Responsive Scrollable Menu

चीनी विदेश मंत्री ने अपने डच समकक्ष के साथ फोन पर बातचीत की

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को टेलीफोन पर अपने डच समकक्ष टॉम बेरेन्डसेन के साथ बातचीत की। वांग यी ने टॉम बेरेन्डसेन को विदेश मंत्री का पद संभालने पर बधाई दी और कहा कि चीन और नीदरलैंड महत्वपूर्ण साझेदार हैं।

वांग यी ने कहा कि दोनों देश खुलेपन और व्यावहारिकता की भावना से पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाते हैं, जो दोनों पक्षों के साझा हितों और चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के स्वस्थ विकास के लिए फायदेमंद है। उन्होंने नीदरलैंड की नई सरकार द्वारा चीन के साथ संबंधों को महत्व देने के सकारात्मक संकेतों की सराहना की।

वांग यी ने हाल ही में संपन्न हुए दो सत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चीन अपने स्वैच्छिक और संस्थागत खुलेपन का विस्तार करना जारी रखेगा, जिससे नीदरलैंड सहित दुनिया भर के देशों को अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नीदरलैंड की नई सरकार स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी और दोनों देशों के उद्यमों के बीच सामान्य आर्थिक आदान-प्रदान का समर्थन करेगी।

उधर, नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन ने कहा कि नीदरलैंड की नई सरकार चीन के तीव्र विकास की उपलब्धियों की बहुत सराहना करती है और चीन के साथ संबंधों को अपने सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक मानती है। उन्होंने उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग गहरा करने और बहुपक्षवाद की रक्षा करने की इच्छा व्यक्त की।

फोन बातचीत में दोनों विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन संकट सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

केरल के स्वास्थ्य व्यवस्था की दुनियाभर में सराहना : सीएम विजयन

कन्नूर, 14 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसा राज्य बन चुका है, जिसकी पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। उन्होंने चक्कारक्कलु में बने इरीवेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। यह पांच मंजिला इमारत लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां अमेरिका में नवजात शिशुओं की मृत्यु दर 5.6 प्रतिशत है जबकि केरल में यह सिर्फ 5 प्रतिशत रह गई है। कोविड महामारी के दौरान जब बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश परेशान थे, तब केरल की मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था ने स्थिति पर काबू पा लिया। भारत आमतौर पर वैश्विक स्वास्थ्य सूचकांकों में पीछे रहता है। केरल ने अमेरिका जैसे देश को भी कुछ मामलों में पीछे छोड़ दिया है। यह सब राज्य की मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली की वजह से संभव हुआ।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि एक समय केरल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बहुत खराब थी। हर तरफ गरीबी और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था की बातें होती थीं। 2016 में सत्ता में आने के बाद सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी और आर्द्रम मिशन शुरू किया। इस मिशन के तहत बड़े बदलाव किए गए। गरीबों को भी अब बेहतर इलाज मिल रहा है। राज्यभर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाएं चलाई गई हैं। कन्नूर जिले में ही 14 स्वास्थ्य केंद्रों को पारिवारिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का असर यह है कि केरल में वरिष्ठ नागरिकों की जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद डॉ. वी शिवदासन ने की। चेम्बिलोड ग्राम पंचायत अध्यक्ष वीपी शाइजा, कदम्बूर ग्राम पंचायत अध्यक्ष के. गिरीसन, पेरालस्सेरी ग्राम पंचायत अध्यक्ष टी. सुनीश, एडाक्काड ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष के.वी. बीजू, जिला पंचायत सदस्य ओ.सी. बिंदु, जिला चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. सचिन के.सी., राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अनिलकुमार पी.के. और इरीवेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. माया ने भी अपने विचार रखे। लोक निर्माण विभाग की कार्यकारी अभियंता सविता सी ने परियोजना की रिपोर्ट पेश की।

नए भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें एक्स-रे यूनिट, फार्मेसी, पैलिएटिव स्टोर, ऑक्सीजन रूम, जनरेटर रूम, ट्रांसफॉर्मर रूम, लॉन्ड्री और हाउसकीपिंग एरिया शामिल हैं। बेसमेंट में एम्बुलेंस और स्टाफ व आम लोगों के लिए पार्किंग की अच्छी व्यवस्था है। ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन, इमरजेंसी विभाग, ऑब्जर्वेशन रूम, छोटे इलाज का कमरा, फिजियोथेरेपी ओपी, फार्मेसी, लैबोरेटरी और एनसीडी ओपी हैं। पहले फ्लोर पर जनरल ओपी, स्पेशलिटी ओपी, ब्रेस्टफीडिंग रूम, इंजेक्शन रूम और नर्सिंग स्टेशन हैं। दूसरे फ्लोर पर पुरुष व महिला वार्ड, डेंटल ओपी, आंखों की जांच का कमरा, पैलिएटिव ओपी और डॉक्टर का कमरा है।

उन्होंने कहा कि यह नया स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय लोगों को बेहतर और समय पर इलाज मुहैया कराएगा। केरल स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ता रहेगा और देश के लिए मिसाल बनेगा।

--पीएम

एसएचके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बिहार की दो धाकड़ महिला खिलाड़ियों का ईस्ट जोन टीम में चयन, इस टूर्नामेंट में दिखेगा टैलेंट

Apurva Kumari and Pragati Singh East Zone Team: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि राज्य की महिला खिलाड़ी अपूर्वा कुमारी और प्रगति सिंह का चयन आगामी सीनियर वूमेन इंटर जोनल मल्टी डे ट्रॉफी के लिए हुआ है. Sat, 14 Mar 2026 19:13:30 +0530

  Videos
See all

मांग भरो! Monalisa ने पति Farman ऐसे भरी मांग #monalisa #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:33:25+00:00

Lift में फंसा बच्चे का हाथ, वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralshorts #LiftAccident #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:30:54+00:00

Kuldeep Yadav की दुल्हनिया और Chahal की मस्ती, वीडियो वायरल #kuldeepyadav #wedding #haldi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:32:27+00:00

Iran के हमलों से ठप हुआ समुद्री ट्रैफिक #IranAttack #middleeast #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:35:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers