Responsive Scrollable Menu

चीन की वैश्विक शासन पहल विश्व में स्थिरता लाती है : अंतरराष्ट्रीय हस्तियां

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। 13वें बाकू ग्लोबल फोरम में चीन और वैश्विक शासन पहल विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कई देशों के प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि चीन की वैश्विक शासन पहल परिवर्तनशील विश्व में स्थिरता ला रही है।

अजरबैजान के अर्थव्यवस्था मंत्री मिखाइल जाबारोव ने कहा कि अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने 2025 शांगहाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक शासन पहल के प्रस्ताव को देखा था और अजरबैजान इस पहल का समर्थन करता है।

उनका मानना है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और चीन वैश्विक स्थिरता बनाए रखने का समाधान प्रदान करता है।

स्लोवेनिया के पूर्व राष्ट्रपति बोरुत पाहोर ने कहा कि वैश्विक शासन पहल के माध्यम से चीन अंतरराष्ट्रीय संगठनों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में सुधार को बढ़ावा दे रहा है, जिससे वैश्विक दक्षिण के अधिक देशों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चीन किसी भी प्रकार के संघर्ष में शामिल नहीं होता है, जो उच्च स्थिरता और पूर्वानुमानशीलता का प्रदर्शन करता है और विश्व स्थिरता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के सामरिक एवं अंतरक्षेत्रीय अध्ययन संस्थान के निदेशक एर्दो अरिपोव ने कहा कि कुछेक देशों की तथाकथित नियम-आधारित व्यवस्था के विपरीत, वैश्विक शासन पहल को व्यापक सहमति मिलने की अधिक संभावना है। चीन अपने स्वार्थों को साधने के बजाय अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा अपनाए जाने वाले सिद्धांतों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्विट्जरलैंड के सेंट गैलेन विश्वविद्यालय में चीन क्षमता केंद्र के पूर्व निदेशक जोसेफ मुंडेल ने कहा कि वैश्विक शासन पहल एक मंच-आधारित, परिणाम-उन्मुख शासन दृष्टिकोण है, जो वैचारिक रेखाओं को नहीं खींचता और लचीले तंत्रों के माध्यम से सभी पक्षों की भागीदारी को प्रोत्साहित करता है, जिससे इसे तेजी से व्यापक समर्थन प्राप्त होता है, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण में इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

13वां बाकू ग्लोबल फोरम 12 से 14 मार्च तक अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित किया गया, जिसमें वैश्विक सुरक्षा, बहुपक्षवाद, डिजिटल शासन और सतत विकास जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसका विषय परिवर्तनशील दुनिया में मतभेदों को पाटना था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीनी विदेश मंत्री ने अपने डच समकक्ष के साथ फोन पर बातचीत की

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को टेलीफोन पर अपने डच समकक्ष टॉम बेरेन्डसेन के साथ बातचीत की। वांग यी ने टॉम बेरेन्डसेन को विदेश मंत्री का पद संभालने पर बधाई दी और कहा कि चीन और नीदरलैंड महत्वपूर्ण साझेदार हैं।

वांग यी ने कहा कि दोनों देश खुलेपन और व्यावहारिकता की भावना से पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाते हैं, जो दोनों पक्षों के साझा हितों और चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के स्वस्थ विकास के लिए फायदेमंद है। उन्होंने नीदरलैंड की नई सरकार द्वारा चीन के साथ संबंधों को महत्व देने के सकारात्मक संकेतों की सराहना की।

वांग यी ने हाल ही में संपन्न हुए दो सत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चीन अपने स्वैच्छिक और संस्थागत खुलेपन का विस्तार करना जारी रखेगा, जिससे नीदरलैंड सहित दुनिया भर के देशों को अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नीदरलैंड की नई सरकार स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी और दोनों देशों के उद्यमों के बीच सामान्य आर्थिक आदान-प्रदान का समर्थन करेगी।

उधर, नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन ने कहा कि नीदरलैंड की नई सरकार चीन के तीव्र विकास की उपलब्धियों की बहुत सराहना करती है और चीन के साथ संबंधों को अपने सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक मानती है। उन्होंने उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग गहरा करने और बहुपक्षवाद की रक्षा करने की इच्छा व्यक्त की।

फोन बातचीत में दोनों विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन संकट सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुआ ये दिग्गज, आईपीएल से 14 दिन पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल ही इस दिग्गज क्रिकेट को हायर किया था और टीम का प्रदर्शन कुछ वक्त तक अच्छा भी रहा था. हालांकि, इसके बावजूद टीम सिर्फ 1 पॉइंट से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई थी. Sat, 14 Mar 2026 17:35:33 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: जुमे के दिन Iran में सड़क पर क्या हुआ ? | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T13:05:45+00:00

War Update: US-इज़राइल के बम हमलों से दहला ईरान | #middleeastconflict #usattackoniran #tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T13:14:46+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: PM Modi | Rahul Gandhi | LPG Gas Cylinder | Iran Israel War | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T13:04:08+00:00

Iran Big Statement on Trump Live: ईरान का ट्रंप का बड़ा ऐलान | Breaking News | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T13:02:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers