Responsive Scrollable Menu

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए कतार में भारतीय एलपीजी टैंकर, ईरान ने दिया सुरक्षित मार्ग

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। होर्मुज जलडमरूमध्य से दो एलपीजी जहाजों के सुरक्षित गुजरने के बाद अब और भी भारतीय एलपीजी टैंकर इस युद्ध प्रभावित क्षेत्र को पार करने के लिए कतार में हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी है।

सूत्रों के अनुसार, फारस की खाड़ी क्षेत्र में इस समय कुल 28 भारतीय झंडे वाले जहाज संचालित हो रहे हैं, और उनकी सुरक्षा के लिए सभी जहाजों और भारतीय नाविकों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इनमें से 24 भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में हैं, जिन पर 677 भारतीय नाविक मौजूद हैं, जबकि चार जहाज जलडमरूमध्य के पूर्व में हैं और उन पर 101 भारतीय नाविक सवार हैं।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजीएस) के 12 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार, इन जहाजों में लगभग 2.15 लाख टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी), 4.15 लाख टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) और करीब 17.5 लाख टन कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) मौजूद है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूदा समुद्री स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, और बदलती परिस्थितियों को देखते हुए निगरानी और तैयारियों को और मजबूत किया गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस का निर्यात गुजरता है।

इस बीच दो तेल टैंकर शिवालिक और नंदा देवी भी अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचने वाले हैं। ये दोनों जहाज सरकारी कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्वामित्व में हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, शिवालिक जहाज को भारतीय नौसेना की सुरक्षा में लाया जा रहा है और यह अगले दो दिनों में मुंबई या कांडला बंदरगाह पहुंच सकता है। जहाज अब खुले समुद्र में पहुंच चुका है और भारतीय नौसेना के मार्गदर्शन में सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है।

वहीं नंदा देवी जहाज में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी भरा हुआ है, जो भारत की ऊर्जा आपूर्ति शृंखला के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों जहाजों को सुरक्षित रूप से संवेदनशील समुद्री क्षेत्र से निकालने के लिए भारतीय नौसेना लगातार मार्गदर्शन दे रही है।

यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद उठाया गया है, जिसमें ऊर्जा और अन्य सामान की आपूर्ति को बनाए रखने पर चर्चा हुई थी।

इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों को जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग मिल सकता है, क्योंकि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से आवागमन फिलहाल काफी प्रभावित हो गया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वसंतोत्सव यात्रा सीजन में चीन ने रचा इतिहास, यात्रियों की संख्या ने तोड़ा हर पिछला रिकॉर्ड

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। चीनी परिवहन मंत्रालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के 40 दिवसीय वसंतोत्सव यात्रा सीजन (2 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक) के दौरान, पूरे देश में लोगों ने अंतर-क्षेत्रीय तौर पर 9 अरब 41 करोड़ बार यात्रा की, जो 2025 के वसंतोत्सव यात्रा सीजन की तुलना में 4.3 फीसदी अधिक है और इसने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया।

विवरण के अनुसार, सड़क मार्ग से यात्रियों ने 8 अरब 74 करोड़ बार यात्रा की, जिसमें पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 4.2 फीसदी की वृद्धि हुई। इसमें निजी वाहनों से 7 अरब 46 करोड़ बार परिवहन किया, जो कुल अंतर-क्षेत्रीय यात्री यातायात का 79.3 प्रतिशत है। सार्वजनिक परिवहन से 1 अरब 28 करोड़ बार यात्रा हुई।

साथ ही, रेलवे से यात्रियों ने 54 करोड़ बार सफर किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.8 फीसदी अधिक है। जलमार्ग के जरिए 3 करोड़ 59 लाख 70 हजार बार यात्राएं हुईं, जिसमें 15.3 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

वहीं, नागरिक उड्डयन से लोगों ने 9 करोड़ 43 लाख 90 हजार बार उड़ान भरी, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 4.6 प्रतिशत ज्यादा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुआ ये दिग्गज, आईपीएल से 14 दिन पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल ही इस दिग्गज क्रिकेट को हायर किया था और टीम का प्रदर्शन कुछ वक्त तक अच्छा भी रहा था. हालांकि, इसके बावजूद टीम सिर्फ 1 पॉइंट से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई थी. Sat, 14 Mar 2026 17:35:33 +0530

  Videos
See all

Indian Ships News: हॉर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले दो भारतीय जहाज, ओमान की खाड़ी में मिली लोकेशन! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:45:02+00:00

दुकान के सामने अतिक्रमण हटाने के लिए Bulldozer चला #uttamnagar #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:43:46+00:00

Police की मौजूदगी में मनाया गया खास birthday #shorts #viralnews #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:44:40+00:00

Kuldeep Yadav की शादी में Dhirendra Shastri, वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T12:42:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers