Responsive Scrollable Menu

Gardening Tips: गार्डन के लिए खजाना है नारियल के बेकार छिलके, इस तरीके से घर पर बनाएं खाद, खिल उठेंगे पौधे

Coconut Husk Uses in Garden: किचन गार्डन हो या गमले में लगे पौधे, हरियाली बनाए रखने के लिए अब आपको महंगी खाद पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. दरअसल, नारियल का वह छिलका जिसे आप बेकार समझते हैं, असल में नमी और पोषण का भंडार है. इसे कोकोपीट में बदलकर आप न केवल मिट्टी को हल्का और उपजाऊ बना सकते हैं, बल्कि भीषण गर्मी में भी अपने पौधों को सूखने से बचा सकते हैं. इस खबर में जानिए घर पर ही नारियल के छिलके से खाद बनाने का तरीका जिससे तेज गर्मी में भी आपका गार्डन हरा-भरा रहेगा.

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल में अपना 10वां सबसे छोटा स्कोर बनाया:7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, साउथ अफ्रीका को 92 का टारगेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इंटरनेशनल टी-20 में यह टीम का 10वां सबसे छोटा स्कोर है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के अंदर ही उसके पांच विकेट गिर गए। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की फाइनलिस्ट रही न्यूजीलैंड की टीम अपने ही घर में 14.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की बैटिंग फेल इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर 26 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 19 गेंदों पर 15 रन, कोल मैकॉन्ची ने 11 गेंदों पर 15 रन और बेवॉन जैकब्स ने 7 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। हालांकि टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 7वें विकेट के लिए हुई, जब नीशम और मैकॉन्ची ने 17 गेंदों में 26 रन जोड़े। डेब्यूटेंट मोकोएना ने 3 विकेट लिए साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू कर रहे नकोबानी मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं जेराल्ड कूट्जी और ओटनील बार्टमैन ने 3-3 ओवर में 2-2 विकेट झटके। स्पिनर केशव महाराज ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा डियान फॉरेस्टर ने 1 ओवर में सिर्फ 4 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवॉन जैक्बस, जेम्स नीशम, कोल मैकॉन्ची, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, जकारी फॉल्कस, बेन सियर्स। साउथ अफ्रीका: कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कूट्जी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन।

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या के कार कलेक्शन में नई गाड़ी की एंट्री, खरीदी इतने करोड़ की फेरारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नई कार खरीदी है. इस नई कार की कीमत 10 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है. पंड्या को इस कार में ड्राइव करते देखा गया है. Sun, 15 Mar 2026 14:36:08 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder Crisis :LPG की किल्लत से कारोबार बर्बाद: अखिलेश | #ytshorts #akhileshyadav #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T09:10:15+00:00

LPG Cylinder Crisis :'LPG के लिए कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं' | #ytshorts #shortsvideo #lpggas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T09:06:03+00:00

News Ki Pathshala Live : इधर PM Modi ने ईरान के प्रेसिडेंट से बात की | Ebrahim Raisi | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T09:04:43+00:00

Jammu News : J&K: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम,आतंकी ढेर #jammukashmir #indianarmy #loc #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T09:09:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers