Sanju Samson: 'मैं बैचेन हो गया था...5-6 दिन बंद रहा, संजू सैमसन ने कैसे की वापसी? सुनाई पूरी कहानी
Sanju Samson: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया है। सैमसन ने बताया कि जब उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया तो वह पूरी तरह टूट गए थे। यहां तक कि वह 5-6 दिन तक खुद को संभालने की कोशिश करते रहे। हालांकि इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
संजू सैमसन ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद ही उन्हें अंदाजा हो गया था कि प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं है। उनकी आशंका तब सच साबित हुई जब मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया गया।
सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा,'मैं ऐसा इंसान हूं जो दूसरों के लिए ज्यादा अच्छा कर पाता हूं, लेकिन जब अपने लोगों से ही टीम में जगह के लिए मुकाबला करना पड़ता है तो मैं सहज महसूस नहीं करता। न्यूजीलैंड सीरीज में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ।'
टीम से बाहर होने पर पूरी तरह टूट गए थे संजू
31 वर्षीय सैमसन ने बताया कि टीम से बाहर होना उनके लिए बेहद भावनात्मक पल था। उन्होंने कहा,'मैं बहुत ज्यादा बेचैन हो गया था क्योंकि मेरा सपना वर्ल्ड कप जीतना था और मैं प्लेइंग इलेवन में ही नहीं था। मेरे मन में बार-बार यही चल रहा था कि टीम कुछ नए कॉम्बिनेशन आजमा रही है, तो क्या मैं टीम में हूं भी या नहीं?'
सैमसन ने आगे कहा, 'मैं पूरी तरह टूट गया था। मेरा सपना वर्ल्ड कप जीतने का था और मैं टीम में ही नहीं था। मैं 5-6 दिनों के लिए पूरी तरह गायब हो गया था। उसी दौरान मैंने खुद को फिर से संभालना शुरू किया और तैयारी करने लगा, क्योंकि क्रिकेट में कभी नहीं पता कि कब मौका मिल जाए।'
एक मौका और बदल गई पूरी कहानी
सैमसन की किस्मत का दरवाजा सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खुला। उस मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन टीम में वापसी ने उनका आत्मविश्वास लौटा दिया। इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन ठोके, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 89 रन बनाए और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अहम 89 रन की पारी खेली। इन पारियों ने भारत की खिताबी जीत की नींव रख दी।
टीम मैनेजमेंट के भरोसे ने बदल दी सोच
सैमसन ने कहा कि जैसे ही उन्हें लगा कि टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा है, उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। उन्होंने कहा कि जब वर्ल्ड कप शुरू हुआ तो मुझे एहसास हुआ कि टीम आपको चाहती है। जिम्बाब्वे मैच से हमें लगातार चार मैच जीतने थे और टीम को मेरी जरूरत थी। वहीं से मेरा आत्मविश्वास वापस आया और मैं पूरी तरह फायर हो गया।
संजू सैमसन की यह कहानी बताती है कि क्रिकेट में एक मौका ही खिलाड़ी की पूरी कहानी बदल सकता है। टीम से बाहर होने के बाद टूट चुके सैमसन ने खुद को संभाला, मौका मिला और उसी मौके को उन्होंने इतिहास में बदल दिया।
Punjab JE Recruitment 2026: पंजाब में जूनियर इंजीनियर की भर्ती निकली, 6 अप्रैल तक करें आवेदन
पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(PSSSB) ने पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-बी सेवाओं के तहत जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 7/2026 जारी किया है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत तीन अलग-अलग इंजीनियरिंग ट्रेड में जूनियर इंजीनियर के पद भरे जाएंगे:
- Junior Engineer (Civil)
- Junior Engineer (Mechanical)
- Junior Engineer (Electrical)
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- सिविल इंजीनियरिंग – 3 वर्षीय डिप्लोमा या उससे उच्च योग्यता (जैसे B.Tech)
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 3 वर्षीय डिप्लोमा या उससे उच्च योग्यता
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 3 वर्षीय डिप्लोमा या उससे उच्च योग्यता
उच्च डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु निम्न प्रकार निर्धारित की गई है:
- सामान्य वर्ग: 18 से 37 वर्ष
- SC/BC (पंजाब राज्य): अधिकतम आयु 42 वर्ष
- राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारी: अधिकतम आयु 45 वर्ष
उम्मीदवारों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







