Responsive Scrollable Menu

Bihar Police SI Prelims Result Out: बिहार दारोगा परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे डाउनलोड करें PDF

Bihar Police SI Result 2026 OUT: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 18 और 21 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने परिणाम के साथ ही मेरिट लिस्ट का पीडीएफ (PDF) लिंक भी एक्टिव कर दिया है।

1,799 पदों पर होनी है भर्ती
बिहार सरकार के गृह (पुलिस) विभाग के तहत इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,799 पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाना है। श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (UR): 850 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 180 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 222 पद
  • OBC (महिला): 42 पद
  • अति पिछड़ा वर्ग (EBC): 273 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 210 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 15 पद
  • ट्रांसजेंडर वर्ग: 7 पद

Bihar Police SI Result 2026 OUT: रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Bihar Police SI Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक PDF खुल जाएगा।
  • इसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

रिजल्ट में इन जानकारियों को जरूर जांचें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, कैटेगरी और प्राप्त अंकों का मिलान ध्यानपूर्वक कर लें। इससे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में किसी भी प्रकार की विसंगति से बचा जा सकेगा।

Bihar Police SI Result 2026 OUT: रिजल्ट का PDF डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

अब क्या होगा अगला चरण?
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले पड़ाव यानी मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और साक्षात्कार (Interview) के दौर से गुजरना होगा। मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।

Continue reading on the app

19 मार्च से शुरू चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष, जानें मां दुर्गा की सवारी, घटस्थापना का मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026:19 मार्च से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष 2083 का शुभारंभ हो रहा है. जिस दिन नवरात्रि की शुरुआत होती है, उसी दिन के आधार पर मां दुर्गा की सवारी तय की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार मां की सवारी क्या रहने वाली है. साथ ही कलश स्थापना, शुभ मुहूर्त और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे सभी जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे.

The post 19 मार्च से शुरू चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष, जानें मां दुर्गा की सवारी, घटस्थापना का मुहूर्त appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh क्रिकेट में भूचाल: BCB की 'कूटनीतिक विफलता' पर सरकार करेगी एक्शन

बांग्लादेश द्वारा 2026 टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने के फैसले पर आईसीसी ने कोई दंड नहीं दिया। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की कड़ी जांच हो सकती है। बीसीसीआई द्वारा केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 टीम से बाहर करने का निर्देश देने के बाद, बांग्लादेश ने आईसीसी को अपने इस फैसले की जानकारी दी और अंततः स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह ले ली। आईसीसी के साथ कई बैठकों के बावजूद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) किसी सहमति पर नहीं पहुंच सका और उसने टी20 विश्व कप में भाग लेने से इनकार कर दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Pakistan क्रिकेट में Fitness पर बवाल, Fakhar Zaman ने तोड़ी चुप्पी, चोट के दावों पर दिया बड़ा बयान


अब खबर है कि खेल मंत्री अमीनुल हक एक समिति का गठन करेंगे, जो इस बात की जांच करेगी कि बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में भाग क्यों नहीं लिया। हक ने जोर देकर कहा कि समिति इस बात की जांच करेगी कि क्या यह निर्णय खेल कूटनीति की विफलता का परिणाम था। टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से की थी। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि हम विश्व कप में क्यों नहीं जा पाए। हमें यह समझना होगा कि हमारी खेल कूटनीति में कहां कमी रह गई। ईद के बाद हम इस विषय पर एक जांच समिति का गठन करेंगे। हमें अपनी खेल कूटनीति को मजबूत करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में हम यह गलती न दोहराएं।
 

इसे भी पढ़ें: Pakistani Player विवाद पर Lalit Modi की एंट्री, Kavya Maran को दी Image Management की नसीहत



हक ने यह भी दोहराया कि पिछले बीसीबी चुनावों में कथित अनियमितताओं, हेराफेरी और कदाचार की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। खेल मंत्री ने आगे कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, अंतिम निर्णय लेने से पहले वे आईसीसी से परामर्श करेंगे। बीसीबी ने सरकार को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि वह उनके सिस्टम में दखल देना बंद करे। हक ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारी पिछली सरकार ने पिछले साल बीसीबी चुनावों में सीधा दखल दिया था। मैंने इस बारे में कई बार बात की है। ढाका क्लबों और ज़िलों से मिले आरोपों के बाद हमने एक जांच समिति का गठन किया है। मैं उनकी रिपोर्ट पढूंगा, लेकिन मेरा अगला कदम आईसीसी से बात करने के बाद ही होगा।
Wed, 18 Mar 2026 14:55:42 +0530

  Videos
See all

PM Modi on Rajya Sabha Members Farewell Live: पीएम मोदी का भावुक संदेश | Lok Sabha | Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T09:37:57+00:00

Kharmas : खरमास में इन राशि वालों का बढ़ेगा तनाव! | Spiritual | Religious | Hindu |Astrologer | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T09:45:07+00:00

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में बन रहा शुभ योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत! |Horoscope |Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T09:45:03+00:00

Indore Gas Cylinder Blast: गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर बना मौत का कुंड | MP Fire News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T09:41:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers