LPG News: इनका एलपीजी सिलिंडर नहीं होगा रिफिल, सरकार का बड़ा फैसला
LPG News: सरकार ने एलपीजी की सप्लाई और बेहतर करने के लिए शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया। इसे लेकर मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने एक आदेश जारी किया है जिसके तहत अब कुछ खास लोगों को नया एलपीजी सिलिंडर हासिल करने या इसे रिफिल करने से रोक दिया गया है। जानिए इस फैसले के तहत अब किसे सिलिंडर वाली गैस नहीं मिलेगी?
Surya Gochar 2026: आज मीन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जानें कौन रहे सावधान
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालता है. ऐसे में आज यानी 15 मार्च 2026, रविवार को रात 01 बजकर 08 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और यह सूर्य की मित्र राशि मानी जाती है. मीन राशि में पहले से ही शुक्र और शनि मौजूद हैं. सूर्य के आने से इन ग्रहों का संयोग बनेगा. वहीं केतु के साथ षडाष्टक योग भी बनेगा. इस वजह से कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. सूर्य लगभग एक महीने तक एक राशि में रहते हैं. इस बार सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे. इसके बाद वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान अधिक सावधान रहने की जरूरत है.
किन राशियों को रहना होगा सावधान?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पांचवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. सूर्य का यह गोचर आपकी कुंडली के बारहवें भाव में होगा. इस समय खर्चे बढ़ सकते हैं. अचानक आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है. इससे मानसिक तनाव भी हो सकता है. नौकरी बदलने का विचार आए तो जल्दबाजी न करें. सोच-समझकर ही फैसला लें. व्यापार करने वालों को नया निवेश टालना चाहिए. गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य लग्न के स्वामी होते हैं. इस गोचर में सूर्य आपकी कुंडली के आठवें भाव में प्रवेश करेंगे. इस समय अचानक परेशानियां सामने आ सकती हैं. कई कामों में रुकावट महसूस हो सकती है. नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. कारोबारियों के लिए भी यह समय थोड़ा कठिन रह सकता है. लाभ कम और खर्च ज्यादा हो सकते हैं. इसलिए निवेश करने से पहले सावधानी बरतें. परिवार में विवाद से बचने की कोशिश करें. सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें. आंखों या शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य बारहवें भाव के स्वामी होते हैं. इस दौरान सूर्य आपकी कुंडली के सातवें भाव में गोचर करेंगे. इस वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है. जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है. दोस्तों के साथ भी मतभेद संभव है. काम के क्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है. लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं. व्यापार में नई साझेदारी करने से बचें.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होते हैं. इस समय सूर्य आपकी ही राशि में यानी पहले भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान आत्मविश्वास थोड़ा कम महसूस हो सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. यदि सावधानी न बरती तो कर्ज लेना पड़ सकता है. नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है और नौकरी बदलने का विचार आ सकता है. व्यापारियों को भी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए. दांपत्य जीवन में भी तनाव हो सकता है. पैरों, नसों या हड्डियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है.
अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय
रोज सुबह सूर्य देव को जल में रोली, गुड़ और लाल फूल मिलाकर अर्घ्य दें.
सूर्य मंत्र और गायत्री मंत्र का जाप करें.
जरूरतमंद लोगों और ब्राह्मणों को दान करें.
गेहूं, आटा, गुड़, तांबे के बर्तन और तिल का दान करना शुभ माना जाता है.
गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं.
इन उपायों को करने से सूर्य के अशुभ प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Shakun Shastra: हाथ से बार-बार गिर रही हैं ये 6 चीजें! समझ लें शुरू होने वाला है अशुभ समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. न्यूज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation













.jpg)






