Responsive Scrollable Menu

छोटी दुकान को बनाएं स्मार्ट बिजनेस! इन फ्री AI टूल्स की मदद से बिना खर्च किए दोगुना करें अपनी सेल और मुनाफा

2026 में छोटे दुकानदार वॉट्सऐप बिज़नेस, चैटजीपीटी, कैनवा और गूगल जेमीनी जैसे फ्री AI टूल्स की मदद से ऑटो रिप्लाई, मार्केटिंग और सेल बढ़ा सकते हैं. जानिए कैसे ये टूल्स बिना खर्च के बिज़नेस को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं...

Continue reading on the app

LPG Crisis: हर दिन 200 किलो गैस बचा रहा है शिर्डी साईं संस्थान, रोजाना दो हजार किलो खाना बनने के बाद भी इतनी बचत कैसे?

LPG Crisis: ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच 16 दिन से संघर्ष जारी है. इस संघर्ष में पूरा मिडिल ईस्ट चपेट में आ गया है. ईरान-इस्राइल संघर्ष की वजह से दुनिया भर में ईंधन की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की आशंका है. शिर्डी स्थित साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट एक मिसाल पेश कर रहा है. मंदिर प्रशासन हर रोज 40 हजार लोगों का खाना बनाते हुए भी रोजाना 200 किलो गैस की बचत कर रहा है. 

40 हजार श्रद्धालुओं के लिए हर रोज बनाया जाता है खाना

शिरडी साईंबाबा मंदिर वर्तमान में सोलर कुकिंग सिस्टम से हर रोज हजारों श्रद्धालुओं का भोजन बना रहा है. इस सिस्टम की मदद से रोजाना करीब 2000 किलो खाना बनाया जा रहा है, जो करीब 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त है. 40 हजार लोगों का खाना बनने के बावजूद मंदिर 200 किलो गैस की बचत कर रहा है. इस अनोखी पहल की वजह से मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने भी इस प्रोजेक्ट को देश के एक यूनिक मॉडल के रूप में सम्मानित किया है. 

एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- क्या LPG सिलेंडर अभी और महंगे होंगे? संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका

हर दिन 1,700 किलो गैस खर्च होता था

बता दें, शिर्डी में हर रोज औसतन 75 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. साईं संस्थान अपने प्रसादालय में श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन देते हैं. हर रोज करीब 40 हजार लोग इसका फायदा प्राप्त करते हैं. इतनी बड़ी संख्या में खाना बनाने के लिए पहले लगभग 1700 किलो गैस खर्च होता था, जिससे मंदिर पर काफी ज्यादा बोझ पड़ता था.  

सोलर कुकिंग सिस्टम 2009 में हुआ शुरू 

खर्चे को कंट्रोल करने और ऊर्जा की बचत करने के लिए संस्थान के ट्रस्टी मंडल ने जुलाई 2009 में सोल कुकिंग सिस्टम इंस्टॉल करने का फैसला किया. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1.37 करोड़ रुपये खर्च हुए. मंदिर परिसर में 73 सोलर डिश लगाई गई है, जिसकी मदद से सोलर कुकर में भोजन तैयार किया जाता है. इस व्यवस्था से सिर्फ ऊर्जा की बचत ही नहीं हो रही बल्कि पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है. 

एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- LPG Cylinder Booking Rules: अब 21 दिनों में नहीं बुक कर पाएंगे गैस सिलेंडर, युद्ध के बीच मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला

24 घंटे मुफ्त गर्म पानी मिल रहा है

साईं संस्थान ने इसी के साथ सौर ऊर्जा से श्रद्धालुओं के लिए गर्म पानी की सविधा भी शुरू की है, जिस वजह से नए श्रद्धालु निवास द्वारावती और साईं आश्रम जैसी जगहों पर हर रोज 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को 24 घंटे मुफ्त गर्म पानी मिल रहा है. 

एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- LPG Cylinder की नहीं कोई किल्लत, सरकार ने बताया बुकिंग के कितने घंटे में आपके घर पहुंच जाएगी टंकी

10 क्विंटल दाल सब्जी, 15 क्विंटल चावल रोज पकता है

प्रसादालय में 150 लीटर की क्षमता वाले 10 बड़े कुकर लगाए हैं. इस सिस्टम से एक वक्त में 15 क्विंटल चावल, पांच क्विंटल दाल और पांच क्विंटल सब्जी पकाई जा रहीं हैं. 2009 से 2026 की अवधि में दो लाख किलो गैस की बचत हुई है. संस्थान की दो करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक बचत हुई है. 

एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG की कमी की आशंका, गैस बचाने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके

Continue reading on the app

  Sports

सपनों का घर बना सान्या मल्होत्रा का नया आशियाना, मुंबई में किया गृह प्रवेश, तस्वीरों में दिखी लग्जरी झलक

हर इंसान के जीवन में एक सपना होता है कि वह अपनी मेहनत से एक दिन अपना घर बनाए। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के लिए भी यह सपना अब सच हो गया है। करीब 10 साल की मेहनत और संघर्ष के बाद उन्होंने मुंबई में अपना खूबसूरत और आलीशान घर खरीद लिया है। दंगल फिल्म … Sun, 15 Mar 2026 10:37:19 GMT

  Videos
See all

Middle East War: समुद्र के रास्ते आ रही है बड़ी खुशखबरी | PM | Strait of Hormuz | Indian LPG Ships #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:30:44+00:00

IndiGo Dubai Flights Cancelled: IndiGo ने रोकी Dubai की सभी Flights! #shorts #dubai #indigoairlines #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:26:35+00:00

Dubai Flights Cancelled: IndiGo ने दुबई की सभी फ्लाइट्स रोक दी | UAE | Travel Alert | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:23:39+00:00

kolkata News | 'घुसपैठियों का साथ देने वाली सरकार को हटाएगी जनता' | #ytshorts #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:24:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers