घर बैठे बदलें आधार में मोबाइल नंबर! जानिए Aadhaar ऐप से 5 मिनट में अपडेट करने का आसान तरीका
How to Change Mobile Number in Aadhar: आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सिम कार्ड लेने, पैन कार्ड लिंक करने और कई अन्य जरूरी कामों में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड में दी गई जानकारी अपडेट नहीं है, तो कई कामों में परेशानी आ सकती है.
आने लगेंगी ये मुश्किलें
खासकर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बेहद महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि आजकल ज्यादातर सेवाओं में वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी (OTP) का इस्तेमाल किया जाता है. यदि आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद हो गया है या बदल गया है, तो आपको ओटीपी नहीं मिलेगा और कई जरूरी सेवाओं का उपयोग करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आपके आधार कार्ड में आपका सही और चालू मोबाइल नंबर अपडेट हो.
नहीं लगाने पड़ेंगे आधार केंद्र के चक्कर
अच्छी बात यह है कि अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपको बार-बार आधार केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप यह काम Aadhaar ऐप की मदद से घर बैठे आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए किसी भी अतिरिक्त डॉक्यूमेंट की जरूरत भी नहीं होती.
आइए जानते हैं कि आधार ऐप की मदद से मोबाइल नंबर अपडेट करने का पूरा तरीका क्या है-
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Play Store से Aadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप डाउनलोड करने के बाद अगर आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अपनी आधार संख्या दर्ज करनी होगी. इसके बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा.
- लॉगिन करने के बाद ऐप आपसे 6 अंकों का एम-पिन (MPIN) सेट करने के लिए कहेगा. यह एम-पिन भविष्य में ऐप में लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखें.
- अब जब आपका ऐप पूरी तरह सेट हो जाए, तो आप आसानी से अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे का बना है PAN Card? जानिए क्या हैं फायदे
कैसे मोबाइल नंबर करें अपडेट
- सबसे पहले ऐप खोलें और अपना एम-पिन दर्ज करके लॉगिन करें. इसके बाद आपको ऐप के होम पेज पर 'Services' का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
- अब आपको 'My Aadhaar' का विकल्प मिलेगा. इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर कुछ निर्देश दिखाई देंगे. इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और फिर 'Continue' पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके सामने दो सेक्शन दिखाई देंगे. पहले सेक्शन में आपका पुराना मोबाइल नंबर दिखेगा, जो फिलहाल आधार से लिंक है. दूसरे सेक्शन में आपको नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं.
- नया नंबर दर्ज करने के बाद उस नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा. इस ओटीपी को ऐप में दर्ज करके आगे बढ़ें.
- अगले चरण में आपको फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा. इसके लिए आपका फोन का कैमरा खुलेगा और आपको कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाना होगा. यह प्रक्रिया आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए की जाती है.
- फेस वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इस तरह आप बहुत ही आसान तरीके से घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं.
इस सुविधा की मदद से लोगों को आधार केंद्र जाने की परेशानी से राहत मिलती है और मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है.
यह भी पढ़ें: अब होटल में आधार की कॉपी देने की जरूरत नहीं, ये दिखाते ही मामला हो जाएगा सेट
यह भी पढ़ें: नए आधार वर्ष के साथ भारत की जीडीपी वृद्धि दर मजबूत बने रहने की उम्मीद
ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी रमजान के दौरान और भी ज्यादा परेशानी वाली हो गई है। पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस बीच रमजान के महीने में घरों का बजट पहले से ही दबाव में है और जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास परिवारों पर पड़ रहा है।
डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्यूल की कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी का असर पूरे देश में पड़ रहा है। इसकी वजह से परिवहन का खर्च बढ़ रहा है, खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं और रमजान के महीने में घरों पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है।
वहीं, कीमत बढ़ोतरी के समय ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया है। पारंपरिक रूप से रमजान वह समय होता है जब सरकारों से जरूरी चीजों के लिए टारगेटेड सपोर्ट के जरिए राहत देने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, वर्तमान हालात की तस्वीर इससे उलटी है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर लाखों दिहाड़ी मजदूरों और गिग वर्कर्स पर खास तौर पर गंभीर है, जिनकी आय कम और अनिश्चित है।
पाकिस्तान की इम्पोर्टेड फ्यूल पर भारी निर्भरता घरेलू कीमतों को अंतरराष्ट्रीय झटकों के लिए बहुत कमजोर बनाती है। रिपोर्ट में कहा गया है, फ्यूल की कीमतें कभी भी कोई अलग आर्थिक घटना नहीं होती हैं। पाकिस्तान जैसी इम्पोर्ट पर निर्भर अर्थव्यवस्था में, वे एक मजबूत ट्रांसमिशन चैनल के तौर पर काम करती हैं, जिसके जरिए कॉस्ट का दबाव लगभग हर सेक्टर में फैल जाता है।
घोषणा के कुछ ही घंटों में शहरों में ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ना शुरू हो गया है। लाखों लोग जो काम पर आने-जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट या मोटरसाइकिल पर निर्भर हैं, उनके लिए इसका मतलब है रोजाना के खर्चों में बढ़ोतरी, जिसे टाला नहीं जा सकता।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईद के लिए आम परिवार खरीदारी की योजना बनाते हैं। मौजूदा हालात में पाकिस्तान में घरों को खर्च का झटका लग रहा है, जिससे खरीदने की ताकत तेजी से कम हो रही है।
पेशावर में, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने चीजों की कीमतों और एक शहर से दूसरे शहर आने-जाने के खर्च को बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोलियम डीलरों ने फ्यूल की बिक्री में काफी गिरावट की रिपोर्ट दी है।
इस बीच, कराची में, पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी ने यात्रा के कई तरीकों में ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ा दिया है। इससे पहले से ही दबाव में चल रहे घरेलू बजट पर और दबाव पड़ रहा है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका असर स्थानीय बाजार में पहले से ही दिख रहा है, जहां व्यापारियों का कहना है कि फ्यूल में कोई भी बढ़ोतरी होने के कुछ ही घंटों में कीमतें बदल जाती हैं।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















