Responsive Scrollable Menu

Eid 2026 Fashion Tips: ईद के मौके पर शरारा पहनने का सोच रही हैं...ये हैं सूट के बेस्ट ट्रेंडिग डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद

Eid Special Outfit Ideas: ईद आने में अब बस कुछ ही दिन का समय बाकी है. इस त्योहार का इंतजार महिलाओं को सबसे ज्यादा रहता है. इस खास फेस्टिवल पर लड़कियां अपने आउटफिट और लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मार्केट से तरह-तरह की चीजें खरीदती हैं. कोई अनारकली तो कोई पाकिस्तानी सूट. लेकिन इस ईद के मौके पर अगर आप शरार सूट पहनने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल में आपको शरारा के कुछ बेस्ट डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी. 

ईद पर पहने ये बेस्ट शरार सूट 

येलो चिकनकारी शरारा सूट 

ईद के मौके पर अगर आप पाकिस्तानी सूट के अलावा शरार सूट पहनने का सोच रही हैं तो आप लेमन येलो कलर का चिकनकारी शरारा ट्राई कर सकते हैं. लेमन येलो कलर में व्हाइट कलर की कढ़ाई काफी हाईलाइट हो रही है. इसके साथ ही मैचिंग कुर्ती और दुपट्टा भी दिया गया है जो काफी स्टाइलिश लग रहा है. 

व्हाइट शरारा सूट 

अगर आप ईद के मौके पर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो सिल्क फैब्रिक का ये व्हाइट शरारा सूट भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस सूट में गोल्डन कलर की लेस डिटेलिंग दी गई है. इसके साथ मैचिंग कुर्ती और दुपट्टा भी है जो लुक को काफी एलिगेंट और स्टाइलिश बना रहा है. 

पर्पल शरारा 

इसके अलावा आप ईद की पार्टी में जा रही हैं तो डबल शेड का पर्पल शरारा ट्राई कर सकते हैं. इसमें जरी और मोटिव्स का काम हुआ है. कुर्ती पर हैवी एम्ब्रॉयडरी है जो इसे बिल्कुल फेस्टिवल लुक दे रही है. इस शरारा सेट के साथ नेट का दुपट्टा दिया गया है जो लुक को काफी परफेक्ट बना रहा है. 

पिंकिश शरारा सूट 

ईद के मौके पर सीक्वेंस वर्क का पिंकिश शरारा सूट काफी ट्रेंड में चल रहा है. आप चाहे तो इसे इफ्तारी पार्टी में पहनकर जा सकती है. आप इसे सिंपल दुपट्टा के साथ कैरी कर सकती है. 

व्हाइट शरारा सूट 

कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं तो आप ईद के मौके पर व्हाइट शरारा सूट पहन सकती हैं. ये शरारा सेट काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें ब्लैक कलरर की थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की हुई है. इसके साथ नेट का दुपट्टा कैरी किया है जो काफी सॉफिस्टिकेटेड लग रहा है. 

बनारसी शरारा सूट 

इसके साथ आप ईद के मौके परर बनारसी शरारा वियर कर सकती है. इसमें दुपट्टे के लिए नेट शीमरी फैब्रिक इस्तेमाल किया गया है. अगर आप न्यूली वेड हैं तो आपके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Pakistani Eid Dress Ideas: ईद पर पाना चाहती हैं खूबसूरत लुक, ट्राई करें ये 6 स्टाइलिश पाकिस्तानी सूट, पीछे मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग

Continue reading on the app

भारत में थोक महंगाई दर फरवरी में 2.13 प्रतिशत रही

नई दिल्ली,16 मार्च (आईएएनएस)। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर फरवरी में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। इसके बढ़ने की वजह खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की कीमतों में इजाफा होना है। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को दी गई।

थोक महंगाई दर जनवरी में 1.81 प्रतिशत और पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 2.45 प्रतिशत था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, फरवरी 2026 में महंगाई के सकारात्मक रहने की वजह मैन्युफैक्चरिंग, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक मेटल, गैर-खाद्य उत्पादों, खाद्य उत्पादों और टेक्सटाइल की कीमतों में वृद्धि होना है।

आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में खाद्य उत्पादों में थोक महंगाई दर 2.19 प्रतिशत रही है, जो कि पिछले महीने 1.55 प्रतिशत थी। सब्जियों में थोक महंगाई दर फरवरी में कम होकर 4.73 प्रतिशत रह गई है, जो कि जनवरी में 6.78 प्रतिशत थी।

हालांकि, दालों, आलू, अंडे, मांस और मछली की थोक महंगाई दर में फरवरी में पिछले महीने की तुलना में वृद्धि देखी गई।

मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों में फरवरी में थोक महंगाई दर पिछले महीने के 2.86 प्रतिशत से बढ़कर 2.92 प्रतिशत हो गई। गैर-खाद्य पदार्थों की श्रेणी में महंगाई दर जनवरी के 7.58 प्रतिशत से बढ़कर फरवरी में 8.80 प्रतिशत हो गई।

फ्यूल और पावर बास्केट में थोक महंगाई सालाना आधार नकारात्मक बनी हुई है। फरवरी में यह -3.78 प्रतिशत थी, जो कि जनवरी में -4.01 प्रतिशत थी।

बीते शुक्रवार को सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में खुदरा महंगाई दर फरवरी में 3.21 प्रतिशत रही है, जो कि जनवरी की महंगाई दर 2.74 प्रतिशत से 0.47 प्रतिशत अधिक है।

सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, फरवरी में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 3.37 प्रतिशत रही है, जो कि जनवरी में 2.73 प्रतिशत थी।

वहीं, शहरी इलाकों में फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3.02 प्रतिशत रही है, जो कि शहरी इलाकों में 2.75 प्रतिशत थी।

खाद्य महंगाई दर फरवरी में 3.47 प्रतिशत रही है। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर 3.46 प्रतिशत और शहरी इलाकों में 3.48 प्रतिशत रही है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'गुमनाम' मुसाफिर बना विश्व विजेता खिलाड़ी, मास्क और 3rd AC का सफर, पिता और बच्चों से मिलने की वो बेताबी...

shivam dube reveals Train travel story: टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद करोड़ों की चकाचौंध छोड़ स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे एक 'गुमनाम' मुसाफिर बन गए. अपने पिता और बच्चों से मिलने की बेताबी में उन्होंने लग्जरी फ्लाइट का इंतजार नहीं किया और 3rd AC ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर मास्क और टोपी लगाकर सफर किया. टीटीई के एक शक भरे सवाल और पत्नी के चतुराई भरे जवाब के बीच एक चैंपियन का अपनों तक पहुंचने का यह सफर बेहद मार्मिक और प्रेरणादायक है. उन्होंने ट्रेन में सफर करने की वजह अब जाकर बताई है. Wed, 18 Mar 2026 20:18:38 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update | Donald Trump | Netanyahu | Khamenei | US Iran Tension | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:18+00:00

Israeli strike demolishes building in central Beirut | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:07+00:00

Trump not on "any side" in Russia-Ukraine war, Ukraine's President Zelensky says. #Ukraine #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:43+00:00

Iran US War: कांग्रेस को देश में अफवाह फैलाने के अलावा और कोई काम नहीं! | Congress | Oil Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers