Commodity Market: 8 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा कॉटन का भा, हल्दी में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी
ommodity Market: इंटरनेशनल मार्केट में कॉटन के दाम में उछाल देखने को मिला। कॉटन की कीमतें 8 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कॉटन का भाव $67/Lbs के पार निकला है। 1 महीने में कॉटन की कीमतों में 6% की तेजी आई
'ये भारतीयों की मौत का कारण बन सकता है...', काव्या मारन के पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने पर भड़के सुनील गावस्कर, दिया ऐसा बयान
Sunil Gavaskar On Kavya Maran: हाल ही में काव्या मारन ने द हंड्रेड की नीलामी से अपनी टीम के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा. इसके बाद से ही मामले पर बवाल मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने काव्या मारन को खरी-खोटी सुनाई और उन्हें देशद्रोही तक कह डाला. अब इस बीच पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस मुद्दे पर तीखा बयान दिया है. उनका कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदना सही नहीं है, क्योंकि इससे अप्रत्यक्ष रूप से पैसा तो ऐसे सिस्टम को मिल रहा है, जो भारतीयों की मौत का कारण बनता है.
क्या बोले सुनील गावस्कर?
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं. अब गावस्कर ने काव्या मारन द्वारा द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि यदि कोई भारतीय की मालिकाना हक वाली टीम पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीददती है, तो अप्रत्यक्ष रूप से ये पैसे ऐसी सरकार के पास जाते हैं, जिसका इस्तेमाल भारतीयों के खून के लिए किया जा सकता है.
गावस्कर ने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा, "यदि मालिक भारतीय है, तो वह अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे सिस्टम को पैसा दे रहा है जो भारतीय सैनिकों और नागरिकों की मौत का कारण बन सकता है. क्या एक ऐसे टूर्नामेंट को जीतना भारतीय जानों से क्या ज्यादा जरूरी है, जिसमें दुनिया के बहुत कम देशों के खिलाड़ी खेलते हैं."
काव्या मारन ने अबरार अहमद को खरीदा
गुरुवार को विदेशी फ्रेंचाइजी लीग 'द हंडेड' के अपकमिंग सीजन के लिए हुई नीलामी में पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद काव्या मारन की टीम ने खरीदकर अपने साथ जोड़ा. लेकिन, अबरार को खरीदने के बाद सनराइजर्स फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
सनराइजर्स ने 255,000 USD (2,35,69,420.50 भारतीय रुपये) में अबरार को खरीदकर द हंड्रेड में किसी भारतीय स्वामित्व वाली टीम द्वारा साइन किए जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए.
टीम का एक्स हैंडिल हुआ सस्पेंड
द हंड्रेड की नीलामी में मालिक काव्या मारन को मुख्य कोच डेनियल वेटोरी के साथ टेबल पर बैठे देखा गया था. वहीं, जब काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. भारतीय फैंस काव्या पर नाराज दिखे और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की.
अबरार को टीम में शामिल करने के कुछ ही घंटों बाद, सनराइजर्स लीड्स के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया. प्लेटफॉर्म ने इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन जब कोई अकाउंट खोलने की कोशिश करता है, तो एक पॉप-अप मैसेज दिखाई देता है, "अकाउंट सस्पेंड." X उन अकाउंट्स को सस्पेंड करता है जो X के नियमों का उल्लंघन करते हैं.
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया...', बांग्लादेश से मिली हार के बाद फूटा पूर्व PAK खिलाड़ी का गुस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation
















