Responsive Scrollable Menu

Hawa Hawa Song: 'धुरंधर' में 'हवा हवा' गाने के लिए पाकिस्तानी सिंगर को मिले 45 लाख रुपए! हसन जहांगीर का दावा

Hawa Hawa Song: सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) इन दिनों अपनी कहानी और म्यूजिक को लेकर चर्चा में है। फिल्म में कई पुराने हिट गानों का इस्तेमाल किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच खासा नॉस्टैल्जिया पैदा किया। इसी बीच पाकिस्तानी गायक हसन जहांगीर (Hasan Jahangir) ने दावा किया है कि उनके मशहूर गीत 'हवा हवा' को फिल्म में इस्तेमाल करने के लिए उन्हें 50 हजार डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) दिए गए थे।

पाकिस्तानी सिंगर का खुलासा

हाल ही में हसन जहांगीर एक पाकिस्तानी टीवी चैनल में नजर आए थे जो होस्ट निदा यासिर के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और अपने सुपरहिट गाने ‘हवा हवा’ के बारे में कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में एक बड़ी फिल्म में उनका गाना इस्तेमाल किया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। वह इशारा फिल्म ‘धुरंधर’ की ओर कर रहे थे।

मेकर्स ने परमिशन  ली और दिए पैसे

जब शो के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें गाने के इस्तेमाल के बदले भुगतान मिला था, तो उन्होंने कहा कि मेकर्स ने पहले उनसे अनुमति ली और फिर 50 हजार डॉलर का भुगतान भी किया।

हसन जहांगीर ने कहा कि पहले कॉपीराइट सिस्टम इतना मजबूत नहीं था, लेकिन अब कोई भी कलाकार उनके गाने का इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे पहले अनुमति लेनी पड़ती है और भुगतान भी करना पड़ता है।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘हवा हवा’ लगभग 40 साल पुराना गाना है। इसे उन्होंने 1986 में रिकॉर्ड किया था और 1987 में रिलीज किया गया था, लेकिन आज भी यह उतना ही लोकप्रिय है।

संजय दत्त की शानदार एंट्री सीन बना 'हवा हवा'

फिल्म ‘धुरंधर’ में यह गाना अभिनेता संजय दत्त के किरदार एसपी असलम की एंट्री के दौरान सुनाई देता है। इस सीन में वह रेगिस्तान के बीच ड्रग तस्करों का सामना करते नजर आते हैं, और ‘हवा हवा’ की धुन पूरे सीन को और भी एक्साइटिंग बना देती है।

निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर स्पाई एक्शन फिल्म भारत के एक जासूस की कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसकर मिशन को अंजाम देता है।‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

Continue reading on the app

Bareilly Crime News: बरेली में डबल मर्डर, दामाद ने सास-साले की चाकू से गोदकर की हत्या; पत्नी घायल

बरेली के इज्जतनगर में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपनी सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

पैट कमिंस पर सस्पेंस जारी, आईपीएल 2026 में ईशान किशन कर सकते हैं SRH की कप्तानी

Ishan Kishan likley to captain SRH IPL 2026: पैट कमिंस के आईपीएल 2026 में सनराजइर्स हैदराबाद टीम से जुड़ने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप विनर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम के लिए कप्तानी की भूमिका में नजर आ सकते हैं. मैनेजमेंट ने ईशान किशन के नाम को लेकर चर्चा की है. Mon, 16 Mar 2026 21:08:54 +0530

  Videos
See all

Tilak Verma ने किए बाबा महाकाल के दर्शन #shorts #t20worldcup #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T16:44:24+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat: Iran के शहरों पर बड़े हमलों का ऐलान | #warnews #iranisraelwar #kishoreajwani #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T16:44:13+00:00

Monalisa की Shaadi पर बोले Devkinandan Thakur? | #monalisamarriage #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T16:41:39+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat : Iran ने दागी बलिस्टिक मिसाइलें #shorts #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T16:42:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers