हमने सभी पार्टियों से सुझाव लिया, 5 राज्यों के राजनीतिक दलों से बात की है: CEC
Election Commission PC: पश्चिम बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है. चुनाव आयोग (ECI) पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान करने वाला है. चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.
केरल, तमिलनाडु, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं.
गोविंदा की सेट पर लेट आने वाली आदत को लेकर डेविड धवन ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बात
David Dhawan on Govinda: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन इन दिनों फिर से चर्चा में आ गए हैं. जी हां, हाल ही में वह अपने बेटे और एक्टर वरुण धवन के साथ कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे सीजन के फिनाले एपिसोड में गेस्ट बनकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए.
बातचीत के दौरान डेविड धवन ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के साथ काम करने के अनुभवों को याद किया. उन्होंने खास तौर पर गोविंदा की उस आदत पर भी चर्चा की, जिसके बारे में अक्सर कहा जाता है कि वह फिल्मों के सेट पर देर से पहुंचते थे. हालांकि, डेविड धवन ने इस मुद्दे पर गोविंदा का बचाव करते हुए उनकी जमकर तारीफ की.
गोविंदा की लेट आने वाली आदत पर बोले डेविड धवन
शो में बातचीत के दौरान डेविड धवन ने कहा कि गोविंदा को लेकर यह बात अक्सर कही जाती है कि वह शूटिंग सेट पर देर से पहुंचते थे. लेकिन उनके अनुसार यह बात उतनी बड़ी नहीं है जितनी लोग बना देते हैं. उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि गोविंदा सेट पर लेट आते थे, लेकिन आज के समय में कौन सा ऐसा अभिनेता है जो कभी लेट नहीं आता? फर्क बस इतना है कि गोविंदा जब सेट पर आते थे तो बिना किसी हंगामे के सीधे अपना काम करते थे और फिर चुपचाप निकल जाते थे.” डेविड धवन का कहना था कि गोविंदा का फोकस हमेशा अपने काम पर रहता था और वह अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए जाने जाते थे.
गोविंदा की एक्टिंग की जमकर की तारीफ
डेविड धवन ने गोविंदा की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन गोविंदा जैसा टैलेंट बहुत कम देखने को मिलता है. उन्होंने कहा, “मैंने गोविंदा के साथ करीब 17 फिल्में की हैं. जितने भी कलाकारों के साथ मैंने काम किया है, उनमें से गोविंदा सबसे बेहतरीन हैं. वह एक अनबिलीवेबल एक्टर हैं.” उनके मुताबिक गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग, डांस और एक्सप्रेशन इतने शानदार होते थे कि कई बार सीन खुद-ब-खुद खास बन जाता था.
‘पार्टनर’ के सेट से सुनाया मजेदार किस्सा
बातचीत के दौरान डेविड धवन ने फिल्म 'पार्टनर' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. इस फिल्म में गोविंदा के साथ सलमान खान भी मुख्य भूमिका में थे. डेविड धवन ने बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने उसी सीन को कई अलग-अलग तरीकों से करके दिखाया. उन्होंने अपनी तरफ से कई एक्सप्रेशन और स्टाइल जोड़े और फिर मजाकिया अंदाज में कहा कि अब निर्देशक अपनी पसंद के अनुसार इनमें से कोई भी शॉट फिल्म में इस्तेमाल कर सकते हैं. डेविड धवन ने कहा कि यह गोविंदा की खासियत थी कि वह हर सीन में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करते थे, जिससे सीन और भी मजेदार बन जाता था.
डेविड धवन और गोविंदा की सुपरहिट जोड़ी
बॉलीवुड में डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी को सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में से एक माना जाता है. दोनों ने साथ मिलकर करीब 17 फिल्मों में काम किया और इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुईं. उनकी फिल्मों में कॉमेडी, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता था, जिसकी वजह से दर्शक इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे.
फिलहाल फिल्मों से दूर हैं गोविंदा
बता दें कि इन दिनों गोविंदा बड़े पर्दे से कुछ दूरी बनाए हुए हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें: 'एक्टिंग नहीं कर सकती, इसलिए कपड़े उतार दिए,' जरीन खान ने बोल्ड सीन करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















