Responsive Scrollable Menu

वसंतोत्सव यात्रा सीजन में चीन ने रचा इतिहास, यात्रियों की संख्या ने तोड़ा हर पिछला रिकॉर्ड

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। चीनी परिवहन मंत्रालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के 40 दिवसीय वसंतोत्सव यात्रा सीजन (2 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक) के दौरान, पूरे देश में लोगों ने अंतर-क्षेत्रीय तौर पर 9 अरब 41 करोड़ बार यात्रा की, जो 2025 के वसंतोत्सव यात्रा सीजन की तुलना में 4.3 फीसदी अधिक है और इसने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया।

विवरण के अनुसार, सड़क मार्ग से यात्रियों ने 8 अरब 74 करोड़ बार यात्रा की, जिसमें पिछले साल की इस अवधि के मुकाबले 4.2 फीसदी की वृद्धि हुई। इसमें निजी वाहनों से 7 अरब 46 करोड़ बार परिवहन किया, जो कुल अंतर-क्षेत्रीय यात्री यातायात का 79.3 प्रतिशत है। सार्वजनिक परिवहन से 1 अरब 28 करोड़ बार यात्रा हुई।

साथ ही, रेलवे से यात्रियों ने 54 करोड़ बार सफर किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.8 फीसदी अधिक है। जलमार्ग के जरिए 3 करोड़ 59 लाख 70 हजार बार यात्राएं हुईं, जिसमें 15.3 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

वहीं, नागरिक उड्डयन से लोगों ने 9 करोड़ 43 लाख 90 हजार बार उड़ान भरी, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 4.6 प्रतिशत ज्यादा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Instagram ने जारी किया अपडेट!, बंद होने वाला है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट फीचर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट फीचर 8 मई 2026 के बाद बंद कर दिया जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

संस्था से बड़ी कोई टीम नहीं... जय शाह का पाकिस्तान को जवाब, मोहसिन नकवी को लगेगी मिर्ची

ICC chief Jay Shah befitting reply to Pakistan: आईसीसी चीफ जय शाह ने आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के विवादित एक्शन को लेकर पहली बार सार्वजनिक मंच से जवाब दिया. CNBC बिजनस लीडर अवॉर्ड में जय शाह ने कहा कि कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं हो सकती है. Sat, 14 Mar 2026 18:51:22 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Strait of Hormuz में कितने भारतीय जहाज फंसे? । #iran #hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:15:06+00:00

Israel US Iran War :ओमान में US नागरिकों को एडवाइजरी, देखिये Aishwarya का Agenda | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:11:23+00:00

LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए नोएडा में लोगों की लंबी कतार, क्या बोले?| UP News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:07:21+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | US से बदला लेकर रहेंगे मोजतबा खामेनेई? | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T14:09:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers