Responsive Scrollable Menu

लॉस एंजिल्स पर ईरानी ड्रोन हमले की आशंका, एकेडमी अवार्ड्स ने बढ़ाई सुरक्षा

लॉस एंजिल्स, 15 मार्च (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में आयोजित होने जा रहे ऑस्कर समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संभावित खतरे की चेतावनी के बाद आयोजकों ने अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन पत्रिका वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के एक कथित मेमो में लॉस एंजिलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई कि ईरान की ओर से ड्रोन के जरिए कैलिफोर्निया में किसी लक्ष्य पर अचानक हमला किए जाने की आशंका हो सकती है। हालांकि संभावित लक्ष्यों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

इस बीच 98वां एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह रविवार रात लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार संभावित खतरे को देखते हुए आयोजकों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसोम ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि वे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने लिखा कि फिलहाल किसी तात्कालिक खतरे की जानकारी नहीं है, लेकिन सभी एजेंसियां सतर्क हैं।

इसके बावजूद आयोजक “अत्यधिक सावधानी” के तहत सुरक्षा इंतजाम बढ़ा रहे हैं। समारोह के कार्यकारी निर्माता राज कपूर ने पिछले सप्ताह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑस्कर आयोजन के दौरान अकादमी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखती है। इस प्रक्रिया में लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट भी शामिल है।

इस वर्ष ऑस्कर में मध्य-पूर्व से जुड़े फिल्मकारों की मौजूदगी भी चर्चा में है। इजरायली डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार हिला मेडालिया को उनकी फिल्म चिल्ड्रेन नो मोर: वर एंड आर गॉन के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में नामांकन मिला है। वहीं मेयेर लेविंसन-ब्लाउंट को उनकी फिल्म बुचर्स स्टेन के लिए सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है।

इसके अलावा, फिलिस्तीनी डॉक्यूड्रामा द वॉयस ऑफ हिंद रजब को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में नामांकन मिला है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक राजनीतिक तनाव के बीच इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए सुरक्षा एजेंसियों का सतर्क रहना सामान्य प्रक्रिया है। फिलहाल अधिकारियों ने कहा है कि समारोह तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा, लेकिन सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हमने सभी पार्टियों से सुझाव लिया, 5 राज्यों के राजनीतिक दलों से बात की है: CEC

Election Commission PC: पश्चिम बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने वाला है. चुनाव आयोग (ECI) पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान करने वाला है. चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.

केरल, तमिलनाडु, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एक ओवर में 6 छक्के नहीं, वैभव सूर्यवंशी तोड़ना चाहते हैं ये महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल IPL में अपना डेब्यू किया था और पहले सीजन में ही कुछ रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. ऐसे में नए सीजन में भी उनसे कुछ और रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद होगी लेकिन खुद वैभव की नजरें एक खास उपलब्धि हासिल करने पर टिकी हैं. Mon, 16 Mar 2026 00:09:53 +0530

  Videos
See all

Harish Rana का आखिरी वीडियो आपको कर देगा भावुक #harishrana #viralvideo #viral #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:31:40+00:00

Rajasthan: स्कूल टॉपर्स को खास सरप्राइज #shorts #rajasthan #didwana #HelicopterRide #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:30:47+00:00

Garhwa में राजस्व कर्मचारी का कर दिया तबादला #transfer #shorts #viralvideo #aajtak #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:34:09+00:00

तेंदुए के हमले का ये वीडियो आपके डरा देगा! #LeopardAttack #WildlifeAttack #ViralVideo #shockingvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:30:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers