Iran–UAE Tension: ईरान ने UAE के फुजैराह ऑयल टर्मिनल पर किया हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
Iran–UAE Tension: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी सीधे हमलों की जद में आ गया है।
युद्ध के 16वें दिन ईरान ने यूएई के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इन हमलों में फुजैराह तेल टर्मिनल को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की ओर भी मिसाइल दागे जाने की खबर सामने आई है।
फुजैराह तेल टर्मिनल पर बड़ा धमाका
हमले के बाद फुजैराह स्थित तेल टर्मिनल से घना काला धुआं उठता देखा गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने कई घंटों तक आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस हमले में जॉर्डन का एक नागरिक घायल हुआ है। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और तेल टर्मिनल पर अस्थायी रूप से काम रोक दिया गया।
कुवैत एयरपोर्ट पर भी मिसाइल हमला
इसी दौरान कुवैत के कुवैत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को भी निशाना बनाया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
1800 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले
जानकारी के अनुसार अब तक ईरान की ओर से यूएई पर 1800 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन दागे जा चुके हैं। इनमें लगभग 1600 ड्रोन, 294 बैलिस्टिक मिसाइलें और15 क्रूज मिसाइलें शामिल बताई जा रही हैं। इन हमलों में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 141 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई
हमलों के बाद यूएई प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से सख्त कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने 10 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिन पर सोशल मीडिया पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है।
UAE ने हवाई उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध: एअर इंडिया की कई फ्लाइट्स रद्द, IndiGo ने भी बदला शेड्यूल
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हालात बिगड़ने के चलते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एयरपोर्ट अधिकारियों ने उड़ानों के संचालन को सीमित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद कई एयरलाइंस को अपने फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है।
Air India की कई उड़ानें रद्द
इसी क्रम में एयर इंडिया ने रविवार को यूएई के लिए निर्धारित कई उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। इनमें Dubai, Ras Al Khaimah और Sharjah के लिए जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं।
एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि यूएई के एयरपोर्ट अधिकारियों से मिले नए निर्देशों के बाद 15 मार्च 2026 के लिए अपने ऑपरेशन कम करने पड़े हैं।
एअर इंडिया के मुताबिक, दिल्ली–दुबई रूट पर केवल एक वापसी उड़ान संचालित होगी। दुबई के लिए निर्धारित 5 में से 4 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दिल्ली–दुबई के लिए केवल एक वापसी उड़ान चलाने का फैसला किया है, जबकि निर्धारित 6 में से 5 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा आबू धाबी के लिए उस दिन की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
यात्रियों को दिया गया रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प
फ्लाइट रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से राहत भी दी गई है। उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किसी अन्य तारीख के लिए टिकट रीबुक करने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है।
IndiGo ने भी बदला फ्लाइट शेड्यूल
इस बीच IndiGo ने भी दुबई के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव किया है। एयरलाइन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बदलती परिस्थितियों के कारण दुबई के लिए उड़ानों का संचालन सीमित कर दिया गया है।
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। एयरलाइन यात्रियों को समय-समय पर अपडेट देने के लिए नोटिफिकेशन भी भेज रही है।
एविएशन सेक्टर पर बढ़ा दबाव
पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर एविएशन सेक्टर पर भी पड़ रहा है। हाल ही में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ गई है। इसी कारण Akasa Air, इंडिगो और एअर इंडिया जैसी कई एयरलाइंस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज भी लागू किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




