ईरान में नहीं, बॉलीवुड में चला इन ईरानी एक्ट्रेसेस का जादू, 60 के दशक से OTT पलटफोर्म तक खूब किया राज
5 Irani Actresses Ruled in Bollywood: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव दुनिया भर की सुर्खियों में है. हालांकि राजनीतिक और डिप्लोमेटिक लेवल पर तनाव भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन कल्चरल और आर्टिस्टिक वर्ल्ड में देशों के बीच जुड़ाव हमेशा मजबूत रहा है. जी हां, अगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करें तो भारतीय सिनेमा और ईरान का रिश्ता भी काफी पुराना और दिलचस्प रहा है. कई ईरानी मूल की एक्ट्रेसेस ने भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. इनमें कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया, जबकि कुछ ने मॉडलिंग, फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रियता पाई. तो आइए जानते हैं उन पांच मशहूर ईरानी की एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है.
मुमताज
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मुमताज का भी ईरान से गहरा संबंध रहा है. उनका जन्म 31 जुलाई 1947 को हैदराबाद में मुमताज अस्करी के रूप में हुआ था. उनके माता-पिता ईरानी मूल के थे. उनके पिता अब्दुल सलीम अस्करी ड्राई फ्रूट का कारोबार करते थे, जबकि उनकी मां शदी हबीब आगा ईरान के मशहद से थीं.
1960 और 1970 के दशक में मुमताज हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल थीं. उस दौर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार सफलता हासिल की. उनकी चर्चित फिल्मों में दो रास्ते (1969), ब्रह्मचारी (1968) और खिलौना (1970) जैसी फिल्में शामिल हैं. अपनी शानदार अभिनय क्षमता और स्क्रीन प्रेजेंस के कारण मुमताज ने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया.
मरियम जकारिया
मरियम जकारिया ईरान में जन्मी स्वीडिश एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं. उन्होंने साल 2009 में मुंबई का रुख किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनानी शुरू की. मरियम ने कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया और मॉडलिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया. बॉलीवुड में उन्हें खास पहचान फिल्म 'एजेंट विनोद' के गाने 'दिल मेरा मुफ्त का' से मिली, जिसमें वो एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आई थीं. इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. तेलुगु फिल्म 100% लव के गाने दियालो दियाला से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली.
निगार खान
निगार खान भी ईरानी मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिनका जन्म नॉर्वे में हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में मुख्य रूप से आइटम सॉन्ग और छोटे-छोटे किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म रुद्राक्ष से की थी. इसके बाद वह कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं. निगार खान अपने ग्लैमरस अंदाज और डांस नंबरों के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने कई आइटम सॉन्ग में काम किया है.
मंदाना करीमी
मंदाना करीमी बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उनका जन्म 19 मई 1988 को ईरान की राजधानी तेहरान में मनीजेह करीमी के रूप में हुआ था. उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. साल 2015 में आई फिल्म रॉय में उन्होंने एक छोटा सा कैमियो रोल निभाकर बॉलीवुड में एंट्री की. इसके बाद वह फिल्म भाग जॉनी में लीड रोल में नजर आईं. मंदाना करीमी ने क्या कूल हैं हम 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया है. इसके अलावा वह टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 9 में भी नजर आईं और शो की फाइनलिस्ट बनीं. मंदाना अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने वेब सीरीज लॉक अप और द कसीनो में भी अभिनय किया है.
