Responsive Scrollable Menu

Kuldeep Yadav Marriage : एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

Kuldeep Yadav Marriage : भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने 14 मार्च की रात उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी कर ली है. अब कुलदीप और वंशिका एक दूजे के हो चुके हैं. उनकी शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कुलदीप और वंशिका साथ में बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं. इन दोनों की शादी की तस्वीरों पर इनके फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

एक दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका

कुलदीप और वंशिका की शादी उत्तराखंड़ के मसूरी में के 'वेलकम होटल द सेवॉय' लग्जरी होटल में हुई. ये शादी काफी ग्रैंड रही, मंडप पर एंट्री के लिए कुलदीप और वंशिका दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर आए. इस दौरान उनकी एंट्री काफी अद्भुत रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जयमाल के टाइम पर दोनों को काफी खूश देखा गए. वंशिका और कुलदीप दोनों एक दूजे को वरमाला पहना रहे हैं. वंशिका ने रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ है, जबकि शेरवामी में कमाल रहे हैं. इन दोनों की जयमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

कुलदीप यादव मसूरी में शादी के दौरान वंशिका के साथ रस्मों को भी अंजाम देते हुए नजर आए. उनकी शादी की रस्मों के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उन्हें लगातार लाइक कर रहे हैं और उनक जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

इस शादी के दौरान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका शादी के मंडप में पंडित जी के साथ आरती कर रहे हैं. इन दोनों की शादी की रस्मों को काफी अच्छे से अंजाम दिया गया है. 

कुलदीप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद

बागेश्वर धाम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज कुलदीप यादव की शादी में शामिल हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया, और उनके लिए खुशियों और आगे की शानदार जिदगी की कामना की. कुलदीप उनकी उपस्थिति से काफी खुश नजर आए.

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे कौन-कौन से क्रिकेटर

भारत के स्टार क्रिकेटर भी कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे. कुलदीप की शादी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, सुरैश रैना, मोहम्मद कैप, भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला पहुंचे. इसके साथ ही कुलदीप की शादी में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिपील भी मौजूद रहे. 

कुलदीप और वंशिका की शादी की वीडियो यहां देखिए..

 

ये भी पढ़ें : कुलदीप यादव की शादी में पुहंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री, जानिए किस खास अंदाज में होगी दूल्हे की एंट्री

Continue reading on the app

Noida Traffic Advisory: नोएडा के इन इलाकों में आज लागू रहेगा डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Noida Traffic Advisory: अगर आप नोएडा में रहते है और आपको किसी  काम के लिए घर से बाहर जाना है तो पहले नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर देख लें. क्योंकि आज यानी रविवार (15 मार्च,  2026) को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशी राम की जयंती है.  इस उपलक्ष्य में आज नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिसके चलते शहर के कुछ हिस्सों में डायवर्जन लागू किया गया है.

इन इलाकों में लागू रहेगा डायवर्जन

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को बताया कि, "दलित प्रेरणा स्थल के पास स्थिति और यातायात के दबाव के आधार पर कुछ हिस्सों में यातायात को डायवर्ट किया जाएगा." अधिकारियों के अनुसार, यातायात में बदलाव से भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जाएगा और कार्यक्रम के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी.

नोएडा एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को स्मारक के पास यातायात जाम बढ़ने की स्थिति में डायवर्ट किया जाएगा. इस स्थिति में, वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 की ओर मोड़ा जाएगा और उन्हें अट्टा परी चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर 15 गोलचक्कर से होते हुए उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा.

दलित प्रेरणा स्थल के पास लागू किया जा सकता है डायवर्जन

एक अन्य वैकल्पिक योजना के तहत, यदि दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 4 या 5 के पास यातायात का दबाव बढ़ता है, तो ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 की ओर मोड़ दिया जाएगा. ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, वहां से वाहन चालक रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर होते हुए या सेक्टर 18 अंडरपास से होते हुए एलिवेटेड रोड से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं.

यहां भी हो सकती है ट्रैफिक की समस्या

इसके साथ ही डीएनडी-फिल्म सिटी फ्लाईओवर क्षेत्र के पास यातायात जाम होने की स्थिति में एक्सप्रेसवे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जा सकता है. ऐसे मामलों में, यातायात को सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से सेक्टर 15 गोलचक्कर की ओर मोड़ा जाएगा. जहां से वाहन चालक रजनीगंधा चौक, अट्टा पीर चौक और सेक्टर 37 होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकते हैं.

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग का इंतजाम

यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए पार्किंग का इंतजाम भी किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम में आने वाली बसों के लिए फिल्म सिटी के अंदर स्थित बहुस्तरीय पार्किंग सुविधा में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि परी चौक, सेक्टर 37 और ग्रेटर नोएडा पश्चिम से आने वाले हल्के वाहन दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 1 के अंदर पार्क किए जाएंगे.

दिल्ली से आने वाले वाहन फिल्म सिटी के अंदर बहुस्तरीय पार्किंग में पार्क किए जाएंगे, जबकि कालिंदी कुंज की तरफ से आने वाले वाहन सेक्टर 95 गंदा नाला के पास दलित प्रेरणा स्थल पर स्थित भूमिगत पार्किंग में पार्क किए जाएंगे.

Continue reading on the app

  Sports

सपनों का घर बना सान्या मल्होत्रा का नया आशियाना, मुंबई में किया गृह प्रवेश, तस्वीरों में दिखी लग्जरी झलक

हर इंसान के जीवन में एक सपना होता है कि वह अपनी मेहनत से एक दिन अपना घर बनाए। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के लिए भी यह सपना अब सच हो गया है। करीब 10 साल की मेहनत और संघर्ष के बाद उन्होंने मुंबई में अपना खूबसूरत और आलीशान घर खरीद लिया है। दंगल फिल्म … Sun, 15 Mar 2026 10:37:19 GMT

  Videos
See all

IndiGo Dubai Flights Cancelled: IndiGo ने रोकी Dubai की सभी Flights! #shorts #dubai #indigoairlines #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:26:35+00:00

kolkata News | 'घुसपैठियों का साथ देने वाली सरकार को हटाएगी जनता' | #ytshorts #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:24:51+00:00

UPPolice : SI भर्ती सवाल: डिप्टी CM ने दिए जांच का आदेश #sibharti #sipaperleak #policenews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:22:18+00:00

Dubai Flights Cancelled: IndiGo ने दुबई की सभी फ्लाइट्स रोक दी | UAE | Travel Alert | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T05:23:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers