कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं. निगार खान अपने ग्लैमरस अंदाज और डांस नंबरों के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने कई आइटम सॉन्ग में काम किया है.

मंदाना करीमी

मंदाना करीमी बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उनका जन्म 19 मई 1988 को ईरान की राजधानी तेहरान में मनीजेह करीमी के रूप में हुआ था. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. साल 2015 में आई फिल्म रॉय में उन्होंने एक छोटा सा कैमियो रोल निभाकर बॉलीवुड में एंट्री की. इसके बाद वह फिल्म भाग जॉनी में लीड रोल में नजर आईं. मंदाना करीमी ने क्या कूल हैं हम 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया है. इसके अलावा वह टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 9 में भी नजर आईं और शो की फाइनलिस्ट बनीं. मंदाना अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने वेब सीरीज लॉक अप और द कसीनो में भी अभिनय किया है.

एलनाज नरौजी

एलनाज नरौजी ईरान में जन्मी एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई देशों में काम किया और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया. एलनाज ने सबसे पहले पाकिस्तानी फिल्म मन जाओ ना से अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने भारतीय डिजिटल और फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. उन्हें भारत में सबसे ज्यादा पहचान नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में निभाए गए जोया के किरदार से मिली. इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों जुग जुग जियो, हेलो चार्ली, राष्ट्र कवच ओम और मराठी फिल्म टकटक 2 में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: मुस्लिम पति संग मोनालिसा ने मनाया हनीमून, फरमान खान संग शेयर की रोमांटिक फोटो

Continue reading on the app

  Sports

गंभीर-धोनी में नया पंगा? गौतम ने सुनाई माही को खरी-खरी, भरी महफिल में मारा ताना

gautam gambhir reacts on ms dhoni post: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा था कि 'कोच साहब आप पर हंसी अच्छी लगती है.' गंभीर ने इस पर अब कहा है कि एक दिन के लिए धोनी उनकी भूमिका में हों और वह उनकी जगह, तब वह यही बात लिखेंगे. Mon, 16 Mar 2026 23:33:02 +0530

  Videos
See all

Trump pressures countries over Strait of Hormuz | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:31:21+00:00

SP की विदाई बनी मिसाल, फूलों से पट गई सड़कें! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:15:03+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | नेतन्याहू का वीडियो AI से बने होने की चर्चा ! | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:30:01+00:00

What are the signs of meningitis and how does it spread? #Meningitis #Health #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T19:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers