पाकिस्तानी दिग्गज का फूटा गुस्सा, सलमान आगा के विवादित रन-आउट पर कहा- 'मैं बांग्लादेश को 100 में से 10 नंबर दूंगा..'
Salman Ali Agha controversial run out : पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच बांग्लादेशन ने जीता तो वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने डकवर्थ लूइस नियम के तहत अपने नाम कर लिया. ये 3 मैचों की सीरीज 2 मुकाबलों की समाप्ति के बाद 1-1 की बराबरी पर आ गई है. अब इस सीरीज का अंतिम और निर्णायाक मैच 15 मार्च को ढाका में खेला जाएगा.
इस मैच से पहले दूसरे वनडे के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश टीम के क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल इस मैच में के दौरान पाकिस्तान के बाएं हाथ के बललेबाज सलमान अली आगा को बांग्लादेश के महेदी हसन मिराज ने विवादित तरीके से रन आउट कर दिया था.
इस पर सलमान ने मैदान पर हेलमेट और ग्लव्स फेंककर अपना आक्रोश जताया था, जिसके बाद ये पूरा मामला तूल पकड़ गया. अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान रमीज राजा का रिएक्शन समाने आया है. उन्होंने इस पूरे मामले पर क्या कहा आइए जातने हैं.
सलमान आगा के रन आउट विवाद पर रमीज राजा का बयान
रमीज राजा ने कहा, 'मैं एक अलग सोच से आता हूं. आज गेम अलग तरह से खेला जाता है, टीमें मौका देखते ही हमला कर देती हैं. यह स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के बाहर था. लेकिन वह रन आउट करने के अपने हक में था. यहां (सलमान का) इरादा एक अच्छा काम करने का था. आप विरोधी टीम के साथ ऐसा कभी नहीं करते. आगा का सख्त रिएक्शन साफ था. दोनों खिलाड़ियों के इरादे बहुत अलग थे. एक खिलाड़ी दूसरे को रन आउट करने की कोशिश कर रहा था जबकि दूसरा दोस्ताना व्यवहार करने की कोशिश कर रहा था. इस मुकाबले में दोस्ताना व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है. मैं इसके लिए बांग्लादेश को 100 में से 10 नंबर दूंगा. वो थोड़ा और बेहतर कर सकते थे'.
???? RAMIZ RAJA ANGRY ON SALMAN ALI AGHA RUN OUT ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 13, 2026
Ramiz Raja said ????️
“I come from a different school of thought. Today the game is played differently, teams go for the jugular the moment they see an opportunity! This was outside the sportsmen’s spirit. But he was well within… pic.twitter.com/5tshtuwMtF
जानिए क्या था पूरा रन आउट विवाद
पाकिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. इस दौरान पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की चौथी बॉल पर मोहम्मद रिजवान ने बॉल को सामने खेला और बॉल महेदी की ओर आ रही थी. मिराज उस बॉल को उठाने के लिए पहुंचे तब तक सलमान अली आगा उस बॉल को उनको उठाकर देने की कोशिश करने लगे. लेकिन उस वक्त सलमान नॉन स्ट्राइकर एंड वाल सेफ लाइन से बाहर थे.
मिराज ने इतने में ही बॉल उठाकर स्टंप पर थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दी. इसके बाद उन्होंने अंपायर से सलमान के आउट होने की अपील की. अंपायर ने अपना समय लिया और फैसला तीसरे अंपायर के हाथों में दे दिया. इस दौरान सलमान को महेदी की अपील पर आपत्ति उठाते हुए देखा गया. थर्ड अंपायर ने सलमान अली आगा को आउट दे दिया. इसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर मैदान पर दे मारा और अपने बैटिंग ग्लव्स भी फेंक दिए.
Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡????#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026
पाकिस्तान-बांग्लादेश दूसरे वनडे का हाल
इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर 47.3 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 274 रन बनाए. अब बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला है. बारिश से बाधित इस मुकाबले में बांग्लादेश को 32 ओवर में 243 रनों का लक्ष्य मिला और पूरी टीम 114 पर ढेर हो गई और पाकिस्तान ने डकवर्थ लूइस नियम के तहत 128 रनों से मैच जीत लिया.
ये भी पढ़ें : 'वो इतने टैलेंटेड...' पाकिस्तानी दिग्गज का संजू और ईशान पर बड़ा बयान, बाबर और विराट को लेकर भी बोली खास बात
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था, घरेलू निवेशकों के बढ़ते भरोसे से शेयर बाजार को मिल रही मजबूती: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार दुनिया की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। देश में मजबूत आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ पूंजी बाजार में भी संरचनात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी।
जब कई बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं नीतिगत अनिश्चितताओं के कारण अपनी विकास दर के अनुमान घटा रही हैं, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। आईएमएफ के अनुसार, भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि चीन की विकास दर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
आईएमएफ ने यह भी अनुमान लगाया है कि पूरे वर्ष के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रह सकती है, भले ही अमेरिका द्वारा लंबे समय तक टैरिफ लगाए जाने की स्थिति बनी रहे।
इस महीने की शुरुआत में आईएमएफ ने कहा था कि 2026 में वैश्विक जीडीपी वृद्धि में भारत का योगदान करीब 17 प्रतिशत तक हो सकता है, जिससे यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
आईएमएफ की शीर्ष 10 देशों की सूची में अमेरिका से वैश्विक जीडीपी वृद्धि में लगभग 9.9 प्रतिशत योगदान की उम्मीद है, इसके बाद इंडोनेशिया 3.8 प्रतिशत, तुर्की 2.2 प्रतिशत, सऊदी अरब 1.7 प्रतिशत और वियतनाम 1.6 प्रतिशत योगदान दे सकते हैं। वहीं, नाइजीरिया और ब्राजील का योगदान लगभग 1.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का असर देश के पूंजी बाजार में हो रहे बड़े बदलावों में भी दिखाई दे रहा है।
इस बीच घरेलू म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने 2025 में अपने एसेट बेस में करीब 14 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की, जिससे नवंबर तक कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर रिकॉर्ड 81 लाख करोड़ रुपए हो गया।
साल 2025 में एसआईपी (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए निवेश भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जहां वार्षिक योगदान 3.34 लाख करोड़ रुपए रहा। यह 2024 में 2.68 लाख करोड़ रुपए और 2023 में 1.84 लाख करोड़ रुपए था।
पहले भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी निवेशकों का ज्यादा प्रभाव होता था, लेकिन अब घरेलू निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से बाजार की स्थिति बदल रही है।
हालांकि इसके बावजूद भारत में अभी भी केवल 15 से 20 प्रतिशत परिवार ही शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इसके मुकाबले अमेरिका में यह भागीदारी 50 से 60 प्रतिशत तक है, जिससे पता चलता है कि भारत में घरेलू निवेश के विस्तार की अभी काफी संभावनाएं मौजूद हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