एलनाज नरौजी
एलनाज नरौजी ईरान में जन्मी एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई देशों में काम किया और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया. एलनाज ने सबसे पहले पाकिस्तानी फिल्म मन जाओ ना से अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने भारतीय डिजिटल और फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. उन्हें भारत में सबसे ज्यादा पहचान नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में निभाए गए जोया के किरदार से मिली. इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों जुग जुग जियो, हेलो चार्ली, राष्ट्र कवच ओम और मराठी फिल्म टकटक 2 में भी नजर आ चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: मुस्लिम पति संग मोनालिसा ने मनाया हनीमून, फरमान खान संग शेयर की रोमांटिक फोटो
Rajasthan News: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, कवाई मंडी में 1.56 करोड़ रुपये वे-ब्रिज और सीसी सड़क निर्माण को मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के कवाई कस्बे की कृषि उपज मंडी को जल्द ही नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं. किसानों और व्यापारियों को लंबे समय से जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें देखते हुए कृषि विपणन बोर्ड ने मंडी में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति दी है. इस योजना के तहत मंडी परिसर में वे-ब्रिज (तौल कांटा) बनाया जाएगा. इसके साथ ही सीसी एप्रोच रोड और मंडी यार्ड के अंदर सीसी सड़कें भी तैयार की जाएंगी. इन कार्यों के लिए स्थानीय विधायक राधेश्याम बैरवा लगातार प्रयास कर रहे थे.
किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
मंडी में अभी तक तौल कांटे की उचित व्यवस्था नहीं थी. इसके कारण किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी. मंडी में हम्मालों की कमी होने के कारण कई बार किसानों की उपज सीधे तौल कांटे पर ही खुलवाई जाती थी. ऐसे में कई किसान अपनी उपज को तौलने के लिए स्टेट हाईवे के किनारे बने निजी कांटों तक ले जाते थे. इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती थी और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी.
लंबे समय से उठ रही थी मांग
भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह हाड़ा ने बताया कि कवाई मंडी के किसान और व्यापारी काफी समय से मंडी परिसर में तौल कांटा लगाने की मांग कर रहे थे. साथ ही मंडी के अंदर की कच्ची सड़कों को पक्का करने की भी मांग की जा रही थी. अब सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इन कामों को जल्द शुरू किया जाएगा. इससे किसानों को अपनी उपज तौलने और बेचने में काफी सुविधा मिलेगी.
इतने खर्च से होंगे निर्माण कार्य
मंजूर किए गए विकास कार्यों के अनुसार करीब 36 लाख रुपये की लागत से वे-ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही सीसी एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी ताकि वाहनों की आवाजाही आसान हो सके. इसके अलावा लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से मंडी यार्ड में बने कवर शेड के आसपास की सड़कों को सीमेंट कंक्रीट (सीसी) से पक्का किया जाएगा. इससे मंडी परिसर में ट्रैक्टर और ट्रकों का आवागमन सुचारु रूप से हो सकेगा.
अटरू मंडी को भी मिली स्वीकृति
विधायक राधेश्याम बैरवा ने अटरू कृषि मंडी के लिए भी तौल कांटे की स्वीकृति दिलवाई है. वहां भी करीब 36 लाख रुपये की लागत से नया वे-ब्रिज बनाया जाएगा. इससे आसपास के किसानों को अपनी उपज का सही वजन करवाने में आसानी होगी.
जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
कृषि विपणन विभाग के अनुसार इन सभी विकास कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. जब ये काम पूरे हो जाएंगे तो मंडी परिसर में यातायात की व्यवस्था बेहतर होगी. किसानों और व्यापारियों को भी काफी राहत मिलेगी.
गेहूं खरीद कांटा खोलने की भी उठी मांग
व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंगल ने बताया कि किसानों ने विधायक से कवाई मंडी में गेहूं खरीद कांटा शुरू करने की मांग भी रखी है. इस पर विधायक बैरवा ने अधिकारियों से चर्चा कर इसे शुरू करवाने का आश्वासन दिया है.
इस मौके पर भाजपा नेता विरेन्द्र प्रताप सिंह हाड़ा, सत्यनारायण मित्तल, भूपेश मंगल, राधेश्याम सिरोहिया, पंचायत समिति सदस्य विक्की मंडिया समेत कई व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: Mega Project: राजस्थान को मिलेगा नया शहरी हब, 10 हजार एकड़ में बसेगी नई मॉडर्न सिटी, हजारों को मिलेगा रोजगार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















