Responsive Scrollable Menu

LPG संकट के बीच गुड न्यूज: 5 दिन बाद कमर्शियल सिलेंडर से हटी रोक, अब खत्म होगी गैस की टेंशन!

LPG Crisis Latest Updates: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से रसोई गैस को लेकर मचे हाहाकार के बीच सरकार ने बड़ी राहत दी है। आज शनिवार को कमर्शियल सिलेंडर पर लगी रोक 5 दिन बाद हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस की सप्लाई बढ़ाने के बड़े फैसले भी लिए हैं।

Continue reading on the app

घर बैठे बदलें आधार में मोबाइल नंबर! जानिए Aadhaar ऐप से 5 मिनट में अपडेट करने का आसान तरीका

How to Change Mobile Number in Aadhar: आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सिम कार्ड लेने, पैन कार्ड लिंक करने और कई अन्य जरूरी कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में दी गई जानकारी अपडेट नहीं है, तो कई कामों में परेशानी आ सकती है.

आने लगेंगी ये मुश्किलें

खासकर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बेहद महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि आजकल ज्यादातर सेवाओं में वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी (OTP) का इस्तेमाल किया जाता है. यदि आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया है या बदल गया है, तो आपको ओटीपी नहीं मिलेगा और कई जरूरी सेवाओं का उपयोग करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आपके आधार कार्ड में आपका सही और चालू मोबाइल नंबर अपडेट हो.

नहीं लगाने पड़ेंगे आधार केंद्र के चक्कर

अच्छी बात यह है कि अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको बार-बार आधार केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप यह काम Aadhaar ऐप की मदद से घर बैठे आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए किसी भी अतिरिक्त डॉक्यूमेंट की जरूरत भी नहीं होती.

आइए जानते हैं कि आधार ऐप की मदद से मोबाइल नंबर अपडेट करने का पूरा तरीका क्या है-

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Play Store से Aadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप डाउनलोड करने के बाद अगर आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अपनी आधार संख्या दर्ज करनी होगी. इसके बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करने के बाद ऐप आपसे 6 अंकों का एम-पिन (MPIN) सेट करने के लिए कहेगा. यह एम-पिन भविष्य में ऐप में लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखें.
  • अब जब आपका ऐप पूरी तरह सेट हो जाए, तो आप आसानी से अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे का बना है PAN Card? जानिए क्या हैं फायदे

कैसे मोबाइल नंबर करें अपडेट  

  1. सबसे पहले ऐप खोलें और अपना एम-पिन दर्ज करके लॉगिन करें. इसके बाद आपको ऐप के होम पेज पर 'Services' का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
  2. अब आपको 'My Aadhaar' का विकल्प मिलेगा. इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर कुछ निर्देश दिखाई देंगे. इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फिर 'Continue' पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद आपके सामने दो सेक्शन दिखाई देंगे. पहले सेक्शन में आपका पुराना मोबाइल नंबर दिखेगा, जो फिलहाल आधार से लिंक है. दूसरे सेक्शन में आपको नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं.
  4. नया नंबर दर्ज करने के बाद उस नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा. इस ओटीपी को ऐप में दर्ज करके आगे बढ़ें.
  5. अगले चरण में आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा. इसके लिए आपका फोन का कैमरा खुलेगा और आपको कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाना होगा. यह प्रक्रिया आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए की जाती है.
  6. फेस वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इस तरह आप बहुत ही आसान तरीके से घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.

इस सुविधा की मदद से लोगों को आधार केंद्र जाने की परेशानी से राहत मिलती है और मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है.

यह भी पढ़ें: अब होटल में आधार की कॉपी देने की जरूरत नहीं, ये दिखाते ही मामला हो जाएगा सेट

यह भी पढ़ें: नए आधार वर्ष के साथ भारत की जीडीपी वृद्धि दर मजबूत बने रहने की उम्मीद

Continue reading on the app

  Sports

धोनी से फोन पर हो चुकी है बात, थाला के साथ खेलने को बेताब संजू सैमसन

MS Dhoni Sanju Samson IPL 2026: संजू सैमसन आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने के लिए बेताब हैं. ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है. सैमसन ने बताया कि उनकी धोनी से फोन पर बात हो चुकी है और वह उनसे काफी कुछ सीखने के लिए उत्साहित हैं. Mon, 16 Mar 2026 21:55:28 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:15:06+00:00

News Ki Pathshala : युद्ध में बुरी तरह फंस गए ट्रंप पैर पटक रहे | Sushant Sinha | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:07:47+00:00

LPG Crisis in India: भारत में अभी भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी | Iran Amerca War | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:13:03+00:00

Nita Ambani News: भुवनेश्वर में Nita Ambani को KISS Humanitarian Award, बच्चों संग बिताए खास पल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers