Responsive Scrollable Menu

Horrific Road Accident in Nepal | मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, 7 अन्य घायल

नेपाल के मध्य क्षेत्र में स्थित गंडकी प्रांत से एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई है। शनिवार को भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री गोरखा जिले के प्रसिद्ध मनकामना मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। बस जैसे ही गोरखा जिले के पहाड़ी रास्ते पर पहुँची, वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Assembly Election | 'मेगा-गठबंधन' की आहट! BJP ने सुपरस्टार विजय को दिया डिप्टी CM पद का ऑफर, TVK को मिल सकती हैं 80 सीटें!

गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और ये सभी भारतीय नागरिक हैं।जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के अनुसार, पीड़ितों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें: मार्च में बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है? IMD Weather Alert

 

‘काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है और उनका आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ‘हिमालयन टाइम्स’ के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक इस घटना में घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Continue reading on the app

सावधान! 31 मार्च की डेडलाइन चूके तो हाथ से निकल जाएगा टैक्स सेविंग का मौका

Tax Saving Deadline March 2026: 31 मार्च से पहले टैक्स सेविंग के ये 5 जरूरी काम निपटा लें, वरना आपकी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा टैक्स में कट सकता है. जानें PPF, NPS और हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी डेडलाइंस और निवेश के सही तरीके ताकि आपकी जेब पर भारी बोझ न पड़े.

The post सावधान! 31 मार्च की डेडलाइन चूके तो हाथ से निकल जाएगा टैक्स सेविंग का मौका appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन की वापसी की असली इनसाइड स्टोरी, गौतम गंभीर ने किया जिम में सीक्रेट बातचीत का खुलासा

Gautam Gambhir statement on Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. गंभीर का मानना है कि अगर संजू अपनी लय में रहते हैं तो वह मैच को 6 ओवर में ही खत्म करने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा उन्होंने संजू को टीम से ड्रॉप करने को लेकर भी अपनी बात रखी. Sun, 15 Mar 2026 14:46:34 +0530

  Videos
See all

ईरान ने भारत के दो एलपीजी टैंकरों को गुजरने दिया [Two Indian LPG tankers cross Hormuz] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T09:40:58+00:00

Iran Israel War LIVE Update: ईरान का परमाणु...US पर केहर! | Trump | Netanyahu |Middle East | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T09:45:00+00:00

Middle East war: Beirut से Isfahan तक सिर्फ धुआं और मलबा! #shorts #middleeastcrisis #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T09:46:36+00:00

Iran's Warning: अमेरिकी फैक्ट्रियों पर होगा हमला! #shorts #iranwarning #iranamericawar #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T09:44:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers