ICICI Bank Shares: एक महीने में 12% टूटा शेयर, 52-हफ्ते के लो पर भाव; मार्केट कैप ₹1.2 लाख करोड़ घटा
ICICI Bank Shares: आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में आज 16 मार्च को लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। कारोबार के दौरान बैंक का शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर 1,240.75 रुपये तक गिर गया। इस दौरान बीएसई पर शेयर करीब 1 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखा। पिछले चार दिनों में ICICI बैंक का शेयर लगभग 5.4 प्रतिशत टूट चुका है
Eid 2026 Fashion Tips: ईद के मौके पर शरारा पहनने का सोच रही हैं...ये हैं सूट के बेस्ट ट्रेंडिग डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद
Eid Special Outfit Ideas: ईद आने में अब बस कुछ ही दिन का समय बाकी है. इस त्योहार का इंतजार महिलाओं को सबसे ज्यादा रहता है. इस खास फेस्टिवल पर लड़कियां अपने आउटफिट और लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मार्केट से तरह-तरह की चीजें खरीदती हैं. कोई अनारकली तो कोई पाकिस्तानी सूट. लेकिन इस ईद के मौके पर अगर आप शरार सूट पहनने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल में आपको शरारा के कुछ बेस्ट डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी.
ईद पर पहने ये बेस्ट शरार सूट
येलो चिकनकारी शरारा सूट
ईद के मौके पर अगर आप पाकिस्तानी सूट के अलावा शरार सूट पहनने का सोच रही हैं तो आप लेमन येलो कलर का चिकनकारी शरारा ट्राई कर सकते हैं. लेमन येलो कलर में व्हाइट कलर की कढ़ाई काफी हाईलाइट हो रही है. इसके साथ ही मैचिंग कुर्ती और दुपट्टा भी दिया गया है जो काफी स्टाइलिश लग रहा है.
व्हाइट शरारा सूट
अगर आप ईद के मौके पर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो सिल्क फैब्रिक का ये व्हाइट शरारा सूट भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस सूट में गोल्डन कलर की लेस डिटेलिंग दी गई है. इसके साथ मैचिंग कुर्ती और दुपट्टा भी है जो लुक को काफी एलिगेंट और स्टाइलिश बना रहा है.
पर्पल शरारा
इसके अलावा आप ईद की पार्टी में जा रही हैं तो डबल शेड का पर्पल शरारा ट्राई कर सकते हैं. इसमें जरी और मोटिव्स का काम हुआ है. कुर्ती पर हैवी एम्ब्रॉयडरी है जो इसे बिल्कुल फेस्टिवल लुक दे रही है. इस शरारा सेट के साथ नेट का दुपट्टा दिया गया है जो लुक को काफी परफेक्ट बना रहा है.
पिंकिश शरारा सूट
ईद के मौके पर सीक्वेंस वर्क का पिंकिश शरारा सूट काफी ट्रेंड में चल रहा है. आप चाहे तो इसे इफ्तारी पार्टी में पहनकर जा सकती है. आप इसे सिंपल दुपट्टा के साथ कैरी कर सकती है.
व्हाइट शरारा सूट
कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं तो आप ईद के मौके पर व्हाइट शरारा सूट पहन सकती हैं. ये शरारा सेट काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें ब्लैक कलरर की थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की हुई है. इसके साथ नेट का दुपट्टा कैरी किया है जो काफी सॉफिस्टिकेटेड लग रहा है.
बनारसी शरारा सूट
इसके साथ आप ईद के मौके परर बनारसी शरारा वियर कर सकती है. इसमें दुपट्टे के लिए नेट शीमरी फैब्रिक इस्तेमाल किया गया है. अगर आप न्यूली वेड हैं तो आपके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation


















