ऑस्ट्रेलिया: बाढ़ प्रभावित नॉर्दर्न टेरिटरी को सहायता पहुंचाने के लिए सेना तैनात करेगी सरकार
सिडनी, 15 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने रविवार को कहा कि नॉर्दर्न टेरिटरी (एनटी) में आई बाढ़ की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए सैन्य टुकड़ियों को तैनात किया जाएगा।
अल्बनीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार ने क्षेत्र की राजधानी डार्विन से 270 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित कैथरीन के आस-पास के समुदायों को, विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए, ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स (एडीएफ) के जवानों की सहायता को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने आगे कहा, जो भी लोग इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, वे जान लें कि हम राहत और बचाव, दोनों ही कामों में आपके साथ हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्दर्न टेरिटरी की सरकार ने एडीएफ से मदद की गुहार लगाई है।
मार्च की शुरुआत से ही, यह क्षेत्र भीषण बाढ़ की चपेट में है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) की समाचार रिपोर्टों के अनुसार, कैथरीन में पिछले लगभग तीन दशकों की सबसे भीषण बाढ़ आई है, जिसके चलते आस-पास कई लोगों को इलाका खाली कराना पड़ा है। बाढ़ के पानी ने डार्विन नदी के किनारे बने घरों को भी डुबो दिया और ग्रामीण इलाकों की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया; वहीं, डेली नदी का जलस्तर बढ़ने से एक नया रिकॉर्ड बन गया।
नॉर्दर्न टेरिटरी में आई इस बाढ़ में अब तक किसी के भी हताहत होने की कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है; वहीं, क्वींसलैंड में बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में दो विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई।
26 साल का युवक और 23 साल की एक युवती ब्रिस्बेन से लगभग 250 किमी दूर, राज्य के नॉर्थ बर्नेट क्षेत्र की यात्रा पर निकले थे, लेकिन भारी बारिश और चारों ओर फैली बाढ़ के कारण वे अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए।
बुधवार की सुबह पुलिस, हेलीकॉप्टरों और स्टेट इमरजेंसी सर्विस की मदद से एक आपातकालीन तलाशी अभियान शुरू किया गया। बुधवार दोपहर (स्थानीय समय के अनुसार), ब्रिस्बेन से 175 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित छोटे से कस्बे किलकिवन के पास, बाढ़ के पानी में वह गाड़ी मिल गई जिसमें ये दोनों यात्रा कर रहे थे।
क्वींसलैंड पुलिस सर्विस ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि गाड़ी के अंदर से दो शव बरामद किए गए।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
न्यूजीलैंड को ये क्या हो गया है... पहले 91 रन पर हुई ऑलआउट, फिर 7 विकेट से साउथ अफ्रीका ने हराया
NZ VS SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 आई सीरीज का पहला मुकाबला बे ओवल, माउंड मौंगोनुई में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को पहले तो 91 रन पर ही समेट दिया और फिर 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मुकाबले को जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. आपको बता दें, टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में मिली हार के बाद पहली बार कीवी टीम मैदान पर उतरी और वहां उन्हें साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मैच
न्यूजीलैंड के दिए 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने महज 17वें ओवर की चौथी गेंद पर ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. मुकाबले की बात करें, तो 92 रन के टारगेट को चेज करते हुए अफ्रीकी टीम ने को पहला झटका ओपनर टोनी डी जोर्जी के रूप में लगा, जो महज 2 रन ही बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद रुबिन हरमन 7 और जेसन स्मिथ 10 रन बनाकर आउट हुए, वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी पारी कोनोर ईस्टर्नहुजेन 45 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, डिआन फोरेस्टर 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.
???? MATCH RESULT ????
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) March 15, 2026
A complete performance from #TheProteas as they secure a 7-wicket victory to go 1–0 up in the five-match T20I series. ????????????#Unbreakable pic.twitter.com/lhrJR4G7p6
19 साल के डेब्यूडेंट को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
साउथ अफ्रीका की ओर से डेब्यू मुकाबला खेलने उतरे युवा गेंदबाज Nqobani Mokoena ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. 19 साल के इस खिलाड़ी ने 3.3 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
91 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी न्यूजीलैंड
इस मैच में टॉस जीतकर कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मगर, टीम अपने कप्तान के फैसले को सही साबित नहीं कर सकी और महज 91 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. कीवी टीम की ओर से ओपनिंग करने के लिए डेवॉन कॉन्वे और टॉम लेथम आए. ये दोनों ही टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए. कॉन्वे 1 और लेथम 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इन दोनों को साउथ अफ्रीका के पेसर गेराल्ड कोएत्जी ने मैदान के बाहर भेजा.
???? Change of Innings ????
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) March 15, 2026
A dominant display with the ball from #TheProteas as they restrict New Zealand to 91 all out after 14.3 overs. ????????????
A modest target on the board as we will begin the chase in pursuit of a 1-0 lead in the T20I series. ????#Unbreakable pic.twitter.com/WClNUBeszF
इसके बाद न्यूजीलैंड के टिम रॉबिन्सन 6 और निक केली 2 रन बनाकर आउट हो गए. इन दोनों को ओटनील बार्टमैन ने पवेलियन की राह दिखाई. न्यूजीलैंड ने एक समय पर 3.2 ओवर में 21 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद 36 रनों के स्कोर पर टीम को बेवॉन जैकब्स 10 के रन आउट के रूप में पांचवा झटका लगा. न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी जिमी नीशम ने खेली, जो 25 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह कीवी टीम घरेलू मैदान पर 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर ही ऑलआउट हो गई.
ये भी पढ़ें: 'फिर भी वो ट्रॉफी पकड़े खड़े हैं...', रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव को लेकर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















