Hum-Tum Movie: जिस फिल्म से सैफ अली खान की चमकी किस्मत, उसे ऋतिक रोशन ने किया था रिजेक्ट, जानिए क्यों?
Hum-Tum Movie: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म हम-तुम (2004) आज भी अपनी कहानी, म्यूजिक और केमिस्ट्री के लिए याद की जाती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था, जिन्होंने स्क्रिप्ट पसंद आने के बावजूद इसे करने से मना कर दिया था।
ऋतिक को पसंद आई थी कहानी, फिर भी क्यों किया इनकार?
फिल्म के निर्देशक कुणाल कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ऋतिक को हम-तुम की कहानी काफी पसंद आई थी। हालांकि, उस समय वह इसे करने के लिए तैयार नहीं थे।
दरअसल, ऋतिक को अपने किरदार को लेकर कॉन्फिडेंस नहीं था। उन्हें चिंता थी कि उनकी फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं में निभाया गया उनका रोल दर्शकों को कैसा लगेगा, और उसी के आधार पर उन्होंने हम-तुम से दूरी बना ली।
सैफ अली खान के हाथ लगी फिल्म
आखिरकार यह फिल्म सैफ अली खान के पास गई, जिन्होंने इसे अपने करियर की सबसे यादगार फिल्मों में बदल दिया। फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी नजर आईं और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
'हम-तुम' की सफलता ने सैफ को नई पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।
हालांकि, सैफ के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर उस समय विवाद भी हुआ था। कई लोगों का मानना था कि शाहरुख खान (Swades) या अमिताभ बच्चन (Black) इस सम्मान के ज्यादा हकदार थे।
कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सैफ की मां शर्मिला टैगोर उस समय सेंसर बोर्ड की चेयरपर्सन थीं, जिसकी वजह से उन्हें फायदा मिला। हालांकि, सैफ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी मां का इस फैसले से कोई लेना-देना नहीं था।
Spider-Man Brand New Day का ट्रेलर रिलीज: सबसे डार्क अवतार में दिखे Tom Holland, खतरनाक विलेन की एंट्री!
Spider-Man: Brand New Day Trailer: मार्वल फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 'स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में नजर आ रहे हैं। जेंडेया के साथ उनकी केमेस्ट्री ने एक बार लाइमलाइट लूट ली, और इस बार कहानी पहले से ज्यादा डार्क और इमोशनल दिखाई दे रही है।
ट्रेलर में दिखा नया और इंटेंस अंदाज
ट्रेलर की शुरुआत ही एक रहस्यमयी डायलॉग से होती है, जहां पीटर पार्कर कहता है कि कुछ बुरा होने वाला था और उसे रोकने के लिए सभी को उसे भूलना पड़ा। यह कहानी Spider-Man: No Way Home की घटनाओं के चार साल बाद की है, जब 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के स्पेल के कारण दुनिया पीटर को भूल चुकी थी। अब पीटर एक बार फिर न्यूयॉर्क में लौटकर नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कई लोग इसे अब तक का सबसे बेहतरीन स्पाइडर-मैन चैप्टर बता रहे हैं।
पुराने किरदारों की वापसी, नए विलेन की एंट्री
फिल्म में जेंडेया (एमजे) की वापसी भी दिखाई गई है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा मार्क रफैलो एक बार फिर ब्रूस बैनर के रोल में नजर आएंगे।
वहीं, फिल्म में कई नए और खतरनाक विलेन भी देखने को मिलेंगे, जिनमें स्कॉर्पियन, टॉम्बस्टोन और बूमरैंग जैसे किरदार शामिल हैं। मिकेले मांडो भी स्कॉर्पियन के रूप में वापसी कर रहे हैं।
कब होगी रिलीज?
फिल्म 'स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे' 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















